जब भी बात वॉशिंग मशीन चुनने की आती है, तो सबसे पहला सवाल मन में यही होता है कि किस कैपेसिटी की वॉशिंग मशीन हमारे परिवार के लिए सही रहेगी? खासकर जब आपका परिवार 3 से 4 सदस्यों वाला हो। तो अगर आपका परिवार भी छोटा है और आप एक नया Washing Machine लेने का मन बना रहे हैं, तो 7 किलोग्राम वाली वॉशिंग मशीन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। क्योंकि 7kg वॉशिंग मशीन में डेली वियर कपड़ों से लेकर बेडशीट्स और बच्चों के कपड़े आप रोजाना आराम से धो सकते हैं। इस कैपेसिटी की हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की सबसे खास बात इनका कॉम्पैक्ट साइज होता है, जिससे ये मशीन्स छोटे अपार्टमेंट्स और फ्लैट्स में आसानी से सेट हो जाती है और इस कैपेसिटी में कुछ मॉडल्स किफायती दामों पर भी उपलब्ध होते हैं। यही कारण है कि 7kg वॉशिंग मशीन इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।
7kg में टॉप या फ्रंट लोड कौन-सी वॉशिंग मशीन बेहतर होती है?
7kg की वॉशिंग मशीन में टॉप लोड और फ्रंट लोड दोनों ऑप्शंस मिलते हैं, लेकिन दोनों में कुछ खास अंतर होते हैं। सबसे पहले फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की बात करें, तो ये मशीन्स अधिक एडवांस होती हैं और कपड़ों की बेहतर धुलाई करती है। फ्रंट लोड Washer Machine में कम पानी और डिटर्जेंट का उपयोग होता है और ये एनर्जी-एफिशिएंट भी मानी जाती है। इन वॉशिंग मशीन में कपड़े कम उलझते हैं, जिससे कपड़ों के खराब होने का डर नहीं रहता है। हालांकि, इन वॉशिंग मशीन की कीमत थोड़ी अधिक होती है।
और पढ़ें: कॉपर कंडेनसर कॉइल के साथ इन Carrier 1.5 Ton Air Conditioner से मिल सकती है पावरफुल कूलिंग
अब बात करें Top Load Washing Machine की, तो ये कीमत के मामले में फ्रंट लोड से थोड़ी सस्ती होती है और इसका डिजाइन यूजर-फ्रेंडली होता है। ये मशीन बुजुर्ग या जिन्हें पीठ दर्द की समस्या रहती है, उनके लिए अधिक बेहतर मानी जाती है। क्योंकि इसमें आपको कपड़े डालने के लिए झुकना नहीं पड़ता है। हालांकि, यह मशीन पानी और डिटर्जेंट का अधिक इस्तेमाल करती है। तो अगर आप बेहतर वॉश क्वालिटी और एडवांस फीचर्स से लैस वॉशिंग मशीन चाहते हैं, तो फ्रंट लोड आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर आपको कम कीमत और फास्ट वॉश चाहिए तो टॉप लोड आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।