तपतपाती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है और कमरे में आते ही पसीने से लतपत हो जाते हैं, ऐसे में क्या आप भी गर्मियों में किफायती दामों पर रूम के लिए जबरदस्त ठंडक करने वाला कूलर लेना चाहते हैं, तो यहां आपको Symphony, Crompton, Hindware, Bajaj और कई अन्य ब्रांड्स के कूलर के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनमें अलग-अलग क्षमता वाला वाटर टैंक मिलता है और ये छोटे से मध्यम से आकार वाले कमरों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। जो अलग-अलग प्रकार जैसे डेजर्ट एयर कूलर, पर्सनल कूलर, टावर कूलर और विंडो एयर कूलर के विभिन्न मॉडल्स पेश करते हैं। हाउस ऑफ एप्लाइंसेस में बताए गए इन एयर कूलर को आप अपनी आवश्यकता और कमरे के साइज के अनुसार चुन सकते हैं।
कूलर के कितने प्रकार होते हैं?
आमतौर पर कूलर के कई अलग-अलग प्रकार होते हैं, जो उनके डिजाइन, काम करने के तरीके और उपयोग की जगह के अनुसार डिजाइन किए जाते हैं। नीचे बताई गई टेबल के माध्यम से आप विस्तार से समझ सकते हैं।
कूलर का प्रकार |
उपयोग की जगह |
डेजर्ट कूलर |
बड़े कमरे और हॉल के लिए उपयुक्त |
रूम कूलर |
छोटे से मध्यम कमरे के लिए उपयुक्त |
पर्सनल कूलर |
व्यक्तिगत उपयोग, छोटे कमरे |
टावर कूलर |
कोने में फिट हो जाता है। |
विंडो कूलर |
विंडो में फिट होता है। |