न्यूड, मैट, ग्लॉसी और अन्य तरह के लिपस्टिक शेड्स का चुनाव एक बार को हो भी जाता है, लेकिन जब बात डार्क लिपस्टिक शेड्स चुनने की आती है, तो समझ नहीं आता है, कि किस शेड का चयन किया जाए और किसका नहीं। आपको क्या अपने मेकअप लुक के लिए डार्क शेड वाली लिपस्टिक ढूंढने में दिक्कत हो रही है? अगर हां.. तो यहां आपको पार्टी, फंक्शन और किसी भी इवेंट वाले मेकअप पर बढ़िया लगने के लिए डार्क लिपस्टिक शेड्स के विकल्प मिल जाएंगे और उससे संबंधित जानकारी मिल जाएगी और कौन-से शेड्स मिलते हैं और आपके स्किन टोन पर कौन-से अच्छे लगेंगे, ये भी समझ पाएंगी। आपको बता दें, एक रंग की लिपस्टिक के ही आपको कई शेड्स मिलते हैं, ऐसे में जो आप हल्का रंग समझ रहे होंगे, उसके भी अलग-अलग शेड्स मिल जाएंगे। उद्हारण के लिए समझें, वैसे पिंक लिपस्टिक सुन कर आपको हल्का लिपस्टिक शेड लग रहा होगा, लेकिन पिंक कलर के भी कई और शेड्स होते हैं, जिनको डार्क लिपस्टिक शेड्स की श्रेणी में शामिल किया जाता है, तो ऐसे ही और भी रंग के कई डार्क शेड्स की लिपस्टिक आपको मिल जाएंगी। आमतौर पर, पार्टी वाले मेकअप को बढ़िया निखार देने के लिए महिलाओं को अपनी ब्यूटी बास्केट में बोल्ड रेड, मरून, डार्क पिंक, ब्राउन और चॉकलेट जैसे कुछ शेड्स की लिपस्टिक शामिल करनी चाहिए।
पार्टी में लगाने के लिए इंडियन स्किन टोन के लिए कौन-से डार्क लिपस्टिक शेड्स अच्छे हो सकते हैं?
पार्टी चाहे कोई भी हो लेकिन मेकअप में जान तब तक नहीं आती हैं, जब तक सही लिपस्टिक होंठों पर लगी ना हो। ऐसे में अगर आपको डार्क लिपस्टिक अपने मेकअप लुक के साथ लगाना पसंद है, लेकिन अपने पार्टी मेकअप लुक को पूरा करने के लिए इंडियन स्किन टोन के हिसाब से सही और डार्क लिपस्टिक शेड्स की तलाश कर रही हैं? तो बता दें, आपके लिए ब्राउन, मरून, कैंडी, मर्लोट, मैजेंटा, मलबरी म्यूज़, फायर/बोल्ड रेड, डार्क चॉक्लेट, पेटल पिंक, वाइन, रिच कैबरनेट आदि कुछ शेड्स हैं, जो अपने स्किन टोन के हिसाब से चुन सकती हैं। ये आपके पार्टी मेकअप लुक को एकदम निखार देने की क्षमता रखते हैं, जिसकी वजह से आपको एक बार लगाते ही बढ़िया पिग्मेंट वाले होंठ मिलेंगे। अगर आपने मेकअप की मदद से आंखों को बोल्ड लुक दिया है, तो आपको बढ़िया से डार्क लिपस्टिक शेड का अपने लिए चयन करना चाहिए, जो कि आपके लुक को आकर्षक बनाने में मददगार साबित हो सकती है।
डार्क लिपस्टिक शेड्स को अपने पार्टी मेकअप के लिए कैसे चुनें?
- एक ही लिपस्टिक के आपको कई शेड्स मिल जाते हैं, वैसे ही होंठो पर बढ़िया लिपस्टिक शेड का निखार पाने के लिए आप दो लिपस्टिक शेड्स को एक साथ लगा कर, एक नया लिपस्टिक शेड और नया लुक बना सकती हैं।
- अपने पार्टी मेकअप के लिए अगर डार्क लिपस्टिक चुन रही हैं, तो स्किन टोन का खास ध्यान रखना होता है, तभी लिपस्टिक का निखार अच्छे से चेहरे पर आता है।
- पार्टी दिन की है या रात की उस बात से भी फर्क पड़ता है, अगर दिन की पार्टी है, तो पिंक जैसे रंग के कुछ डार्क लिपस्टिक शेड्स का प्रयोग किया जा सकता है। वहीं रात की पार्टी के लिए डार्क और बोल्ड रंगों का चुनाव करना सही हो सकता है।
- पार्टी में किस तरह और रंग के कपड़े पहने हैं, उस पर भी लिपस्टिक शेड निर्भर करता है, जैसे कि ब्लैक ड्रेस है, तो उसके साथ पलंप रेड रंग का शेड आपको बोल्ड और आकर्षक लुक दे सकता है।
डार्क लिपस्टिक में मैट या ग्लॉसी: पार्टी लुक को बेहतर होते हैं?
क्या आप भी असमंजस में फसी हुई हैं, कि पार्टी मेकअप लुक को बेहतर बनाने के लिए कौन-सी डार्क लिपस्टिक बेहतर रहेगी: ग्लॉसी या फिर मैट? इस सवाल का जवाब देते हुए बता दें, कि दोनों ही अपनी जगह बढ़िया रहती हैं, लेकिन अगर चाहती हैं, कि लिपस्टिक होंठों से जल्दी ना हटे, तो उसके लिए मैट डार्क लिपस्टिक लगाई जा सकती है, क्योंकि वो क्रीम या फिर लिक्विड फॉर्मुला से तैयार हुई होती है, जो लंबे समय तक होंठों पर रुक सकती हैं। अगर अपने मेकअप में होंठों को चमकता हुआ दिखाता है, तो ग्लॉसी का प्रयोग करना सही रहता है। वहीं, बोल्ड लुक पाने के लिए मैट और नॉन-ड्राई होने वाले लिपस्टिक शेड का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप एक तरीका और अपना सकती हैं, जिसमें डार्क लिपस्टिक शेड के ऊपर भी लिप ग्लॉस लगाकर आप बढ़िया ग्लॉसी और डार्क शेड वाली लिपस्टिक वाला निखार पा सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।