विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान: महिला टीचर की तलवार से हत्या कर कार से भागकर रहा था आरोपी, तभी हुआ एक्सीडेंट और फिर...

Published: Tue, 01 Jul 2025 04:00 PM (IST)

Rajasthan Teacher Murder बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा में एक सरकारी स्कूल की टीचर लीला ताबियार की उनके पूर्व प्रेमी महिपाल ...और पढ़ें

राजस्थान में सरेआम टीचर की हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर
राजस्थान में सरेआम टीचर की हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बांसवाड़ा में सरकारी स्कूल की महिला टीचर की हत्या।
  2. पूर्व प्रेमी ने सरेआम महिला के पेट में घुसाई तलवार।
  3. वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ आरोपी।

जेएनएन, उदयपुर: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा कस्बे में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक सरकारी स्कूल में कार्यरत महिला टीचर की उनके पूर्व प्रेमी ने तलवार से हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे बस स्टैंड पर हुई, जब टीचर बस का इंतजार कर रही थीं।

पेट में घुसाई तलवार

मृतका की पहचान अरथूना निवासी लीला ताबियार (36) के रूप में हुई है, जो सज्जनगढ़ ब्लॉक के छाया महुड़ी स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संस्कृत विषय की सेकेंड ग्रेड टीचर थीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिपाल भगौरा, जो लीला का पूर्व प्रेमी है, अल्टो कार में वहां पहुंचा और बिना किसी बहस के सीधे तलवार से लीला के पेट पर वार कर दिया।

यह भी पढ़ें- प्रेमी, प्रेमिका और अनचाहा रिश्ता... मामूली बहस के बाद शख्स ने गर्लफ्रेंड का रेत दिया गला; पिता के सामने उतारा मौत के घाट

आरोपी की कार पेड़ से टकराई

हमले के तुरंत बाद आरोपी कार में बैठकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घबराहट में बस स्टैंड के पास एक पेड़ से उसकी कार टकरा गई। वह कार वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कलिंजरा थाना पुलिस और बागीदौरा डीएसपी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान और घटनास्थल से बरामद कार के नंबर के आधार पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। घटना का पूरा वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है।

आरोपी की तलाश जारी

महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। इस निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें - आपके घर में कितने कमरे… एसी, कार, फोन है या नहीं? जनगणना के दौरान पूछे जाएंगे ऐसे ही 26 सवाल