कॉलेज जाती हैं और पॉकेट मनी कम होने से बजट की तंगी है? लेकिन स्टाइल से समझौता नहीं करना है, तो सही जगह आई हैं आप, क्योंकि यहां कोई ऐरे-गेरे नहीं बल्कि, नामी ब्रांड्स के मेकअप प्रोडक्ट्स बताए गए हैं, जिनसे सामान्य से लेकर चमकदार हर तरह का मेकअप लुक मिल सकता है। अक्सर कॉलेज जानी वाली लड़कियों को मेकअप करना पसंद तो होता है, लेकिन ये समझ नहीं आता कि, कौन-से प्रोडक्ट्स से वो सिंपल लेकिन शानदार लुक मिलेगा, तो यहां शामिल प्रोडक्ट्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। कॉलेज के लिए कुछ लड़कियां कंसीलर लगाना पसंद करती हैं, कुछ नहीं और कुछ सिर्फ आंखों पर लाइनर-मसकारा लगाकर अपनी सुंदरता को निखारती हैं, तो पसंद सब की अलग हो सकती है, ऐसे में अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से यहां शामिल विकल्प में से अपने लिए किफायती Makeup प्रोडक्ट्स चुन सकती हैं। इनको अपने ब्यूटी बास्केट में शामिल करना आपके लिए सही साबित हो सकता है, जो कि डेली इस्तेमाल से लेकर कॉलेज के फंक्शन्स में तैयार होने की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।
कॉलेज मेकअप लुक के टॉप 5 प्रोडक्ट्स
सीसी क्रीम: पार्टी या फिर फंक्शन के लिए मेकअप करने की बात होती है, तो सबसे पहले फाउंडेशन का प्रयोग करते हैं, वैसे ही डेली Foundation नहीं लगाना हो, तो सीसी क्रीम का प्रयोग किया जा सकता है, जिसके लिए सबसे ज्यादा भरोसेमंद ब्रांड Lakme है, जिसकी लंबे समय से लड़कियों द्वारा भी पसंद किया जाता है।
लिपस्टिक: मेकअप चाहे कैसे भी हो, लेकिन जब तक होंठों पर सही लिपस्टिक शेड नहीं लगाया जाएगा, तब तक आपके लुक में वो निखार नहीं आएगा, जो आना चाहिए। साथ ही सही Lipstick Shade चुनना इसलिए भी आवश्यक होता है, क्योंकि गलत शेड आपके लुक को खराब कर सकता है। जैसे कि ब्लैक रंग की कपड़ें हैं, तो उस पर डार्क शेड का प्रयोग किया जा सकता है।
आईलाइनर/काजल: कॉलेज मेकअप की जब बात आती है, तो कुछ लड़कियां आंखों में काजल लगाना पसंद करती हैं और कुछ आईलाइनर। बता दें, दोनों ही आंखों को सुंदर लुक देने का काम करते हैं, ऐसे में जो आपकी पसंद हो या फिर जिसे लगाने में आसानी हो, उसका प्रयोग डेली कॉलेज मेकअप के लिए कर सकती हैं। कभी-कभा काजल और कुछ दिन आईलाइनर लगा कर भी जा सकती हैं।
कंसीलर: कंसीलर चेहरे के दाग-डब्बों या फिर पंपल को थोड़ा छिपाने में मददगार हो सकते हैं, तो अगर ज्यादा कुछ नहीं लगाना चाह रही है अपने चेहरे पर, तो कंसीलर का प्रयोग कर सकती हैं, जिससे आपको बढ़िया और स्मूद मेकअप लुक मिल सकता है।
टिंट: आजकल लड़कियों द्वारा टिंट लगना बहुत पसंद किया जाता है, जिसे आप कॉलेज के लुक को पूरा करने के लिए भी लगा सकती हैं, क्योंकि Cheek पर Tint लगाने से आपको बिना ज्यादा मेकअप के ही बढ़िया ग्लो मिल सकता है।
कॉलेज में किस तरह का मेकअप अच्छा लगता है?
- रोजाना के लिए: कॉलेज जाने के लिए लड़कियों द्वारा नो मेकअप लुक बहुत लोकप्रिय हो गया है, जिसकी मदद से लड़कियां मेकअप लगाकर भी नेचुरल लुक पा सकती हैं। ऐसे लुक के लिए आमतौर पर, लिपस्टिक अगर इस्तेमाल होती है, तो न्यूड लिपस्टिक की जा सकती है, जो कि होंठों में अच्छे से मिक्स हो जाए और ज्यादा उभरे ना। इसके अलावा लिपस्टिक नहीं लगानी हो, तो फिर ग्लॉस लगाया जाता है। नो मेकअप लुक में मसकारा, लिप ग्लॉस काजल और कॉम्पैक्ट पाउडर जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हो सकते हैं।
- खास फंक्शन के लिए: कॉलेज के सभी फंक्शन्स किसी-ना-किसी माइने में जरूरी होते ही हैं, तो उनमें बढ़िया सा लुक सभी लड़कियों को चाहिए होता है। फंक्शन के लिए आप सटल या फिर चमक-धमक जैसा पसंद करती हों, वैसा मेकअप लुक पा सकती हैं। ग्लॉसी वाला मेकअप चाहिए, तो सबसे पहले बेस के लिए फाउंडेशन, उसके ऊपर कंसीलेर से अपनी आंखों के नीचे लगा सकती हैं, फिर ब्लश, हाईलाइटर, आंखों पर विंग निकला हुआ चमकदार आईलाइनर, होंठ पर मेचिंग लिपलाइनर, लिपस्टिक और उसके ऊपर ग्लॉस लगाकर बढ़िया लुक पा सकती हैं।
मैट या ग्लॉसी: किस तरह की लिपस्टिक कॉलेज में अच्छी लगेगी?
मैट या ग्लॉसी लिपस्टिक लगाई तो दोनों जा सकती है, लेकिन ये अपनी पसंद और उस लुक पर निर्भर करता है, जो आपको चाहिए। अक्सर, ग्लॉसी लिपस्टिक शेड की बात करें, तो ये हैवी मेकअप के साथ लगाई जाती हैं, क्योंकि ये आपको एकदम चमकदार लुक देने में मददगार साबित हो सकती हैं। वहीं मैट लिपस्टिक, ग्लॉसी के मुकाबले थोड़ी कम पिगमेंटेड होती हैं, जो कि नो मेकअप लुक या कम मेकअप वाले चेहरे पर लगाई जा सकती है। दोनों ही तरह की लिपस्टिक आपके पार्टी लुक को भी निखार देने में मदद कर सकती हैं, क्योंकि कई लड़कियां बोल्ड और बढ़िया लुक पाने के लिए साधारण बिना चमक वाली लिपस्टिक शेड पर ग्लॉसी लिपस्टिक लगा लेती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।