विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमी, प्रेमिका और अनचाहा रिश्ता... मामूली बहस के बाद शख्स ने गर्लफ्रेंड का रेत दिया गला; पिता के सामने उतारा मौत के घाट

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Tue, 01 Jul 2025 02:21 PM (IST)

मेघालय के मैरांग में एक 25 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना उस ...और पढ़ें

यह खौफनाक वारदात सोमवार की शाम मैरांग पिंडेंगुमियोंग गांव के बाजार में हुई।
यह खौफनाक वारदात सोमवार की शाम मैरांग पिंडेंगुमियोंग गांव के बाजार में हुई।

पीटीआई, मैरांग। मेघालय से एक ऐसी घटना सामने आया जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इस घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है। सूबे के मैरांग में एक 25 साल के शख्स ने अपनी प्रेमिका का गला रेतकर उसकी जान ले ली। ये जुर्म उसने लड़की के पिता के आंखों के सामने किया।

यह खौफनाक वारदात सोमवार की शाम मैरांग पिंडेंगुमियोंग गांव के बाजार में हुई। मृतका इस बाजार में अपने पिता के साथ खेत का सामान बेचने गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

खून से सनी बाजार की सड़क

मृतका मावखाप गांव में रहती थी और उसका नाम फिरनैलिन खारसिनट्यू के है। पुलिस के मुताबिक, चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी ने बाजार में प्रेमिका और उसके पिता से मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई और अचानक उस शख्स ने प्रेमिका का गला रेत दिया। इसके बाद पूरी सड़क पर खून-खून हो गया।

वारदात के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। फिरनैलिन को फौरन मैरांग सिविल अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

'अनचाहे रिश्ते की वजह से परेशान थी मेरी बेटी'

पुलिस अधिकारी ने कहा, "हत्यारे का मकसद निजी झगड़ा लगता है, मगर हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं।" मृतका के बाप ने बताया कि उनकी बेटी उस शख्स के साथ रिश्ता तोड़ना चाहती थी, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। इस वारदात ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और मृतका के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: INS Tamal: इंद्र की तलवार से प्रेरणा, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस... समंदर में आज उतरेगा दुश्मन का काल 'तमाल', जानिए इसकी खासियत