Nikon Vs Sony Cameras: स्टिल फोटोग्राफी का असली शहंशाह कौन? लेने से पहले यह जरूर पढ़ें!

Nikon और Sony दोनों स्टिल फोटोग्राफी के लिए बढ़िया कैमरा सिस्टम देते हैं। सोनी का ऑटोफोकस और लेंस इकोसिस्टम इसकी बड़ी खासियत है, जबकि निकॉन के कुछ मॉडल हाई रेजोल्यूशन फोटो, मजबूत एर्गोनॉमिक्स और इमेज स्टेबिलाइजेशन पर जोर देते हैं। सही चुनाव कैमरे के साथ इस्तेमाल होने वाले लेंस और शूटिंग की जरूरत पर निर्भर करता है।
निकॉन बनाम सोनी कैमरा: स्टिल फोटोग्राफी के लिए कौन-सा बढ़िया?
निकॉन बनाम सोनी कैमरा: स्टिल फोटोग्राफी के लिए कौन-सा बढ़िया?

स्टिल फोटोग्राफी के लिए निकॉन और सोनी में फर्क केवल कैमरा बॉडी या मेगापिक्सल का नहीं है। दोनों ब्रांड फुल फ्रेम मिररलेस कैमरों में शानदार विकल्प देते हैं, लेकिन उनकी खूबियां अलग जगह दिखती है। Sony Cameras में फास्ट और भरोसेमंद ऑटोफोकस, अच्छा ट्रैकिंग सिस्टम और बड़ा लेंस इकोसिस्टम मिलते हैं। Sony α7 IV का 33MP सेंसर लैंडस्केप और क्रॉपिंग के लिए अच्छी डिटेल देता है, जबकि इसका RAW डायनेमिक रेंज भी काफी बढ़िया है। Nikon Camera में डीप लर्निंग बेस्ड सब्जेक्ट डिटेक्शन और 7.5 स्टॉप तक का इन-बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलते हैं। निकॉन Z8 जैसे मॉडल हाई रेजोल्यूशन RAW फोटो, फास्ट शूटिंग और शानदार ऑटोफोकस के साथ प्रोफेशनल स्टिल फोटोग्राफी पर ज्यादा जोर देते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें स्टिल फोटोग्राफी के लिए बढ़िया निकॉन और सोनी कैमरा के शानदार मॉडल्स और जानें उनकी खूबियों के बारे में विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Nikon D7500 20.9MP Digital SLR Camera

    ट्रैवलिंग में कैमरा बदले बिना बदलता रहे आपका फ्रेम

    • ट्रैवल पर कोई खूबसूरत जगह सामने हो तो पूरा नजारा कैद करने के लिए वाइड एंगल चाहिए, लेकिन थोड़ी दूरी पर कोई खास पल छूट भी सकता है। इस Nikon कैमरा के साथ मिलने वाला 18 से 140mm लेंस दोनों तरह की फोटोग्राफी को एक ही सेटअप में संभालता है। इसका 7.8x जूम लैंडस्केप से लेकर दूर के सब्जेक्ट तक कैप्चर कर सकता है।
    • यही बात इसे ऐसे लोगों के लिए दिलचस्प बनाती है जो हर मौके पर बैग में अलग लेंस नहीं रखना चाहते। फोटो खींचते समय आपका ध्यान इक्विपमेंट बदलने के बजाय सामने चल रहे सीन पर रहता है। लेंस में VR इमेज स्टेबिलाइजेशन भी है, जो हैंडहेल्ड शूटिंग में कैमरा हिलने का असर कम करने में मदद करता है।
    • जब सामने का मोमेंट अचानक फास्ट हो जाए, तो यह कैमरा 8fps तक लगातार शूटिंग कर सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Nikon D7500
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 3:2
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
    • ऑप्टिकल जूम - 5x

    खूबियां

    • 20.9MP DX सेंसर
    • 51 पॉइंट AF सिस्टम

    कमी

    • कैमरा लेंस ठीक से काम न करने से परेशानी हो सकती है।
    01
  • Sony New Alpha ILCE-6100X

    सामने का नजारा हो या दूर का सुनहरा पल, फ्रेम छोटा नहीं पड़ता

    • ट्रैवल पर कभी पूरा शहर सामने होता है और अगले ही पल कोई दूर की चीज ध्यान खींच लेती है। इस DSLR Camera के साथ 16 से 50mm और 55 से 210mm के दो लेंस मिलते हैं। यानी वाइड सीन से लेकर दूर के सब्जेक्ट बड़ी आसानी से कैमरे में कैद कर सकते हैं।
    • जब सामने का सीन अचानक बदल जाए, तब कैमरे को सही सब्जेक्ट पर जल्दी पकड़ बनानी होती है। Sony कैमरा 0.02 सेकंड तक फास्ट ऑटोफोकस और 425 फेज डिटेक्शन AF पॉइंट्स देता है। इससे मूविंग सब्जेक्ट की फोटो लेते समय ध्यान सेटिंग्स के बजाय बाहर के सीन पर रह सकता है।
    • सेल्फी या ऊंचे एंगल से फोटो लेते समय भी फ्रेम देखना जरूरी है। 180 डिग्री टिल्ट होने वाली LCD स्क्रीन इसी काम आती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony New Alpha ILCE-6100X
    • आस्पेक्ट रेशियो - 4:3
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - डिजिटल
    • ऑप्टिकल जूम - 16 x - 50 x

    खूबियां

    • स्लो और क्विक मोशन
    • XGA OLED ट्रू-फाइंडर

    कमी

    • कैमरे की परफॉर्मेंस को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Nikon Z5 II | Full-Frame Mirrorless Stills/Video Camera

    जब किसी सीन को अचानक कैप्चर करना हो, कैमरा तैयार रहना चाहिए

    • शादी में अचानक कोई इमोशनल मोमेंट हो या सड़क पर कुछ सेकंड के लिए कोई दिलचस्प विजुअल्स सामने आ जाए, फोटोग्राफर के पास कैप्चर करने के लिए एक ही टाइम होता है। इस कैमरा में 3D ट्रैकिंग और नौ तरह के सब्जेक्ट डिटेक्शन हैं, इसलिए फ्रेम में मौजूद इंसान, जानवर या दूसरी चीज को पकड़कर फोकस बनाए रखने में मदद मिलती है।
    • कम लाइट में यही भरोसा और जरूरी हो जाता है। फुल फ्रेम सेंसर के साथ ISO 64000 तक की रेंज और 7.5 स्टॉप तक का इन-कैमरा VR दिया गया है। रात की स्ट्रीट फोटोग्राफी या अंदर के शॉट्स में हाथ की हलचल का असर कम रखने में यह काम आता है।
    • यह कैमरा 4K UHD 60p और 12 बिट N RAW रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। यानी एक ही शूट में अचानक मिले फोटो वाले मोमेंट और वीडियो वाली कहानी दोनों मिल सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Nikon Z5 II
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - BSI CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
    • ऑप्टिकल जूम - 1x

    खूबियां

    • इमर्सिव इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर
    • निकॉन SnapBridge

    कमी

    • ऑटोफोकस में थोड़ा समय लगने से दिक्कत हो सकती है।
    03
  • Sony Alpha ILCE-6400M 24.2MP Mirrorless Digital SLR Camera

    एक दिन में इतने स्टिल फोटो मिलें कि लेंस बदलने का वक्त न हो

    • सोनी के इस कैमरे के साथ मिलने वाला 18-135mm लेंस बदलते सीन के लिए बना है। वाइड शॉट से लेकर दूर के सब्जेक्ट तक पहुंचने के लिए बार-बार लेंस बदलने की जरूरत कम रहती है।
    • जब सब्जेक्ट अचानक चलने लगे, तो फोटो लेने का मौका ज्यादा देर नहीं रहता। इस Digital Camera का 0.02 सेकंड का फास्ट ऑटोफोकस और रियल टाइम ट्रैकिंग चलते हुए सब्जेक्ट पर फोकस बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे आपका ध्यान कैमरा सेट करने से ज्यादा उस मोमेंट को पकड़ने पर रहता है।
    • यही वजह है कि यह कैमरा सिर्फ खास मौकों तक सीमित नहीं रहता। दिनभर की ट्रेवलिंग में अलग-अलग तरह के शॉट्स लेने हों, तो एक ही सेटअप साथ रखना कहानी को ज्यादा आसान बना देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony Alpha ILCE-6400M
    • आस्पेक्ट रेशियो - 
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
    • ऑप्टिकल जूम - 2x

    खूबियां

    • 4K मूवी रिकॉर्डिंग
    • रियल AF Toggle

    कमी

    • ज्यादा जूम करने पर थोड़ी ग्रेनी पिक्चर आ सकती है।
    04
  • Nikon Z5 II with Telephoto Zoom Lens

    ट्रैवलिंग में हर सीन के लिए कैमरा बदलने की जरूरत नहीं

    • ट्रैवल पर एक तरफ पूरा पहाड़ सामने होता है और थोड़ी देर बाद दूर खड़ा कोई पक्षी या इंसान अचानक ध्यान खींच लेता है। इस निकॉन कैमरा के साथ 24 से 200mm का जूम लेंस मिलता है, इसलिए वाइड लैंडस्केप से लेकर दूर के सब्जेक्ट तक एक ही सेटअप से फ्रेम बदला जा सकता है।
    • इसका असली फायदा तब दिखता है जब सामने का सीन लगातार बदल रहा हो। लेंस बदलने या बैग खोलने में समय खराब करने के बजाय जूम घुमाकर फ्रेम तैयार किया जा सकता है। फुल फ्रेम सेंसर भी इसी सेटअप को ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए ज्यादा गंभीर बनाता है।
    • और अगर दूर का शॉट लेते समय हाथ थोड़ा हिल जाए, तो लेंस का VR और कैमरे का 5 एक्सिस VR काम आते हैं। इससे चलते-फिरते शूट में कैमरा सेटअप से ज्यादा ध्यान उस जगह और उस पल पर रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Nikon Z5 II
    • आस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - BSI CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - ऑप्टिकल
    • ऑप्टिकल जूम - 8.3x

    खूबियां

    • कैमरा-टू-क्लाउड
    • ए़डवांस ऑटो-फोकस

    कमी

    • पिक्चर क्वालिटी थोड़ी कमजोर होने से शिकायत हो सकती है।
    05
  • Sony Alpha ILCE-6700 APS-C Interchangeable-Lens Mirrorless Camera

    फोन से आगे बढ़ने पर कैमरे में क्या बदलता है

    • फोन से अच्छी फोटो लेना आसान हो गया है, लेकिन जैसे ही शूटिंग को थोड़ा बढ़िया बनाना हो, फोकस और वीडियो पर ज्यादा कंट्रोल चाहिए। Sony Camera का 26MP APS-C सेंसर ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल के लिए जगह देता है, जबकि AI-बेस्ड ऑटोफोकस चलते सब्जेक्ट को पहचानकर फोकस बनाए रखने में मदद करता है।
    • यही फर्क तब ज्यादा काम आता है जब शूटिंग प्लान के मुताबिक नहीं चलती है। सामने वाला व्यक्ति अचानक घूम जाए या कैमरे की तरफ बढ़ने लगे, तब हर सेकंड फोकस दोबारा सेट करने में नहीं जाना पड़ता। इससे क्रिएटर का ध्यान स्क्रीन पर निशान देखने के बजाय अपने शॉट पर रहता है।
    • और जब वही फोटो वाला आइडिया वीडियो में बदल जाए, तो यह कैमरा 4K 120p रिकॉर्डिंग भी देता है। यानी रील, व्लॉग या सिनेमैटिक शॉट के लिए अलग कैमरा खोजने की जरूरत नहीं पड़ती।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony Alpha ILCE-6700
    • आस्पेक्ट रेशियो - 1:1, 3:2, 4:3
    • फोटो सेंसर टेक्नोलॉजी - CMOS
    • इमेज स्टेबलाइजेशन - सेंसर-शिफ्ट
    • ऑप्टिकल जूम - 1 x

    खूबियां

    • AI-बेस्ड ऑटो फ्रेमिंग
    • फुल-टाइम DMF

    कमी

    • कैमरा को लेकर अभी तक कोई परेशानी नहीं है।
    06

तुलना: स्टिल फोटोग्राफी के लिए निकॉन और सोनी कैमरा 

यहां पर हमने ऊपर बताए गए स्टिल फोटोग्राफी के लिए निकॉन और सोनी कैमरा मॉडल्स का अलग-अलग खासियतों के साथ तुलनात्मक अध्धयन किया है। यह तुलनात्मक जानकारी किसी भी तरह के निर्णय से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

मॉडल

ऑप्टिकल जूम

खास फीचर्स

Nikon D7500

5 x

20.9MP DX सेंसर, 51 पॉइंट AF सिस्टम

Sony New Alpha ILCE-6100X

16 x

स्लो और क्विक मोशन, XGA OLED ट्रू-फाइंडर

Nikon Z5 II

1 x

इमर्सिव इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर, निकॉन SnapBridge

Sony Alpha ILCE-6400M

2 x

4K मूवी रिकॉर्डिंग, रियल AF Toggle

Nikon Z5 II

8.3 x

कैमरा-टू-क्लाउड, ए़डवांस ऑटो-फोकस

Sony Alpha ILCE-6700

1 x

AI-बेस्ड ऑटो फ्रेमिंग, फुल-टाइम DMF

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

निष्कर्ष :-

निकॉन और सोनी दोनों ही ब्रांड स्टिल फोटोग्राफी के लिए बढ़िया मॉडल्स पेश करते हैं, लेकिन दोनों ही खूबियां और खासियत अलग-अलग जगह दिखाई देती हैं या कहें की काम आती हैं। Sony में फास्ट ऑटो-फोकस और बड़ा लेंस इकोसिस्टम मिलते हैं। वहीं, Nikon, डीप लर्निंग बेस्ड सब्जेक्ट डिटेक्शन और 7.5 स्टॉप तक का इन बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है। अब दोनों ब्रांडों की अलग-अलग खूबियां इस्तेमाल करने वाले के हिसाब से सही हो सकती हैं। इसी कारण, हमारे लिए यह बता पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, कि कौन-सा ब्रांड या मॉडल आपकी जरुरतों को पूरा करेगा। हमने दोनों ही ब्रांड के टॉप मॉडल्स की विस्तार से जानकारी दी है जो आपको अपने लिए बढ़िया विकल्प चुनने में मदद कर सकती है। 

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्टिल फोटोग्राफी के लिए निकॉन और सोनी में कौन बेहतर है?
    +
    दोनों ब्रांड बेहतरीन कैमरा मॉडल्स देते हैं। Sony का ऑटोफोकस और लेंस विकल्प इसकी बड़ी खासियत हैं, जबकि Nikon के कुछ मॉडल हाई रेजोल्यूशन फोटो, बेहतर एर्गोनॉमिक्स और मजबूत इमेज स्टेबिलाइजेशन देते हैं।
  • क्या सोनी कैमरों का ऑटोफोकस निकॉन से बेहतर है?
    +
    सोनी के कई कैमरों का ऑटोफोकस और सब्जेक्ट ट्रैकिंग काफी भरोसेमंद है। हालांकि नए निकॉन मॉडल्स में भी डीप लर्निंग बेस्ड सब्जेक्ट डिटेक्शन और बेहतर ट्रैकिंग सिस्टम मिलते हैं, इसलिए तुलना मॉडल के स्तर पर करना ज्यादा सही है।
  • लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए निकॉन या सोनी में क्या चुनना चाहिए?
    +
    लैंडस्केप में हाई रेजोल्यूशन सेंसर, डायनेमिक रेंज और लेंस की क्वालिटी अहम होती है। Sony α7 IV का 33MP सेंसर अच्छी डिटेल और RAW फाइल में एक्सपोजर बढ़ाने की सुविधा देता है।
  • क्या निकॉन कैमरे में इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है?
    +
    हां, कई निकॉन मिररलेस कैमरों में इन बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन मिलता है। उदाहरण के लिए Nikon Z5II में कंपनी 7.5 स्टॉप तक के वाइब्रेशन रिडक्शन का दावा करती है, हालांकि इसका फायदा लेंस और शूटिंग करने की जगहों पर भी निर्भर करता है।
  • कैमरा चुनते समय लेंस इकोसिस्टम क्यों जरूरी है?
    +
    कैमरा बॉडी बदलने के बाद भी लेंस लंबे समय तक इस्तेमाल किए जाते हैं। सोनी के पास बड़ा लेंस इकोसिस्टम है, जबकि निकॉन Z माउंट में भी कई NIKKOR Z लेंस उपलब्ध हैं। इसलिए कैमरा चुनते समय आगे चलकर लेंस विकल्प देखना जरूरी है।