गर्मियों में फल-सब्जियां और खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिसकी वजह से ज्यादातर लोग रेफ्रिजरेटर का यूज करते हैं। ऐसे में अगर आप भी घर के लिए स्मार्ट फीचर और हाई परफॉर्मेंस वाले रेफ्रिजरेटर देख रहे हैं, तो आप यहां दिए गए व्हर्लपूल ब्रांड के Double Door Refrigerator के कुछ अच्छे ऑप्शन्स पर नजर डाल सकते हैं, जो एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं और खाने पीने के सामान को लंबे समय तक फ्रेश रखने के साथ-साथ तेजी से बर्फ जमाने का भी काम करते हैं। इन व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर्स को प्रीमियम क्वालिटी के मटेरियल से बनाया गया है, जिसकी वजह से ये बेहद मजबूत हैं और यूज करने के लिए भी सेफ हैं। इन व्हर्लपूल फ्रिज का डिजाइन भी बेहद अट्रैक्टिव है, जिसकी मदद से आप अपनी रसोई को मॉर्डन लुक दे सकते हैं। हाई कूलिंग परफॉर्मेंस वाले ये व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर मल्टीपल कैपेसिटी ऑप्शन के साथ आते हैं, जिनमें आपको खाना, पानी की बोतल और फल-सब्जियां रखने के लिए अच्छा स्पेस मिल जाता है।
व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर्स के सबसे स्पेशल फीचर क्या हैं?
व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर को कई कारणों से पसंद किया जाता है। दरअसल व्हर्लपूल ब्रांड अपने रेफ्रिजरेटर्स को स्मार्ट फीचर्स के साथ बजट फ्रेंडली कीमतों में पेश करता है। यहां आपको Whirlpool Fridge के 5 सबसे स्पेशल फीचर्स के बारे में बताया है, जिन्हें आप नीचे दिए गए पॉइंटर्स से समझ सकते हैं।
- फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक- व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर में फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी मिलती है, जो फ्रीजर के अंदर जमी ज्यादा बर्फ को पिघलाने का काम करती है और फ्रिज की सफाई को बनाए रखती है। फ्रॉस्ट फ्री फीचर की मदद से रेफ्रिजरेटर को लो मेंटेनेंस की आवश्यकता होती है और लाइफ-लाइन भी अच्छी होती है। इसके अलावा, फ्रॉस्ट-फ्री तकनीक की मदद से रेफ्रिजरेटर में बेहतर एयर सर्कुलेशन होता है, जिससे रेफ्रिजरेटर के अंदर का तापमान समान रहता है, और फ्रिज में रखा खाने-पीने का सामान जल्दी खराब नहीं होता है।
- UI टच फीचर:- Whirlpool Fridge के कुछ मॉडल में UI टच फीचर मिलता है, जो एक तरह की डिस्प्ले क्वालिटी है। UI टच की मदद से आप अपने रेफ्रिजरेटर को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। यह फीचर आपको अपने रेफ्रिजरेटर के विभिन्न विकल्पों जैसे टेंपरेचर कंट्रोल, ह्यूमिडिटी कंट्रोल और अलार्म सेटिंग को टच स्क्रीन के माध्यम से यूज करने में मदद करता है। यह फीचर व्हर्लपूल डबल डोर रेफ्रिजरेटर को स्मार्ट बनाने का काम करता है।
- इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी:- व्हर्लपूल ब्रांड के रेफ्रिजरेटर्स में इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी मिलती है, जो रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर और फैन को नियंत्रित करने के लिए एक बढ़िया अल्गोरिदम का उपयोग करती है, जिससे फ्रिज ऊर्जा की खपत कम करता है और हाई परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा, इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी की मदद से रेफ्रिजरेटर कम शोर करता है, जिससे आपको एक शांत और आरामदायक वातावरण मिलता है। साथ ही, इंटेलीसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी आपके रेफ्रिजरेटर के तापमान को ऑटोमैटिकली नियंत्रित करती है और आपके खाद्य पदार्थों को लंबे समय तक ताज रखने में मदद करती है।
- कोल्डेस्ट फ्रीजर:- व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर के कुछ मॉडल में कोल्डेस्ट फ्रीजर फीचर मिलता है। इसकी मदद से रेफ्रिजरेटर 85 मिनट में बर्फ जमा देता है और 40% तेजी से पानी की बोतल ठंडा करने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, कोल्डेस्ट फ्रीजर की मदद से रेफ्रिजरेटर में 99.9% तक बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे आपके खाने-पीने का सामान और फल-सब्जियां जल्दी खराब नहीं होती।
- कन्वर्टिबल कूलिंग मोड:- कुछ व्हर्लपूल Double Door Fridge में कन्वर्टिबल कूलिंग मोड मिलते हैं, जिससे फ्रीजर और फ्रिज मोड के बीच स्विच करने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, इन कूलिंग मोड्स को आप मौसम बदलने, फ्रिज में रखे फ्रोजन आइटम के लिए या फिर अपनी सुविधा के अनुसार यूज कर सकते हैं। कन्वर्टिबल फीचर की मदद से एयरफ़्लो सिस्टम बढ़िया रहता है और रेफ्रिजरेटर में समान रूप से ठंडक होती है।