वॉशिंग मशीन न केवल कपड़ों को धोती है, बल्कि समय और मेहनत दोनों की बचत करती है। मौजूदा समय में यूजर्स की सुविधा को देखते हुए भारत के मशहूर Brands भी वॉशिंग मशीन को नई-नई तकनीकों के साथ पेश करते हैं। एलजी, सैमसंग, हायर, आईएफबी, व्हर्लपूल और बोश आदि Brands के Washing Machine में ऑटो डिटेक्ट, मोशन डायरेक्शन, वॉटर लेवल सेंसर और स्मार्ट डायग्नोसिस जैसे एडवांस फीचर्स शामिल होते हैं, जिस कारण ये ब्रांड्स भारतीय बाजार में काफी पसंद किए जाते हैं। यहां फुली ऑटोमेटिक और सेमी-ऑटोमेटिक दोनों मशीन्स के ऑप्शंस दिए गए हैं, जिनके फायदे और नुकसान के बारे में नीचे बताया गया है। इसी के साथ वॉशिंग मशीन से जुड़े कुछ जरूरी पॉइंट्स को भी नीचे मेंशन किया गया है।
सेमी-ऑटोमेटिक और फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन्स में से कौन बेहतर?
जब वॉशिंग मशीन की बात आती है, तो इसमें दो ऑप्शंस उपल्बध हैं जिसमें से एक सेमी-ऑटोमेटिक और दूसरा फुली Automatic Washing Machine है। दोनों मशीन्स के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं, लेकिन दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है इसे समझाने के लिए इन दोनों वॉशिंग मशीन्स के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।
1. सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन
सेमी ऑटोमेटिक Washing Machine में दो अलग-अलग टब दिए होते हैं, जिनमें से एक को कपड़े धोने के लिए और दूसरे को कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के फायदे
- सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमेटिक मशीन की तुलना में सस्ती होती है।
- Semi Automatic वॉशिंग मशीन पानी की खपत कम करती है।
- सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में यूजर्स कपड़े धोने के प्रोसेस को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं।
- सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन कम वोल्टेज पर काम करती है, जिससे बिजली की बचत होती है।
सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के नुकसान
- सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में ज्यादा समय और मेहनत लगती है।
- सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में एडवांस फीचर्स जैसे Steam Wash, स्मार्ट कंट्रोल जैसे ऑप्शन नहीं होते हैं।
2. फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन
फुली Automatic Machine में केवल एक टब होता है, जो कपड़े धोने और सुखाने दोनों के काम आता है। इसमें केवल एक बार प्रोग्राम सेट करना होता है और फिर यह कपड़ो को अपने आप धोता और सुखाता है।
फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के फायदे
- फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में एक बार प्रोग्राम सेट करना होता है, जिसके बाद यह खुद काम करती है। इससे समय की बचत होती है और मेहनत कम लगती है।
- फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन एडवांस फीचर्स जैसे टाइमर, इन-बिल्ट Heater और स्टीम वॉश जैसे फीचर्स के साथ आती है।
- ये Washing Machine बेहतर ढंग से कपड़ो की धुलाई करती है, जिससे दाग और गंदी आसानी से साफ होते हैं।
- फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के कुछ मॉडल्स में स्मार्ट कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिसके माध्यम से वॉशिंग मशीन को Wifi और स्मार्टफोन से कनेक्ट कर ऑपरेट किया जा सकता है।
फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के नुकसान
- फुली-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन Semi Automatic मशीन से महंगी होती है।
- ये मशीन पानी की खपत ज्यादा करती है।
दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर?
- सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन: दोनों वॉशिंग मशीन्स की अपनी-अपनी खासियत है, लेकिन ज्यादातर भारतीय घरों में सेमी-ऑटोमेटिक मशीन को पसंद किया जाता है, क्योंकि फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के मुकाबले इसका बजट कम होता है। इसके अलावा, ज्यादातर क्षेत्र में पानी की कमी देखी जाती है। ऐसे में सेमी-ऑटोमेटिक Washing Machine बेहतर ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह पानी की खपत कम करता है।
- फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन: वहीं, एडवांस और स्मार्ट फीचर्स के कारण फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन भी काफी ट्रेंड में है। जो समय की बचत और कम मेहनत में कपड़े की बेहतर धुलाई करना चाहता है ऐसे यूजर्स के लिए फुली Automatic Machine एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।