कोरियन मूवी और सीरीज की तरह आजकल कोरियन स्किन पाने का क्रेज भी हर किसी के सिर पर सवार है। अब जाहिर है कोरियाई महिलाओं जैसी बेदाग और चमकती हुई ग्लास स्किन कौन नहीं पाना चाहेगा। तो अगर आप भी ऐसी त्वचा की चाहत रखती हैं, तो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल ये 5 कोरियन Toner for Face को अपने लिए चुन सकती हैं। ये टोनर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं, क्योंकि ये केवल त्वचा की ऊपरी सफाई नहीं करते बल्कि उसकी गहराई में जाकर उसे नमी और पोषण प्रदान करते हैं। चाहे आपकी स्किन ड्राई हो, डल हो या सेंसिटिव, ये वायरल टोनर हर तरह की त्वचा पर असरदार माने जाते हैं। तो अगर आप भी अपने चेहरे की खोई हुई चमक और नमी वापस पाना चाहती हैं, तो इन वायरल कोरियन टोनर्स को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
ये 5 वायरल कोरियन Face Toner चेहरे की खोई हुई चमक लौटाएंगे वापस, मिलेगी ग्लोइंग स्किन!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Ifactory SomeByMi Aha.Bha.Pha 30Days Miracle Toner
हमारा सुझाव: बार-बार निकलने वाले मुंहासे, ब्लैकहेड्स और चेहरे की खुरदुरी सतह कई लोगों की परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में यह फेस टोनर एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकता है। यह बिना त्वचा को रूखा बनाए बंद पोर्स की गहराई से सफाई करता है और पुराने दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। जिन लोगों की त्वचा पर छोटे-छोटे दाने या चिपचिपाहट रहती है, उनके लिए इसे रोजमर्रा के रूटीन में शामिल करना बेहद फायदेमंद रहेगा। कुछ ही हफ्तों के नियमित उपयोग से चेहरा साफ, मुलायम और पहले से ज्यादा निखरा हुआ महसूस हो सकता है।
क्यों वायरल है ये टोनर?
- 30 दिनों के भीतर मुंहासों और दाग-धब्बों में दिखने वाले सुधार के दावों के कारण यह सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा है।
- रोजाना इस्तेमाल के लिए सुरक्षित और सौम्य होने की वजह से ब्यूटी क्रिएटर्स इसे शुरुआती लोगों के लिए भी बढ़िया बताते हैं।
- एक ही बोतल में त्वचा की सफाई, नमी और निखार तीनों फायदे मिलने से यह के-ब्यूटी प्रेमियों की पहली पसंद बना हुआ है।
Anua Heartleaf 77% Soothing Toner
हमारा सुझाव: धूप, प्रदूषण या गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से जब त्वचा लाल पड़ने लगे और उस पर जलन महसूस हो, तो किसी भी चीज को लगाने से डर लगता है। ऐसी संवेदनशील और परेशान त्वचा को तुरंत राहत देने के लिए यह Korean Face Toner बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह त्वचा की गर्मी और रेडनेस को शांत करके उसे अंदर से ठंडक पहुंचाता है। अगर आपकी स्किन बहुत जल्दी रिएक्ट करती है या उस पर रैशेज हो जाते हैं, तो यह टोनर आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से चेहरा भारी या चिपचिपा लगे बिना दिनभर फ्रेश और स्वस्थ बना रहता है।
क्यों वायरल है ये टोनर?
- मशहूर कोरियन इन्फ्लुएंसर्स द्वारा अपने नाइट स्किनकेयर रूटीन में दिखाए जाने के बाद इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है।
- बिना किसी तेज खुशबू और संवेदनशील त्वचा के लिए यह दुनियाभर में मशहूर है।
- पानी जैसा बेहद हल्का होने के कारण लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
The Face Shop Rice & Ceramide Moisturizing Face Toner
हमारा सुझाव: अगर मौसम बदलने या उम्र बढ़ने के कारण आपके चेहरे की चमक भी फीकी पड़ने लगी और त्वचा बेजान नजर आ रही है, तो आप इस वायरल फेस टोनर को चुन सकते हैं। यह रूखी और बेजान पड़ चुकी त्वचा को गहराई से पोषण देता है और असमान रंगत को सुधारने में भी मदद करता है। जिन महिलाओं को चेहरे पर खिंचाव महसूस होता है या जिनकी स्किन डल दिखती है, उनके लिए यह बेहद उपयुक्त है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा ना केवल कोमल बनती है, बल्कि उस पर एक निखार भी आता है।
क्यों वायरल है ये टोनर?
- कोरियन चावल के पानी से बना होने के कारण त्वचा को चमक प्रदान करता है, जिस कारण हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय है।
- किफायती कीमत में लंबे समय तक चलने वाली नमी और चमक देने के कारण यह काफी वायरल प्रोडक्ट माना जाता है।
- हर तरह की त्वचा पर आसानी से सूट हो जाता है, जिस कारण ब्यूटी ब्लॉगर्स इसकी खूब तारीफ करते हैं।
Beauty of Joseon Glow Replenishing Rice Toner
हमारा सुझाव: कई लोगों की त्वचा बाहर से तो बहुत ऑयली दिखती है, लेकिन अंदर से उसमें पानी की कमी होती है, जिससे चेहरा थका हुआ और चिपचिपा लगता है। तो अगर आपके साथ भी यही परेशानी है, तो आप इस Rice Toner को चुन सकते हैं। यह चेहरे के अतिरिक्त तेल को नियंत्रित रखते हुए त्वचा को जरूरी नमी प्रदान करता है। खासकर गर्मी और उमस के मौसम में जब भारी क्रीम लगाना मुश्किल होता है, तब यह टोनर त्वचा को संतुलित और फ्रेश रखता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की चिपचिपाहट कम होती है और त्वचा पर बिना किसी भारीपन के एक साफ-सुथरी चमक उभर कर आती है।
क्यों वायरल है ये टोनर?
- इसके मिल्की लेयर टेक्सचर के कारण यह खूब पसंद दिया जाता है।
- ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों को बिना चिपचिपाहट के मैट और चमकदार फिनिश देता है।
- मेकअप से पहले त्वचा को तैयार करने के लिए प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट्स भी इसे अपने वैनिटी बॉक्स में शामिल करते हैं।
LANEIGE Cream Skin Toner & Moisturizer
हमारा सुझाव: भागदौड़ भरी जिंदगी में जब सुबह-शाम चार-पांच अलग-अलग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने का समय ना हो और त्वचा भी बहुत ज्यादा रूखी हो, तो स्किनकेयर रूटीन बोझ लगने लगता है। ऐसे लोगों के लिए यह टोनर काफी उपयोगी साबित हो सकता है। यह अकेले ही त्वचा को काफी नमी प्रदान करता है और उसे लंबे समय तक मुलायम बनाए रखने में सक्षम है। सर्दियों की रूखी हवाओं या एसी में बैठने से जिनकी त्वचा रूखी हो जाती है, उनके लिए यह काफी बढ़िया रहेगा। इसके उपयोग से कम मेहनत में ही चेहरा बच्चों जैसा कोमल और चमकदार बना रहता है।
क्यों वायरल है ये टोनर?
- एक ही प्रोडक्ट में टोनर और मॉइश्चराइजर दोनों का काम करने की वजह से यह काफी ट्रेंड में है।
- क्रीम को तरल रूप में बदलने की इसकी खास तकनीक इसे लोकप्रिय बनाती है।
- बहुत रूखी और बेजान त्वचा को पहली ही बार में मुलायम लुक देने के कारण इसके रिव्यूज इंटरनेट पर काफी बढ़िया हैं।
ब्यूटी बास्केट पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें।
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- कोरियन फेस टोनर बाकी सामान्य टोनर्स से अलग क्यों होते हैं?+सामान्य टोनर अक्सर स्किन को सूखा सकते हैं, जबकि कोरियन फेस टोनर का मुख्य काम त्वचा को डीप हाइड्रेशन देना, नमी को लॉक करना और स्किन बैरियर को मजबूत करना होता है। इनमें अल्कोहल की जगह प्राकृतिक और पौष्टिक तत्व जैसे राइस वॉटर, सेंटेला एशियाटिका या हायल्यूरोनिक एसिड होते हैं।
- कोरियन स्किन केयर में टोनर का इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए?+चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह धोने के बाद, टोनर को अपनी हथेलियों पर लेकर हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर थपथपाएं। इसे तब तक लगाएं जब तक यह त्वचा में पूरी तरह समा न जाए। इसके बाद सीरम या मॉइश्चराइजर लगाएं।
- क्या वायरल कोरियन टोनर पिंपल्स और ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद हैं?+जी हां, कई कोरियन टोनर्स में बीएचए, एएचए या टी-ट्री जैसे तत्व होते हैं जो अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करते हैं, बंद पोर्स को खोलते हैं और मुंहासों व ब्लैकहेड्स को रोकने में मदद करते हैं।
- क्या संवेदनशील त्वचा वाले लोग इन वायरल कोरियन टोनर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं?+बिल्कुल, अधिकांश कोरियन टोनर्स हाइपोएलर्जेनिक और डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड होते हैं। इनमें हानिकारक केमिकल्स और पैराबेंस नहीं होते, इसलिए ये संवेदनशील त्वचा के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित और शांत माने जाते हैं।
- क्या एक अच्छा टोनर मेकअप से पहले इस्तेमाल किया जा सकता है?+हां, मेकअप करने से पहले टोनर लगाने से त्वचा अच्छी तरह हाइड्रेट और प्राइम हो जाती है, जिससे फाउंडेशन और मेकअप केक्री नहीं दिखते और लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं।
You May Also Like
Quick Links
- Best 32 Inch Wi Fi TV
- Best Chimneys
- Best Under Sink Water Purifiers
- Long Battery Wi Fi Smartwatches
- Laptops with 8GB RAM
- Fancy Wall Clocks
- Space Saving Shoe Racks
- Over the Door Kitchen Racks
- Satin Night Suits For Women
- Printed Palazzo Set For Women
- Aesthetic Side Tables
- Best Wireless Keyboards
- Campus Sports Shoes For Men
- Luxury Bridal Perfumes
- Facial For Instant Glow
- Rice Face Wash For Sensitive Skin
- Lipsticks Shades For Brown Skin
- Best Full Body Massager
- Air Purifyers Under 5000
- Best JBL Speakers