Matte या Glossy कौन-सी Lipstick पार्टी लुक के लिए है बेहतर?

क्या आप भी कंफ्यूज हैं कि पार्टी में मैट लिपस्टिक लगाना सही रहेगा या फिर ग्लॉसी लिपस्टिक? अगर हां, तो आपका यह कंफ्यूजन यहां दूर हो सकता है। जी हां, क्योंकि यहां हमने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है कि पार्टी के लिए मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक में से कौन ज्यादा बेहतर होती है।
Matte या Glossy कौन-सी Lipstick पार्टी लुक के लिए है बेहतर?

क्या पार्टी के लिए मैट लिपस्टिक एक सही विकल्प है? पार्टी में मैट लिपस्टिक लगाना ज्यादा बेहतर होगा या ग्लॉसी लिपस्टिक? पार्टी में लगाने के लिए कौन-सा लिपस्टिक शेड ज्यादा बेस्ट रहेगा? हम जब भी किसी पार्टी में जाते हैं, तो लिपस्टिक लगाते समय ये सवाल मन में जरूर आते हैं। जाहिर है एक गलत लिपस्टिक आपके पूरे मेकअप लुक को बिगाड़ सकती है। इसलिए ओकेजन के अनुसार सही लिपस्टिक शेड और प्रकार चुनना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में यहां हमने विस्तार से जानकारी देने की कोशिश की है कि पार्टी के लिए आपको अपने ब्यूटी बास्केट में मैट और ग्लॉसी में से कौन-सी लिपस्टिक को शामिल करना चाहिए।

मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक में क्या अंतर है?

जैसा कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि लिपस्टिक किसी भी महिला के मेकअप का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है, क्योंकि बिना लिपस्टिक के मेकअप कंप्लीट नहीं होता है। लेकिन मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक चुनते समय कुछ महिला अक्सर कंफ्यूज हो जाती हैं कि आखिर इन दोनों लिपस्टिक में क्या अंतर है? क्या मैट और ग्लॉसी लिपस्टिक में कोई खास अंतर देखने को मिलता है? अगर मिलता है, तो वह अंतर क्या है? सबसे पहले अगर हम मैट लिपस्टिक के बारे में बता करें, तो यह लिपस्टिक बिना किसी चमक के आती है और यह होठों पर बेहद सॉफ्ट और स्मूद लुक देती है। इसका टेक्सचर सूखा और हाई-पिगमेंटेड होता है, जो बेहद डार्क फिनिश देती है। सबसे खास बात यह होती है कि मैट लिपस्टिक 12 घंटे तक आराम से टिक सकती है और आपको बार-बार टच-अप की जरूरत भी नहीं पड़ती है। अगर आप ऑफिस जाने वाली महिला हैं, तो आपके लिए मैट लिपस्टिक एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसके अलावा शादी और पार्टी में लगाने के लिए भी मैट लिपस्टिक बहुत बढ़िया ऑप्शन है। अब अगर ग्लॉसी लिपस्टिक की बात करें, तो इसमें आपको शाइनी और वेट फिनिश मिलती है। इससे चेहरा एकदम फ्रेश लगता है और एक खूबसूरत निखार मिलता है। ग्लॉसी लिपस्टिक के टेक्सचर की बात करें, तो यह बेहद क्रीमी और गीला होता है और इसका कलर मैट से थोड़ा हल्का होता है। ग्लॉसी लिपस्टिक का नुकसान यह होता है कि यह बहुत जल्दी हट जाती है और केवल 2 से 4 घंटे तक टिक सकती है। अगर आप दिन की पार्टी में जा रही हैं या फिर कैजुअल आउटिंग के लिए जा रही हैं, तो ग्लॉसी लिपस्टिक आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

  • LOreal Paris Infallible Matte Resistance Liquid Lipstick

    अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि नाइट पार्टी के लिए कौन सी लिपस्टिक बेहतर है? तो यह लिपस्टिक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। यह एक लॉन्ग-लास्टिंग मैट लिक्विड लिपस्टिक है, जो होठों पर लगने के बाद काफी हल्का एहसास देता है। इसका खासियत यह है कि यह 24 घंटे तक टिकने के बाद भी मैट फिनिश देता है। इसका स्मूद फिनिश आपके लुक को क्लासी बनाता है। इसमें जेन-इन ऑयल तकनीक शामिल होती है यानी यह लिपस्टिक लगाने के बाद और भी ज्यादा स्मूद हो सकती है। यह लिपस्टिक बिल्कुल नहीं फैलती है और यह ट्रांसफर प्रूफ भी है, जिससे आपको बार-बार टचअप की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सॉफ्ट मऊव पिंक शेड में आता है, जो हर स्किन टोन पर सूट करता है। आप इस लिपस्टिक को लगाकर ऑफिस जा सकती हैं और कैजुअल पार्टी के लिए भी यह लिपस्टिक एक बेहतरीन विकल्प है। इस Liquid Lipstick में आपको एक फ्लैट और फ्लेक्सिबल ऐप्लिकेटर साथ में दिया जाता है, जिससे आप पूरे होठों पर सही से लिपस्टिक लगा सकती हैं।

    01
  • SUGAR Cosmetics Matte Attack Lipstick for Women

    यह एक हाई-पिगमेंटेड और लॉन्ग-लास्टिंग मैट लिपस्टिक है, जिसे आप नाइट पार्टी के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। यह क्लासिक डीप रेड शेड में आता है, जो हर स्किन टोन पर बेहतरीन लगता है। पार्टी, शादी और किसी खास फंक्शन के लिए यह रेड शेड मैट लिपस्टिक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह लिपस्टिक एक बार लगाने के बाद फैलता नहीं है और ना ट्रांसफर होता है यानी आपको लंबे समय तक किसी टच-अप की जरूरत नहीं पड़ती है। यह 12 घंटे तक होठों पर टिक सकती है और होठों पर हैवी या केकी भी महसूस नहीं होने देती है। पार्टी के लिए लंबे समय तक चलने वाली लिपस्टिक की खास बात यह है कि इसमें जोजोबा ऑयल का मिश्रण होता है, जो ड्राय होठों को नमी देती है और उसे हाइड्रेटिंग बनाती है। यह लिपस्टिक क्रेयॉन फॉर्म में आती है, जिससे इसे लगाना बेहद आसन होता है। आप इस पार्टी के लिए Matte लिपस्टिक को लगाने से पहले होठों पर लिप बाम लगा सकती हैं, क्योंकि यह होठों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

    02
  • Maybelline New York Superstay Vinyl Ink Liquid High-Glossy Lipstick

    अगर आपको शाइनी लिपस्टिक पसंद है, तो आप पार्टी के लिए इस ग्लॉसी लिपस्टिक को चुन सकती हैं। यह विनाइल ग्लॉसी फिनिश देती है। इस लिपस्टिक में सुपरस्टे तकनीक शामिल होती है, जो 16 घंटे तक कलर को लॉक करती है। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकती है। इस लिपस्टिक की खासियत यह है कि एक बार लगाने के बाद यह फैलती नहीं है और खाना खाने या पानी पीने के दौरान ट्रांसफर भी नहीं होती है। इसमें विटामिन E और एलोवेरा का मिश्रण होता है, जो होठों को ड्राय होने से बचाता है और होठों को हाइड्रेट व सॉफ्ट रखता है। इस लिपस्टिक को लगाना भी बहुत आसान होता है, क्योंकि इसमें फ्लैट ऐप्लिकेटर दिया होता है, जो काफी फ्लेक्सिबल होता है। यह न्यूड और ब्राउन टोन में आता है, जो हर स्किन टाइप पर अच्छा लगता है। दिन की पार्टी के लिए यह ग्लॉसी लिपस्टिक एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

    03
  • Swiss Beauty Plump-Up Wet Lightweight Lip Gloss Lipstick

    जिन महिलाओं व लड़कियों को न्यूड और नेचुरल टोन पसंद है, उनके लिए यह ग्लॉसी लिपस्टिक एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। यह लिपस्टिक मिरर शाइन इफेक्ट देती है, जिससे आपके होंठ हाइड्रेटेड और बेहद खूबसूरत लग सकते हैं। पार्टी, कैजुअल आउटिंग और डेट पर जाते समय लगाने के लिए यह लिपस्टिक एक बहुत बढ़िया विकल्प है। इस लिपस्टिक का टेक्सचर काफी हल्का होता है, जिससे होठों पर चिपचिपा महसूस नहीं होता है और लंबे समय तक टिकने के बाद भी यह होठों पर हैवी फीलिंग नहीं देता है। यह सॉफ्ट न्यूड पिंकिश टोन में आता है, जो ऑफिस, कॉलेज, पार्टी या फिर डेली वियर में भी लगाया जा सकता है। इस Glossy Lipstick में आपको एक बेहत स्लिम और फ्लेक्सिबल ऐप्लिकेटर दिया जाता है, जिससे आप बेहद आसानी से होठों पर लिपस्टिक लगा सकते हैं।

    04
  • Mamaearth Creamy Matte Long Stay Lipstick

    अगर आप एक ऐसी लिपस्टिक चाहते हैं, जो नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से तैयार की जाती है तो यह मैट लिपस्टिक आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह न्यूड रोज पिंक शेड में आती है, जो हर स्किन टोन पर बेहतरीन लगती है। रात और दिन दोनों समय की पार्टी के लिए यह मैट लिपस्टिक एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस लिपस्टिक में विटामिन E और Murumuru Butter का मिश्रण होता है, जो होठों को मॉइश्चराइज व हाइड्रेट करने का काम करता है। यह लिपस्टिक 8 घंटे तक टिक सकती है और यह क्रीमी टेक्सचर में आती है। यह होठों पर लगाने पर काफी हल्की लगती है। खास बात यह है कि यह मैट लिपस्टिक टॉक्सिन-फ्री और डर्मोटोलॉजिस्ट द्वारा टेस्टेड है।

    05

पार्टी के लिए सही लिपस्टिक का चयन कैसे करें?

इस लेख में हमारा सबसे अहम सवाल यही है कि पार्टी के लिए एक सही लिपस्टिक का चयन कैसे करें? आखिर मैट और ग्लॉसी में से कौन-सी लिपस्टिक पार्टी के लिए बेहतर है? तो देखिए आपको पार्टी के लिए कौन-सी लिपस्टिक का चयन करना है, यह पूरी तरह से आपके लुक पर निर्भर करता है। सबसे पहले तो यह जानना बहुत जरूरी है कि पार्टी दिन की या रात की है। मान लीजिए अगर पार्टी दिन में हैं, तो हल्के और नैचुरल शेड वाले ग्लॉसी लिपस्टिक ज्यादा बेहतर विकल्प हो सकते हैं। लेकिन अगर नाइट पार्टी है, तो बोल्ड और डार्क शेड्स वाले मैट लिपस्टिक एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इसके अलावा आउटफिट भी बहुत ज्यादा महत्व रखता है। क्योंकि अगर आपकी ड्रेस बहुत भारी और ब्राइट है, तो इस पर डार्क शेड्स की मैट लिपस्टिक बिल्कुल अच्छी नहीं लगेगी। हां, लेकिन अगर सिंपल ड्रेस है तो आप मैट लिपस्टिक चुन सकती हैं। लिपस्टिक का चयन करते समय अपनी स्किन टोन का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आपकी फेयर स्किन है, तो आप रेड जैसे डार्क शेड्स के मैट लिपस्टिक को लगा सकती हैं और अगर आपकी डस्की स्किन है, तो ग्लॉसी लिपस्टिक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पार्टी के लिए मैट लिपस्टिक क्यों अच्छी मानी जाती है?
    +
    ज्यादातर महिलाएं व लड़कियां पार्टी के लिए मैट लिपस्टिक का चयन करती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि Matte Lipstick लंबे समय तक टिकी रहती है और इसे बार-बार टच-अप की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
  • पार्टी लुक के लिए ग्लॉसी लिपस्टिक को कैसे इस्तेमाल करें?
    +
    अगर आप एक बोल्ड पार्टी लुक चाहती हैं, तो ग्लॉसी लिपस्टिक को लिप लाइनर के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप लाइनर के साथ ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने से बोल्ड और आकर्षक लुक मिलता है।
  • क्या मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बना सकते हैं?
    +
    हां, आप चाहे तो ऐसा कर सकती हैं। अगर मैट लिपस्टिक के ऊपर या फिर मैट लिपस्टिक लगाने से पहले लिप ग्लॉस लगा लिया जाए, तो मैट लिपस्टिक भी ग्लॉसी लिपस्टिक जैसी लगने लगती है।