बढ़ते प्रदूषण के साथ हर कोई एहतियात बरतने लगता है। ताकि सांस संबंधी बिमारियों से बचा जा सके। ऐसे में घर के अंदर एक अच्छा एयर प्यूरीफायर होना बहुत जरूरी है। जो कि हवा को सांस लेने लायक बनाता है। दरअसल, यह प्यूरीफायर आपके घर के अंदर की हवा से डस्ट, स्मोक और रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए हानिकारक कणों को साफ करता है साथ ही एयर की क्वालिटी को बेहतर बनाता है। आप अपने घर के लिविंग रूम, बेडरूम या स्टडी रूम में इसे लगा सकते हैं। साथ ही बच्चे हों या बड़े, हर किसी के लिए यह जरूरी है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
एयर प्यूरीफायर के बढ़िया मॉडल्स:-
1) Coway Airmega 150 Air Purifier For Home
अपने घर की हवा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए आप Coway Airmega 150 एयर प्यूरीफायर ले सकते हैं। साउथ कोरिया की कोवे कंपनी इनोवेटिव एयर प्यूरीफायर्स के लिए जानी जाती है। गौरतलब है कि इस ब्रांड के प्यूरीफायर में हवा को साफ करने के लिए सबसे आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, इसमें कंपनी द्वारा पेटेंट कराया गया एंटी-वायरस हेपा फिल्टर लगाया गया है। इस फिल्टर की खासियत ये है कि यह वायरस, जर्म्स, बैक्टीरिया और PM2.5 पार्टिकल को पकड़कर 99.999% की क्षमता के साथ नष्ट करने में सक्षम है। यही नहीं, यह फिल्टर 8,500 घंटे तक काम कर सकता है। यानी फिल्टर जल्दी-जल्दी नहीं बदलना पड़ेगा। यह वायु की गुणवत्ता से जुड़ी जानकारी रियल-टाइम में देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- सफेद
- ब्रांड- Coway
- प्रोडक्ट का साइज- 26D x 43W x 54H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- इलेक्ट्रिक
- आइटम का वजन- 5 किलो 500 ग्राम
खूबियां
- इस एयर प्यूरीफायर में एंटी-वायरस हेपा फिल्टर समेत कुल 3 फिल्टर्स द्वारा हवा साफ होती है। इसमें एक प्री-फिल्टर लगा हुआ है, जो कि PM10 पार्टिकल्स को हवा से हटाने का काम करता है। इसके अलावा इसमें पेटेंट कराया गया यूरेथेन कार्बन फिल्टर लगाया गया है, जिससे बदबू, फॉर्मेल्डिहाइड जैसी हानिकारक गैस और जले-भुने की स्मैल को रिमूव होती है।
- इसमें स्मार्ट ऑटो मोड है, जो अपने आप ही हवा की क्वालिटी को डिटेक्ट करता है और फैन की स्पीड को उसी के हिसाब से कम या ज्यादा करता है। साथ ही बिजली की खपत भी कम करता है।
कमी
यह एयर प्यूरीफायर बड़े हॉल के लिए ठीक नहीं है।
2) WINIX 5500-2 Air Purifier for Home Large Room
बड़े कमरों के लिए एयर प्यूरीफायर चाहिए तो आप WINIX 5500-2 Air Purifier का चयन कर सकते हैं। इसका ट्रू-HEPA फिल्टर 99. 97% तक एयरबोर्न पॉल्युटेंट्स यानी हवा में मौजूद छोटे से छोटे हानिकारक कणों को कैप्चर करने में माहिर है। इसके अलावा अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो यह उसकी रूसी को भी हवा से फिल्टर कर सकता है। यह मध्यम आकार से लेकर बड़े कमरों में भी अच्छे से अपना काम कर सकता है। इसे आप बच्चों के बेडरूम या अपने रसोईघर में भी लगा सकते हैं। इसमें स्मार्ट सेंसर्स लगे हैं, जो कि अपने आप जरूरत के अनुसार फैन की हवा को एडजस्ट कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- काला
- ब्रांड- Winix
- प्रोडक्ट का साइज- 19.8D x 37.8W x 59.9H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- आइटम का वजन- 6 किलो 700 ग्राम
खूबियां
- इस Home Air Purifier में मौजूद प्लाज्मावेव स्थायी फिल्टर की तरह काम करता है और बेहद सुरक्षित तरीके से प्रदूषित हवा से बदबू और केमिकल वेपर तक को साफ करने का काम करता है ताकि आपको सांस लेने के लिए स्वच्छ और शुद्ध हवा मिल सके।
- अच्छी बात यह है कि इसका AOC कार्बन फिल्टर एक्टिवेटेड चारकोल से बना है और यह वाशेबल भी है। यह घर के अंदर मौजूद बदबू को भी नहीं टिकने देता है।
कमी
इस मॉडल में AQI डिस्प्ले नहीं है।
3) Philips Air Purifier 900 Series, HEPA NanoProtect + Active Carbon Filter
घर में लगा एयर प्यूरीफायर ठीक से काम नहीं करता है? ऐसे में आप Philips Air Purifier का चुनाव कर सकते हैं। दरअसल, इसे घरेलू उपकरणों के मामले में भरोसेमंद ब्रांड माना जाता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में जहरीला स्मॉग खिड़कियों और दरवाजों से घर के अंदर फैल जाता है, जिससे सांस लेने में भी समस्या होने लगती है। ऐसे में यह एयर प्यूरीफायर 3 लेयर वाली HEPA फिल्ट्रेशन की मदद से 0.003 माइक्रोन जैसे छोटे कणों को भी फिल्टर करने में कारगर है। यही नहीं, यह हवा में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस को भी 99.9% तक हटा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- चारकोल ग्रे
- ब्रांड- PHILIPS
- प्रोडक्ट का साइज- 24D x 23.8W x 36.4H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- आइटम का वजन- 3 किलो 500 ग्राम
खूबियां
- अगर आप अक्सर डस्ट के कारण एलर्जी हो जाती है तो यह एयर प्यूरीफायर आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, इसे ECARF की तरफ से एलर्जी-फ्रेंडली उपकरण होने का सर्टिफिकेट मिला हुआ है।
- रात में सोत वक्त अगर आप इस प्यूरीफायर का इस्तेमाल करेंगे तो यह इसकी आवाज से आपकी नींद भी नहीं टूटेगी क्योंकि स्लीप मोड में इसकी आवाज का स्तर महज 20.5 डेसिबल है, यानी फुसफुसाने की आवाज से भी धीमा। साथ ही इसके डिजिटल डिस्प्ले की लाइट को भी डिम किया जा सकता है, ताकि सोते वक्त रोशनी से दिक्कत न हो।
कमी
इस पर WiFi को डिसेबल नहीं किया जा सकता है।
4) Philips AC0920 Smart Air Purifier for Home
अगर आप बच्चे के कमरे में एयर प्यूरीफायर लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो छोटे कमरे के लिहाज से Philips AC0920 Air Purifier का चयन कर सकते हैं। यह ऑन होने के तुरंत बाद ही हवा का फटाफट स्वच्छ बनाने का काम करने लगता है। इसमें मौजूद 2 लेयर वाली HEPA नैनोप्रोटेक्ट फिल्ट्रेशन की तकनीक पारंपरिक हेपा फिल्टर्स के मुकाबले हवा में मौजूद 100 गुना छोटे कणों की भी छुट्टी करने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- व्हाइट
- ब्रांड- PHILIPS
- प्रोडक्ट का साइज- 23.8D x 24W x 36.4H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- आइटम का वजन- 2 किलो 500 ग्राम
खूबियां
- खास बात यह है कि यह Philips Air Purifier इलेक्ट्रोस्टेटिक चार्ज की मदद से हवा को दूषित करने वाले पदार्थों को अपनी ओर खींचता है और पारंपरिक फिल्टर्स के मुकाबले दोगुनी तेजी से एयर को साफ करने का काम करता है।
- इसमें प्रोफेशनल-ग्रेड सेंसर लगे हैं जो कि प्रदूषकों का पता लगाने के लिए हवा को हर सेकंड कम से कम हजार बार स्कैन करता है और फिर इसके डिस्प्ले पर हवा की गुणवत्ता से जुड़ी रियल-टाइम जानकारी देता है।
कमी
यह ओपन स्पेस के लिए ठीक नहीं है।
5) Xiaomi Air Purifier 4 Lite
रात में सोत वक्त बेडरूम में साफ और शुद्ध हवा रहे, इसके लिए आप Xiaomi Air Purifier का चयन कर सकते हैं। यह 6 मिनट के अंदर 160 वर्ग फुट एरिया की हवा को साफ कर सकता है। वहीं अगर आप बड़े लिविंग स्पेस में इसे लगाना चाहें तो भी यह 640 स्क्वायर फीट का क्षेत्र कवर करता सकता है। इसमें लगा डिस्प्ले रियल-टाइम AQI बताने के अलावा तापमान और ह्यूमिडिटी की जानकारी भी देता है। इसे TUV एलर्जी केयर प्रमाण भी मिला हुआ है।
स्पेसिफिकेशन्स
- रंग- व्हाइट
- ब्रांड- Xiaomi
- प्रोडक्ट का साइज- 24D x 24W x 53.5H सेंटीमीटर
- पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
- आइटम का वजन- 4 किलो 800 ग्राम
खूबियां
- इसमें प्राइमरी फिल्टर के अलावा ट्रू हेपा और एक्टिवेटेड चारकोल फिल्टर समेत कुल 3 फिल्टर लगे हुए हैं, जो कि पोलन, डस्ट और पालतू जानवरों की रूसी के साथ-साथ बदबू को भी फिल्टर करने में कारगर हैं।
- आप कंपनी के ऐप पर वॉइस कमांड देकर फैन की स्पीड को कम या ज्यादा कर सकते हैं। साथ ही आपको इंडिकेटर की मदद से यह भी पता चल जाएगा कि फिल्टर को बदलने का समय आ गया है।
कमी
फैन की स्पीड तेज करने पर बहुत आवाज करता है।
