65 इंच और 75 इंच टीवी में अंतर सिर्फ 10 इंच का नहीं है। 75 इंच स्क्रीन का कुल एरिया 65 इंच स्क्रीन से करीब 33% ज्यादा होता है, इसलिए एक ही दूरी से देखने पर ज्यादा बड़ा व्यू मिलता है। 65 Inch TV मीडियम साइज के कमरे में कम जगह घेरता है, जबकि 75 इंच मॉडल ज्यादा स्क्रीन एरिया देता है। 4K रिजॉल्यूशन दोनों साइज में ज्यादा डिटेल दिखाने में मदद करता है, खासकर जब स्क्रीन को ज्यादा पास से देखा जाए। हालांकि स्क्रीन जितनी बड़ी होगी, उसे देखने के लिए जरूरी दूरी भी बढ़ती है। यही वजह है कि 65 इंच और 75 इंच के बीच तुलना करते समय कमरे के आकार के साथ सोफा और टीवी के बीच की दूरी भी देखनी पड़ती है। इसके अलावा, फिल्मों, स्पोर्ट्स और गेमिंग जैसे कंटेंट में बड़ा स्क्रीन ज्यादा इमर्सिव व्यू देता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
नीचे देखें 65 और 75 इंच स्मार्ट टीवी मॉडल्स और जानें उनके बारे में विस्तार से।
Haier H5E Series 165cm (65) 4K Ultra HD Smart LED Google TV
अब फिल्म देखने के लिए घर में सबकी जगह एक साथ बनेगी
- जब घर में फिल्म लगाने का प्लान बनता है, तो छोटी स्क्रीन के सामने बैठने की जगह को लेकर ही समझौता शुरू हो जाता है। इस 65 इंच टीवी की 4K स्क्रीन कमरे में बड़ा व्यूइंग एरिया देती है, जिससे सोफे पर अलग-अलग जगह बैठे लोग भी एक ही स्क्रीन पर फिल्म का मजा ले सकते हैं।
- फिर असली सवाल आता है कि इतने बड़े पर्दे पर देखें क्या। गूगल ऑपरेटिंग सिस्मट अलग ऐप्स के शो और फिल्मों को एक जगह लाता है और वॉचलिस्ट में पसंद का कंटेंट बाद के लिए रखा जा सकता है। यानी अगली मूवी चुनने के लिए हर बार अलग ऐप में भटकना नहीं पड़ता।
- और जब फिल्म शुरू हो जाए तो आवाज भी कमरे तक पहुंचनी चाहिए। इसमें 20 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो और सराउंड साउंड मिलता है, जिससे डायलॉग और फिल्म का साउंडट्रैक बड़े पर्दे के अनुभव का हिस्सा बनते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {65H5E}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- डाउन फायरिंग स्पीकर
- ARM एडवांस प्रोसेसर
कमी
- टीवी थोड़ा अटक कर चलने से परेशानी हो सकती है।
01
LG 189 cms (75 inches) NU87 AI Series Smart webOS LED TV
बड़ी स्क्रीन पर सिर्फ देखना नहीं, कुछ नया ढूंढना भी आसान
- 75 इंच की स्क्रीन लगाने के बाद सबसे अच्छा तब लगता है जब हर बार देखने के लिए कुछ नया मिल जाए। LG टीवी का AI Concierge आपकी पसंद और देखने की आदत के आधार पर कंटेंट सुझाता है। यानी अगली फिल्म या सीरीज खोजने में रिमोट लेकर लंबे समय तक ऐप्स खंगालने की जरूरत कम पड़ती है।
- फिर कोई फिल्म शुरू होती है तो बड़ी स्क्रीन अपनी असली भूमिका निभाती है। 4K स्क्रीन के साथ Nano Detail Enhancer पिक्चर में डिटेल, कॉन्ट्रास्ट और डेप्थ को बेहतर करने के लिए काम करता है।
- और अगर घर में हर व्यक्ति की पसंद अलग है, तो यही टीवी उस फर्क को भी संभालता है। AI Voice ID के साथ My Page अलग यूजर की पसंद के हिसाब से कंटेंट दिखा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {75NU870BPLA} 2026
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 10 वॉट
खूबियां
- 4K सुपर अपस्केलिंगं
- 9 पिक्चर मोड्स
कमी
- रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने से परेशानी हो सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony BRAVIA 2M2 Series 65 inches Smart Google TV
पुरानी पसंदीदा फिल्में भी बड़े पर्दे पर नई लगें
- कई बार नई फिल्म से ज्यादा मजा उस पुरानी फिल्म में आता है जिसे आप पहले कई बार देख चुके हैं। लेकिन पुराने या कम रिजॉल्यूशन वाले वीडियो बड़ी स्क्रीन पर उतने साफ नहीं दिखते। इस Sony TV का 4K X Reality PRO ऐसे कंटेंट को 4K के करीब अपस्केल करता है, जिससे पुरानी फिल्मों और सीरीज में डिटेल को बेहतर तरीके से दिखाता है।
- यही बात तब काम आती है जब घर में हर कोई अपनी पसंद का कंटेंट देखना चाहता है। गूगल टीवी अलग ऐप्स और सब्सक्रिप्शन से फिल्मों और शो को एक जगह लाकर उन्हें व्यवस्थित करता है।
- और जब फिल्म शुरू हो जाए, तो 65 इंच की 4K स्क्रीन कमरे को देखने की जगह में बदल देती है। डॉल्बी एट्मॉस और DTS:X सपोर्ट साउंड को भी ज्यादा सिनेमाई बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Sony {K-65S25BM2}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- मोशनफ्लो XR 100
- DTS डिजीटल सराउंड
कमी
- टीवी थोड़ा लैग करके चलने से परेशानी हो सकती है।
03
TCL 189 cm (75 Inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV
अंधेरे सीन में भी कहानी की बारीकियां छूटने न दें
- फिल्म में जब कम रोशनी वाला सीन आता है, तब बड़ी स्क्रीन का फायदा तभी है जब चेहरे, परछाइयां और बैकग्राउंड की डिटेल एक साथ दिखाई दें। इस 75 इंच टीवी में QD Mini LED बैकलाइट और 512 तक डिमिंग जोन्स स्क्रीन के अलग हिस्सों की रोशनी को ज्यादा सटीक तरीके से कंट्रोल करते हैं। इससे चमकदार हिस्सों के साथ डार्क सीन में भी बेहतर कॉन्ट्रास्ट रहता है।
- फिर एक्शन शुरू होने पर पिक्चर का मामला और दिलचस्प हो जाता है। 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट तेज मूवमेंट को ज्यादा स्मूद तरीके से दिखाने के लिए काम करता है। स्पोर्ट्स और गेमिंग में इसका फायदा खास तौर पर दिख सकता है।
- और अगर फिल्म के साथ आवाज भी कमरे तक खुलकर पहुंचे, तो टीवी का ONKYO 2.1 चैनल ऑडियो सिस्टम काम आता है। डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट के साथ टीवी सिर्फ तस्वीर दिखाने वाली स्क्रीन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि घर पर फिल्म देखने का अनुभव भी पूरा करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {75Q6C}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - QD-Mini LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
- रिफ्रेश रेट - 144 Hz
- साउंड आउटपुट - 46 वॉट
खूबियां
- गेम मास्टर प्रो
- ऑल-डोमेन हेलो कंट्रोल
कमी
- स्क्रीन पैनल की ब्राइटनेस थोड़ी कम होने से रंग फीके लग सकते हैं।
04
Samsung 65 inches Crystal UHD 4K Samsung Vision AI Smart TV
टीवी ऑन करने के बाद अगला सवाल पूछना भी आसान
- कई बार टीवी पर क्या देखना है, यही तय करने में ज्यादा समय निकल जाता है। इस Samsung TV का Vision AI Companion इस आदत को थोड़ा बदलता है। आप कंटेंट या किसी सामान्य विषय के बारे में सवाल पूछ सकते हैं और AI स्क्रीन पर वीडियो और इमेज के साथ जवाब देता है।
- फिर बारी आती है उस कंटेंट को बड़े स्क्रीन पर देखने की। इस 65 Inch TV की 4K स्क्रीन के साथ क्रिस्टल प्रोसेसर 4K कम रिजॉल्यूशन वाले सोर्स को अपस्केल करता है और तस्वीर में डिटेल व शार्पनेस सुधारता है।
- और जब मूवी से स्पोर्ट्स या गेमिंग पर जाना हो, तो Motion Xcelerator तेज मूवमेंट को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करता है। इस टीवी में फुटबॉल मोड भी दिया गया है, जो फुटबॉल देखने के लिए तस्वीर और साउंड को ऑप्टिमाइज करता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {UA65UE85AHULXL}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
खूबियां
- सैमसंग टीवी प्लस
- सैमसंग Knox सिक्योरिटी
कमी
- टीवी थोड़ा अटक कर चलने से परेशानी हो सकती है।
05
Samsung 75 inches 4K Mini LED Samsung Vision AI Smart TV
जब स्क्रीन को कमरे की रोशनी के साथ तालमेल बैठाना हो
- दिन में टीवी देखने और रात में फिल्म चलाने का अनुभव एक जैसा नहीं होता। इस टीवी का Mini LED डिस्प्ले अलग-अलग हिस्सों की रोशनी को कंट्रोल करता है, जबकि कंट्रास्ट एन्हेंसर पिक्चर में रोशनी और अंधेरे के फर्क को बनाए रखने के लिए काम करते हैं।
- स्पोर्ट्स या एक्शन सीन में मामला सिर्फ तस्वीर की चमक का नहीं रहता। Motion Xcelerator तेज मूवमेंट को ज्यादा स्मूद तरीके से दिखाने के लिए काम करता है, जिससे स्क्रीन पर तेजी से बदलते सीन को फॉलो करना आसान रहता है। 4K अपस्केलिंग कम रिजॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी बेहतर डिटेल के साथ दिखाने की कोशिश करता है।
- और जब देखने के लिए कुछ तय न हो, तो Vision AI Companion टीवी को सिर्फ कंटेंट चलाने वाली स्क्रीन तक सीमित नहीं रखता। सैमसंग टीवी पर इससे सवाल पूछे जा सकते हैं और जवाब स्क्रीन पर देखे जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {UA75M2EHAULXL}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x21960)
- रिफ्रेश रेट - 50 Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- स्मार्टथिंग्स ऐप का सपोर्ट
- ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट
कमी
- इनपुट लैग कम होने से थोड़ी परेशानी हो सकती है।
06
तुलना: 75 Vs 65 इंच टीवी: मीडियम साइज रूम के लिए कौन-सा बढ़िया?
यहां पर हमने ऊपर बताए गए 75 और 65 इंच वाले स्मार्ट टीवी मॉडल्स की अलग-अलग फीचर्स के साथ में जानकारी प्रदान की है जो किसी भी तरह की खरीदारी से पहले आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
निष्कर्ष :-
65 और 75 इंच स्क्रीन साइज टीवी में अंतर सिर्फ इंच का नही है बल्कि देखने के कुल एरिया का है। 75 इंच में 65 से करीब 33% ज्यादा व्यूइंग एरिया मिलता है। एक मीडियम साइज कमरे में 65 इंच 75 के मुकाबले थोड़ी कम जगह घेरता है जिससे कमरा ज्यादा भरा-भरा नही लगता है। 4K रिजॉल्यूशन और अन्य स्मार्ट फीचर्स दोनों स्क्रीन साइज में लगभग समान ही मिलते हैं। रूम साइज के साथ-साथ टीवी देखने की दूरी भी मायने रखती है। हमारे लिए यह बता पाना थोड़ा कठिन काम हो सकता है कि कौन-सा साइज आपके कमरे के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगा। हमने दोनों स्क्रीन साइज वाले टॉप स्मार्ट टीवी मॉडल्स की विस्तार से जानकारी दी है जिसमें से आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।