चाहे ऑफिस जाना हो, पार्टी में, कोई त्योहार हो या डेट नाइट, मेकअप को बेदाग फिनिश देने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है। इसकी मदद से त्वचा की असमान रंगत, आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे, मुहांसों के निशान और अन्य तरह के दाग-धब्बों को छिपाने में मदद मिलती है। हाई कवरेज देने वाला एक अच्छा Concealer त्वचा को बिना भारी महसूस कराए हर तरह के मेकअप को शानदार बनाता है। इसमें अलग-अलग शेड के विकल्प भी मिल जाते हैं जो हर तरह की त्वचा के लिए सही होते हैं। वहीं, अच्छी क्वालिटी वाले इंग्रीडियंट्स इसे इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाते हैं।
जब चलेगा हाई कवरेज Concealer का जादू तो डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बे होंगे गायब!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
L'Oreal Paris Infallible Full Coverage Concealer
क्यों चुनें?
- चाहे पसीना आए या आप बारिश में भीग जाएं, यह कंसीलर आसानी से खराब नहीं होता है और इसके साथ मेकअप लंबे समय तक बेदाग बना रहता है।
- पूरी कवरेज देने वाला यह L’Oreal Paris कंसीलर काले घेरों से लेकर झुर्रियों तक हर चीज को अच्छी तरह से छिपाने का काम करता है और इसे रोजाना भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
- क्रीमी फॉर्मूला के साथ यह त्वचा में आसानी से ब्लेंड हो जाता है और ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि किसी प्रोडक्ट की अलग से कोई परत लगाई गई है। यह चेहरे पर भारीपन महसूस नहीं होने देता है।
अन्य खासियतें
- XL ऐप्लिकेटर
- 8 शेड
- 24 घंटे तक का स्टे
01MARS SPF50 PA++++ Cancel Concealer
क्यों चुनें?
- यह एक टू-इन-वन प्रोडक्ट है जो दाग-धब्बों को छिपाते हुए सूरज की हानिकारक किरणों, धूप और धूल से त्वचा को भी सुरक्षित रखता है। यह MARS Concealer उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा है जिन्हें रोजाना ही मेकअप करने की जरूरत होती है।
- हाई कवरेज देने वाला यह प्रोडक्ट त्वचा की असमान रंगत को भी आसानी से छिपा देता है और लाइटवेट होने की वजह से आरामदायक अनुभव सुनिश्चित करता है। इसे ब्लेंड करने में भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
- करीब 12 अलग-अलग शेड के विकल्पों में आने की वजह से हर स्किन टोन के लिए एक सही कंसीलर आसानी से चुना जा सकता है। इसी के साथ यह मेकअप में दरार आने दिए बिना एक शानदार फिनिश देता है।
अन्य खासियतें
- SPF50 PA++++
- नैचुरल फिनिश
- क्रीस रेसिस्टेंट
02Lakme Powerplay Priming Concealer
क्यों चुनें?
- लोकप्रिय भारतीय ब्रांड Lakme का यह कंसीलर लगाने के बाद बिल्कुल मेकअप न करने जैसा फिनिश देता है और यह नो मेकअप लुक के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह चेहरे पर मौजूद पोर्स को भी पूरी तरह से छिपाता है जिससे त्वचा बेदाग लगती है।
- इसे लगाने के बाद त्वचा रूखी नहीं होती है और लंबे हाइड्रेशन के साथ रूखापन नियंत्रित रहता है। यह कंसीलर अलग-अलग स्किन टोन के लिहाज से 8 अलग-अलग शेड्स की रेंज में आता है।
- चाहे शादी का कोई कार्यक्रम हो या रोजाना का ऑफिस लुक इसे किसी भी अवसर पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
अन्य खासियतें
- बिल्ट-इन प्राइमर
- SPF25
- लाइटवेट फॉर्मुला
ब्यूटी बास्केट पर मिलेगी स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी
03INSIGHT Concealer for All Skin Types
क्यों चुनें?
- मीडियम से हाई कवरेज देने वाला यह कंसीलर सारे दाग-धब्बों को आसानी से छिपाते हुए हर तरह के मेकअप को एक बेहतरीन फिनिश देता है। INSIGHT का यह विकल्प एक ऑल-इन-वन प्रोडक्ट है जिसे कंसीलर, कलर करेक्टर और कॉन्टूर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यह Concealer Palette काफी अच्छी पैकेजिंग में आता है और छोटी साइज की वजह से किसी भी मेकअप पाउच में इसे आसानी से रख सकते हैं।
- यह लगाने के बाद लंबे समय तक टिका भी रहता है जिसकी वजह से बार-बार टचअप करने की झंझट नहीं रहती है और पूरे इवेंट में एक बेहतरीन लुक मिलता है।
अन्य खासियतें
- लॉन्ग-लास्टिंग
- 6 शेड्स
- लाइटवेट
04Maybelline New York Instant Age Rewind Concealer
क्यों चुनें?
- अगर आपको एक ऐसे प्रोडक्ट की तलाश है जो फाउंडेशन और कंसीलर दोनों की तरह काम करे तो यह काफी अच्छा विकल्प है। यह Maybelline Foundation कुशन टिप के साथ आता है जिसकी वजह से इसे त्वचा में मिलाने के लिए अलग से ब्रश या ब्लेंडर के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होती है।
- इसका खास ऐप्लिकटर उन जगहों पर भी बढ़िया कवरेज देता है जहां कई बार ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने में असुविधा होती है। यह काले घेरों, मुंहासों के निशान और पोर्स को एक ही लेयर में छिपाता है।
- इसका खास फॉर्मुला त्वचा पर समय से पहले पड़ने वाली झुर्रियों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसी के साथ हल्का होने की वजह से त्वचा आरामदायक महसूस करती है।
अन्य खासियतें
- लिक्विड फॉर्मुला
- गोजी बेरी के गुण
- 7 शेड्स
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- हाई कवरेज और मीडियम कवरेज कंसीलर में क्या अंतर है?+हाई कवरेज कंसीलर पिगमेंटेड होते हैं और यह गहरे दाग-धब्बों, डार्क सर्कल्स और लालिमा को पूरी तरह से छिपाने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। वहीं, मीडियम कवरेज कंसीलर हल्के निशानों को छिपाने के का काम करते हैं, जिससे अधिक प्राकृतिक कवरेज मिलती है।
- क्या इन्हें हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं?+हां, अगर आपको जरूरत है और यह आपकी त्वचा पर हल्का महसूस होता है, तो हाई कवरेज कंसीलर को हर दिन इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, सुनिश्चित करें कि आप इसे ठीक से ब्लेंड करें और अपनी त्वचा के प्रकार के हिसाब से सही फॉर्मुला का चयन करें।
- अपनी त्वचा की रंगत के लिए सही कंसीलर शेड कैसे चुनना चाहिए?+डार्क सर्कल्स के लिए अपनी त्वचा की रंगत से एक या दो शेड हल्का कंसीलर चुनें ताकि चमक आए। दाग-धब्बों और मुंहासों के निशान के लिए, अपनी त्वचा की रंगत से बिल्कुल मेल खाने वाला शेड चुनें ताकि वे पूरी तरह से घुलमिल जाएं।
- क्या हाई कवरेज कंसीलर क्रीज करता है और इससे कैसे बचा जा सकता है?+हां कई बार आंखों के नीचे हाई कवरेज कंसीलर क्रीज कर सकता है। इससे बचने के लिए, कम प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें और उसे तुरंत ब्लेंड करें। फिर सेटिंग पाउडर से सेट करें। हाइड्रेटिंग प्राइमर लगाना भी मदद कर सकता है।
- फाउंडेशन, कंसीलर लगाने से पहले लगाते हैं या बाद में?+आमतौर पर, फाउंडेशन पहले लगाया जाता है ताकि त्वचा की रंगत एक समान हो जाए, और फिर कंसीलर का इस्तेमाल करके दाग-धब्बों और काले घेरों को छिपाया जाता है।
You May Also Like