लंबे गेमिंग सेशन के लिए VR हेडसेट्स, बिना थकावट के मिलेगा बढ़िया अनुभव

लंबे गेमिंग सेशन के लिए VR हेडसेट सही रहते हैं क्योंकि ये आपको आरामदायक फिट और हल्के वजन के साथ मिल जाएंगे, जिससे घंटों तक आप मजे से गेम खेल सकते हैं।
गेमिंग के लिए VR हेडसेट्स
गेमिंग के लिए VR हेडसेट्स

गेमिंग का मजा तब और बढ़ जाता है, जब आप घंटों तक बिना किसी परेशानी के गेम खेल पाएं। लेकिन लंबे गेमिंग सेशन के लिए सिर्फ अच्छी ग्राफिक्स या तेज परफॉर्मेंस काफी नहीं होती है। हेडसेट का हल्का होना, आरामदायक फिट और बेहतर वेंटिलेशन भी उतने ही जरूरी माने जाते हैं। अगर आप लंबे समय तक गेमिंग करते हैं, तो ऐसा Headsets चुनना बेहतर होगा जो सिर पर ज्यादा दबाव न डालें जिससे आपको कोई भारीपन महसूस नहीं होगा। VR हेडसेट अगर हल्के वजन वाला हो और इसमें दिए गए हेडस्ट्रैप सही हो, तो आप बिना थके लंबे समय तक गेम खेल सकते हैं। यहां 5 बढ़िया विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। इसमें आपको बेहतर लेंस और साफ विजुअल्स मिलेंगे जिसकी वजह से गेम खेलते वक्त हर चीज असली जैसा महसूस होगी। वहीं, अच्छी बैटरी लाइफ की वजह से इसे बार-बार चार्ज करने का भी झंझट नहीं होगा। 

देखें 5 विकल्प नीचे - 

अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट के बारे में पढ़ने के जागरण स्मार्ट चॉइस पर क्लिक कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Meta Quest 3 512GB - Mixed Reality All-in-One VR Headset with Immersive VR Gaming

    गेमिंग के लिए इसे चुनना क्यों सही है? 

    • यह सिर्फ एक साधारण VR हेडसेट नहीं है, बल्कि मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट है। यानी इसमें रंगीन हाई-फाई कैमरा और डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। जिससे आप अपने कमरे के अंदर ही वर्चुअल गेम खेल सकते हैं और हर चीज आपको असली जैसी दिखेगी। 
    • पूरी तरह वायर फ्री होने की वजह से आप किसी भी जगह घूमकर खेल सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास एक पावरफुल गेमिंग PC है, तो Wi-Fi 6E या लिंक केबल के जरिए इसे कनेक्ट करके बड़े गेम्स जैसे Half-Life: Alyx भी आसानी से खेल सकते हैं। यानी इसे चलाने के लिए किसी तार, कंप्यूटर या कंसोल से कनेक्ट करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Meta Quest 
    • मॉडल - Meta Quest 3 512GB
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 120D x 40W x 80H मिलीमीटर
    • डिस्प्ले टाइप - OLED
    • रंग - काला 

    खासियत 

    • टच प्लस कंट्रोल 
    • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 

    कमी 

    • स्पोर्ट्स गेमिंग करते समय आपको यह असुविधाजनक महसूस करवा सकता है।
    01
  • ORLOV Gaming Virtual Reality Headsets with Built in Headphones

    गेमिंग के लिए इसे चुनना क्यों सही है? 

    • गेम खेलते समय विजुअल्स के साथ-साथ साउंड क्वालिटी भी उतनी ही जरूरी मानी जाती है। इस हेडसेट में इन-बिल्ट स्टीरियो हेडफोन लगे हैं, जिससे आपको गेम के दौरान 3D सराउंड साउंड का अनुभव मिलेगा। जिससे आपको अलग से कोई ईयरफोन या हेडफोन लगाने की झंझट नहीं होगी जिसके तहत तारों की उलझना भी खत्म हो जाएगी।
    • हर व्यक्ति की आंखों की दूरी और फोकस अलग होते हैं। इस ORLOV VR हेडसेट में फोकस दूरी और IPD को अलग-अलग एडजस्ट करने का विकल्प मिलता है। इससे आप पिक्चर क्वालिटी को एकदम साफ सेट कर सकते हैं और अपने बैठने के दूरी के हिसाब से इसे एडजेस्ट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ORLOV
    • मॉडल - Virtual Reality Glasses 
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 10D x 10W x 10H सेमी 
    • डिस्प्ले टाइप - LED 
    • रंग - काला 

    खासियत 

    • 4.0 से 6.5 इंच स्क्रीन वाले मोबाइल्स के लिए उपयुक्त
    • 360-डिग्री सपोर्ट

    कमी

    • इसके इस्तेमाल से आपका फोन अधिक जल्दी गर्म हो सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Irusu Play VR Ultra 3D VR Headset for Mobile

    गेमिंग के लिए इसे चुनना क्यों सही है? 

    • गेमिंग के दौरान लगातार स्क्रीन देखने से आंखों पर तनाव पड़ता है। इस हेडसेट में 40mm के एचडी ऑप्टिकल लेंस दिए गए हैं जो एंटी-ब्लू रे कोटिंग के साथ आते हैं। यह ब्लू-लाइट किरणों से आंखों की सुरक्षा करने में मदद करता है। जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर भी आंखों की थकान कम होगी।  
    • VR गेम्स में कंट्रोलर के बिना खेलना काफी मुश्किल होता है। इस हेडसेट के साथ एक ब्लूटूथ गेमपैड आता है। जिससे आप गेम में आसानी से मूव कर सकते हैं, शूट कर सकते हैं और अन्य एक्शन्स कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे मोबाइल पर कंसोल जैसा गेमिंग फील मिलेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IRUSU
    • मॉडल - B09H25G15N
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 21D x 23W x 10H सेमी 
    • डिस्प्ले टाइप - LED
    • रंग - काला 

    खासियत 

    • इन-बिल्ट स्टीरियो हेडफ़ोन
    • टच बटन 

    कमी

    • इसका रिमोट कभी-कभी काम करना बंद कर सकता है।
    03
  • IRUSU Monster VR Headset for Mobile with 40mm HD Adjustable Lenses

    गेमिंग के लिए इसे चुनना क्यों सही है? 

    • गेम खेलते समय व्यूइंग एंगल बहुत मायने रखता है। इसमें मौजूद 110 डिग्री का FOV तब आपके बड़े काम आ सकता है। इससे आपको गेम में क्या-क्या हो रहा है, यह हर एंगल से पता चल सकता है। साथ ही, स्क्रीन किनारों से कटी हुई महसूस नहीं होगी, जिससे ऐसा लगेगा जैसे आप सचमुच उस 3D दुनिया के अंदर हैं।
    • कभी-कभी लगातार गेमिंग करने से स्मार्टफोन काफी गर्म हो जाते हैं। लेकिन इसके सामने का पैनल वेंटिलेटेड डिज़ाइन के साथ आता है। इससे फोन की गर्मी आसानी से बाहर निकल सकती है और ओवरहीटिंग या गेम लैग की समस्या कम होगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - IRUSU
    • मॉडल - Monster VR Headset
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 19.5D x 14.5W x 14.5H सेमी 
    • डिस्प्ले टाइप - LED
    • रंग - काला 

    खासियत 

    • बिल्ट-इन टच बटन
    • ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोलर

    कमी

    • इस्तेमाल के कुछ समय आपको इसके लेंस की क्वालिटी में कमी महसूस हो सकती है और वीडियो साफ देखने में दिक्कत आ सकती है।
    04
  • AUSEK Gaming Virtual Reality Headsets with Built in Headphones

    गेमिंग के लिए इसे चुनना क्यों सही है? 

    • गेम खेलते समय आपको भी हेडसेट के साथ-साथ अलग से इयरफोन या हेडफोन लगाने पड़ते हैं। तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि इसमें इन-बिल्ट हेडफोन दिया गया है, जो गेमिंग के दौरान आवाज को सही से महसूस करवा सकता है और 3D गेमिंग अनुभव को ज्यादा मजेदार बनाने में भी मदद करेगा। 
    • आपको बता दें, यह 4.0 से 6.5 इंच तक के अधिकांश एंड्रॉइड और आईफोन दोनों के साथ आसानी से काम कर सकता है। जिससे आपको गेम खेलने के लिए अलग से कोई महंगा VR-रेडी फोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, इसमें मौजूद डायऑप्टर एडजस्टमेंट की मदद से चश्मा लगाने वाले व्यक्ति भी बिना चश्मा लगाए सही से देख पाएंगे।  

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AUSEK
    • मॉडल - VR Box 3D
    • प्रोडक्ट डाईमेंशन - 10D x 10W x 10H सेमी 
    • लेंस टेक्नोलॉजी - एस्फेरिकल
    • रंग - काला 

    खासियत 

    • 110° से 120° का वाइड व्यू
    • एडजस्टेबल स्ट्रैप

    कमी

    • इसके मोशन ट्रैकिंग में समस्या आ सकती है।
    05

जानें आपके लिए कौन-सा VR हेडसेट रहेगा बढ़िया 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर के विकल्पों के बीच कुछ मुख्य फीचर्स को बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही VR हेडसेट ले सकते हैं - 

ब्रांड व मॉडल 

प्रोडक्ट फीचर्स 

नेटवर्क कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी 

वजन 

Meta Quest 3 512GB - Mixed Reality All-in-One VR Headset with Immersive VR Gaming

मिक्स्ड रियलिटी

वायरलेस 

1 किलोग्राम 

ORLOV Gaming Virtual Reality Headsets with Built in Headphones

बिल्ट-इन स्पीकर्स 

ब्लूटूथ 

400 ग्राम 

Irusu Play VR Ultra 3D VR Headset for Mobile

IPD एडजस्टमेंट डायल

वायर्ड

415 ग्राम 

IRUSU Monster VR Headset for Mobile with 40mm HD Adjustable Lenses

40mm HD एडजस्टेबल लेंस, एडजस्टेबल हेडबैंड, इनबिल्ट टच बटन, रिमोट कंट्रोलर, AR के लिए हटाने योग्य फ्रंट पैनल

ब्लूटूथ 

327 ग्राम 

Gaming Virtual Reality Headsets with Built in Headphones 

बिल्ट-इन स्पीकर्स 

ब्लूटूथ 

400 ग्राम 

गैजेट गली पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • लंबे गेमिंग सेशन के लिए VR हेडसेट लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    +
    लंबे समय तक VR गेमिंग के लिए हेडसेट चुनते समय सबसे पहले उसके वजन पर ध्यान देना चाहिए। हल्का हेडसेट, अच्छी तरह फिट होने वाला हेड स्ट्रैप और बेहतर वेंटिलेशन लंबे समय तक गेम खेलने में काफी मदद करते हैं। इसके अलावा, डिस्प्ले क्वालिटी, रिफ्रेश रेट, बैटरी लाइफ और लेंस की क्वालिटी भी गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • क्या भारी VR हेडसेट लंबे समय तक गेमिंग के लिए सही रहते हैं?
    +
    दरअसल भारी VR हेडसेट को लंबे समय तक पहनने पर सिर, चेहरे या गर्दन पर दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि, अगर हेडसेट का वजन अच्छी तरह से बैलेंस्ड है और उसका स्ट्रैप आरामदायक है, तो अनुभव बेहतर हो सकता है।
  • लंबे समय तक VR गेमिंग करने पर आंखों में थकान क्यों होती है?
    +
    VR हेडसेट में आंखों को लंबे समय तक स्क्रीन पर फोकस करना पड़ता है, जिसकी वजह से कुछ लोगों को आंखों में थकान, सूखापन या हल्का सिरदर्द महसूस हो सकता है। सही लेंस सेटिंग और IPD एडजस्टमेंट से विजुअल अनुभव बेहतर हो सकता है। लंबे गेमिंग सेशन के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेना भी आंखों के लिए सही रहता है।
  • क्या बेहतर रिफ्रेश रेट लंबे गेमिंग सेशन के लिए जरूरी है?
    +
    बेहतर रिफ्रेश रेट से VR में मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकता है। इससे आपको गेम खेलते समय लैग की समस्या नहीं होगी और आप बढ़िया तरीके से गेमिंग कर सकते हैं।