BB क्रीम और CC क्रीम दोनों ही क्रीम को त्वचा की देखभाल और मेकअप को सेट करने के लिए उपयोग की जाती हैं। हालांकि जब दोनों में किसी एक को चुनने का विकल्प आता है, तो इसके साथ आते हैं ढेर सारे सवाल जैसी कि क्या यह क्रीम त्वचा के लिए उपयुक्त है? इसको लगाने का सही तरीका क्या है? लगाने से चेहरे को कोई नुकसान तो नहीं होगा? किसी प्रकार के कोई साइड इफ़ेक्ट तो नहीं है? कीमत क्या है? क्या मेरी स्किन टोन के लिए क्रीम सही है? इन्हीं सब सवालों के लिए आप यह लेख पढ़ सकती हैं। यहां आपको दोनों ही क्रीम के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही इन दोनों क्रीम के टॉप 5 विकल्प भी लिस्ट किये हैं, जिनको आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं। BB क्रीम हल्के कवरेज के लिए जानी जाती हैं, जो रोज़ाना इस्तेमाल के लिए क्रीम है। वहीं अगर आपको मेकअप को अच्छे से सेट करना है तो CC क्रीम अधिक कवरेज देती है।
बीबी क्रीम (BB Cream) और सीसी क्रीम (CC Cream) क्या हैं और दोनों में क्या अंतर है?
बीबी क्रीम (BB Cream) और सीसी क्रीम (CC Cream) दोनों ही मल्टी-फंक्शनल क्रीम हैं, जो आपकी त्वचा की देखभाल और रोज़ाना मेकअप क्रीम हैं। हालांकि, इन दोनों में कुछ मुख्य अंतर हैं -
बीबी क्रीम (BB Cream)
BB का मतलब होता है Blemish Balm या Beauty Balm। यह क्रीम हल्का कवरेज देती है और त्वचा को मॉइस्चराइज करती है। इसमें आमतौर पर SPF (सन प्रोटेक्शन) और एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को निखारने के साथ-साथ हल्के निशान और खामियों को कवर करती है। BB क्रीम रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बढ़िया है और इसे आमतौर पर हल्के मेकअप के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
सीसी क्रीम (CC Cream)
CC का मतलब है Color Correcting। यह BB क्रीम से अधिक कवरेज देती है और इसका मुख्य उद्देश्य स्किन टोन को सुधारना और पिगमेंटेशन जैसे दाग-धब्बे, त्वचा पर होने वाले लाल धब्बों (रेडनेस) और गहरे धब्बों (डार्क स्पॉट्स) को छुपाना या कम करना है। CC क्रीम में अधिक रंग सुधारक गुण होते हैं जो आपकी त्वचा के अनुरूप बेदाग रंग देती है। साथ ही यह क्रीम चेहरे की असमानताओं को छिपाने में मदद करती है। इसे अधिक कवरेज और स्किन टोन सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
इसलिए अगर हल्का, प्राकृतिक लुक चाहती हैं तो BB क्रीम सबसे अच्छी है, जबकि CC क्रीम अधिक कवरेज और रंग सुधारने के लिए बेहतरीन विकल्प है। दोनों ही क्रीम आपके स्किन केयर और मेकअप रूटीन को आसान और बढ़िया बनाती हैं।
ब्यूटी बास्केट से जुड़ी और जानकारी यहां देखें।
Top Five Products
FACES CANADA SPF 35 BB Gel Crme
FACES CANADA की यह BB जेल क्रीम एक मल्टीटास्किंग क्रीम है जो आपकी त्वचा की हर जरूरी देखभाल करती है। यह हल्के वैनिला शेड में मौजूद है और SPF 35 से त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा देती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर एक समान टोन और शानदार ग्लो मिलता है, जो रोज़ाना इस्तेमाल के लिए क्रीमहै। यह हाइड्रेटिंग, हल्की और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला से बनी हुई है, जो त्वचा को गहरी नमी देती है और इसे मुलायम, चिकनी और बेदाग बनाती है। इसमें मौजूद हाइलूरोनिक एसिड और एलो वेरा एक्सट्रैक्ट जैसे प्राकृतिक तत्व इस BB क्रीम को खास बनाते हैं, जो त्वचा को गहरी नमी के साथ आरामदायक बनाए रखती है। यह क्रीम सभी प्रकार की त्वचा के लिए बढ़िया है और मिनरल ऑयल से मुक्त है। इसके अलावा, यह विगन, क्रूएल्टी-फ्री, अल्कोहल-फ्री और पैरेबन-फ्री है, जिससे यह हर किसी के लिए सुरक्षित है। साथ ही इस BB क्रीम प्राइस भी बेहद किफायती है।
01
MISSHA M Perfect Cover BB Cream
मिशा एम परफेक्ट कवर बीबी Cream एक बेहतरीन BB क्रीम है, जो SPF 42 और PA+++ से त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से पूरी सुरक्षा देती है। यह चेहरे को फुल कवरेज है, जो ब्लेमिशेज, डार्क सर्कल्स और त्वचा की अन्य कमियों को कवर करने में मदद करती है। इसके साथ ही, इसमें हाइड्रेशन और मॉइस्चराइजिंग के गुण भी हैं, जो त्वचा को नमी देते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और नरम बनती है। सूखी, खुरदुरी और फटी त्वचा जैसी सेंसिटिव स्किन के लिए क्रीम बहुत ही अच्छे से काम करती है। यह हनी बेज शेड में मौजूद है, जो मैट फिनिश देती है। साथ ही इस क्रीम से त्वचा को निखरते हुए प्राकृतिक ग्लो भी मिलता है।
02
Lakme CC Cream with SPF30 PA++ - Honey
लक्मे CC Cream एक हल्की और मॉइस्चराइजिंग क्रीम है, जिसमें 3% नायसिनामाइड है, जो त्वचा की पिगमेंटेशन को कम करता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और समय के साथ त्वचा की बनावट में सुधार करता है। यह क्रीम एक तरह से हल्के फाउंडेशन की तरह काम करती है, जो त्वचा को एक समान टोन देती है और तुरंत दाग-धब्बों को छुपाती है। वहीं इसमें मौजूद SPF 30 PA++ से त्वचा को UVA और UVB किरणों से नुकसान नहीं पहुँचता है। इसकी प्राकृतिक, ड्यूई फिनिश त्वचा को एक चमकदार और बेहद सुंदर लुक देती है, जिससे त्वचा प्राकृतिक रूप से ताजगी से भरी और निखरी हुई दिखती है। यह रोज़ाना मेकअप क्रीम 6 शेड्स में मौजूद है, जिससे आप अपनी स्किन टोन के अनुसार सही शेड चुन सकती हैं। ऊपर से इसकी कीमत भी बहुत ही किफायती है।
03
It Cosmetics Your Skin But BetterTM CC Cream
इट कॉस्मेटिक्स योर स्किन बट बेटर सीसी क्रीम एक बेहतरीन CC क्रीम है, जो SPF 50+ से आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक UVA और UVB किरणों से बचाती है। इसमें हाइलूरोनिक एसिड और पेप्टाइड्स जैसे सक्रिय तत्व होते हैं, जो त्वचा को गहरी नमी और ताकत प्रदान करते हैं। यह ट्रैवल साइज क्रीम हल्की है और एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर है, जो उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद करती है। इस सीसी क्रीम को यूजर्स ने बेहद पसंद किया है और अच्छी रेटिंग दे भरोसा जताया है। पिंपल्स और सेंसिटिव स्किन के लिए क्रीम एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि यह लगाने के बाद त्वचा पर हल्की और आरामदायक महसूस होती है। इसका लाइट शेड आपके चेहरे को प्राकृतिक रूप से एक समान टोन देता है और त्वचा को निखारता है, जिससे यह रोज़ाना मेकअप क्रीम का अच्छा विकल्प है।
04
Swiss Beauty All-In-One Lightweight CC Cream
अगर आप किफायती कीमत में बढ़िया सी सीसी क्रीम लेना चाहते हैं, तो यह स्विस ब्यूटी ऑल-इन-वन लाइटवेट सीसी क्रीम बहुत ही प्रभावी क्रीम है। यह क्रीम दाग -धब्बों, निशान, ब्लेमिशेज और असमान त्वचा टोन को कवर करके एक प्राकृतिक फिनिश देती है। इसमें SPF 30 होता है, जो त्वचा को UV किरणों से सुरक्षा देता है, और इसे रोज़ाना उपयोग के लिए बढ़िया बनाता है। वहीं इसका हल्का फॉर्मूला नॉन-कॉमेडोजेनिक है, जिससे यह त्वचा में अच्छे से मिल जाती है और पिंपल्स को बढ़ने नहीं देती है। यह क्रीम 6 शेड में मौजूद है, जो सभी प्रकार की त्वचा और टोन के अनुसार बढ़िया है।
05
बीबी क्रीम और सीसी क्रीम के फायदे और नुकसान क्या है?
BB क्रीम के फायदे
हल्का कवरेज - त्वचा पर हल्का और प्राकृतिक लुक देती है।
मॉइस्चराइजिंग - त्वचा को हाइड्रेट करती है, जिससे त्वचा नरम और चिकनी रहती है।
सन प्रोटेक्शन - अधिकांश BB क्रीम में SPF होता है, जो सूरज की हानिकारण किरणों से बचाव करता है।
फास्ट और आसान - रोज़ाना उपयोग के लिए बढ़िया क्रीम है, जो बिना ज्यादा मेहनत के त्वचा को निखारती है।
बीबी क्रीम के नुकसान
कम कवरेज - अधिक पिगमेंटेशन या डार्क स्पॉट्स को कवर नहीं कर पाती है।
पिगमेंटेशन - कुछ स्किन टोन पर यह सही से मैच नहीं हो पाती है।
सीसी क्रीम के फायदे
बेहतरीन कवरेज - पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को अच्छे से कवर करती है।
रंग सुधारने वाली क्रीम - त्वचा के टोन को बेदाग और सही करती है।
लंबे समय तक टिकती है - बेहतर कवरेज और लंबे समय तक बनी रहती है।
सीसी क्रीम के नुकसान
थोड़ा भारी - BB क्रीम की तुलना में ज्यादा भारी महसूस हो सकती है।
थोड़ा महंगी - सीसी क्रीम आमतौर पर BB क्रीम से अधिक महंगी हो सकती है।
इन्हें भी पढ़े:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।