Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Politics: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान में जाने वाली है सरकार

    परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राज्य की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला किया। दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान देश में कई चीजों में पहले नंबर पर है जिसमें सरकारी भ्रष्टाचार के मामले में भी राज्य पहले पायदान पर है।इसके अलावा दुष्कर्म पेपर लीक और साइबर क्राइम में भी आज प्रदेश पहले नंबर पर है।

    By Jagran NewsEdited By: Sonu GuptaUpdated: Sat, 09 Sep 2023 12:33 AM (IST)
    Hero Image
    परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी। फोटोः @HimmatSJhala

    उदयपुर, जेएनएन। परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राज्य की गहलोत सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि जनता को प्रलोभन से काम नहीं चलेगा। यह निश्चित है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार जाने वाली है। गहलोत राज में राज्य में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और रोजाना शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है। तिवारी उदयपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्कर्म और पेपर लीक मामले में भी राजस्थान नंबर वन

    दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राजस्थान देश में कई चीजों में पहले नंबर पर है, जिसमें सरकारी भ्रष्टाचार के मामले में भी राज्य पहले पायदान पर है। इसके अलावा दुष्कर्म, पेपर लीक और साइबर क्राइम में भी आज प्रदेश पहले नंबर पर है।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास रोजाना रिपोर्ट जाती है, जिसमें अधिकारी उन्हें बताते हैं कि वो आगामी विधानसभा चुनाव हारने जा रहे हैं। यही वजह है कि सीएम इन दिनों रोजाना घोषणा कर रहे हैं, ताकि किसी भी तरह से जनता को बरगलाया जा सके।

    यह भी पढ़ेंः CM अशोक गहलोत ने PM Modi की खामोशी को बताया खतरे की घंटी, बोले- I.N.D.I.A से घबराई हुई है BJP

    राजस्थान को देश का सबसे बड़ा कर्जदार वाला राज्य बनाया

    सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश को देश का सबसे बड़ा कर्जदार वाला राज्य बना दिया। राजस्थान का बजट 3 लाख करोड़ का है, जबकि कर्ज 6 लाख करोड़ हो गया है। यह बजट का भी दोगुना है। जो बजट उन्होंने कहा कि आज भी राजस्थान का किसान कर्ज माफी के आस में हैं। कितनों की जमीन नीलाम हो गई। बहन-बेटियां इस राज्य में सुरक्षित नहीं हैं। दुष्कर्म और दरिंदगी की ऐसी घटनाएं हर रोज सामने आ रही है, जिनके बारे में सुनकर ही कलेजा फटने लगता है।

    अपराधियों की मदद कर रही गहलोत सरकार

    सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गहलोत सरकार ईमानदारों की नहीं, बल्कि अपराधियों की मदद कर रही है। उदयपुर के कन्हैयालाल के हत्यारे को जमानत मिल गई। जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपी भी बरी हो गए। यह सब अपराधियों की मदद नहीं तो और क्या है? आज आलम यह है कि राज्य के बाशिंदे खौफजदा हैं उन्हें भी पता है कि भय मुक्त शासन केवल व केवल भाजपा ही दे सकती है।

    यह भी पढ़ेंः  रेल मंत्री ने राजस्थान का किया दौरा, सिटी स्टेशन को दी सौगात; बीजेपी को लेकर दिया बड़ा बयान