Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: CM अशोक गहलोत ने PM Modi की खामोशी को बताया खतरे की घंटी, बोले- I.N.D.I.A से घबराई हुई है BJP

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 08:27 PM (IST)

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामोशी को खतरे की घंटी बताया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब इंडिया और भारत को लेकर नया विवाद सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंडिया और भारत के नए-नए विवाद पैदा किए जा रहे हैं।

    Hero Image
    सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला। फाइल फोटो।

    उदयपुर, जेएनएन। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खामोशी को खतरे की घंटी बताया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा घबराई हुई है, लेकिन इससे बड़ी चिंता पीएम की खामोशी से है। गहलोत भीलवाड़ा यात्रा के दौरान दूसरे दिन गुरुवार को भीलवाड़ा जिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा के घर मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र पर बोला हमला

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब इंडिया और भारत को लेकर नया विवाद सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में खतरनाक खेल खेल रही है, जिसका अंदाजा किसी को नहीं है। उनके दिमाग में क्या चल रहा है? ये लोग चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

    इंडिया गठबंधन को लेकर क्या बोले गहलोत?

    सीएम गहलोत ने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है, तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही केंद्र के ज्यादातर मंत्रियों की भाषा-शैली एकदम से बदल गई है। गठबंधन बनाने मात्र से बोली व बॉडी लैंग्वेज में तब्दीली देखने को मिल रही है तो इनकी अंदरूनी घबराहट को आप भलीभांति समझ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- न्यायपालिका पर टिप्पणी मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने CM गहलोत को जारी किया नोटिस, तीन सप्ताह में मांगा जवाब

    उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंडिया और भारत के नए-नए विवाद पैदा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा

    पार्लियामेंट का अधिवेशन बुलाने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मौजूदा मोदी सरकार किसी सियासी पार्टी को पूछ तक नहीं रही है। इनका एजेंडा भी साफ नहीं हो पा रहा है, जो किसी खतरे की आहट है।

    मिशन 2030 पर क्या बोले सीएम?

    गहलोत ने मिशन 2030 को लेकर कहा कि बुधवार को उद्योगपतियों से उनकी चर्चा हुई है, जिसमें उन्होंने सभी को जयपुर आने को कहा है। साथ ही यह भी कहा गया है कि उनकी जो भी दिक्कतें होंगी, उसका अविलंब निस्तारण कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 'राजस्थान में गहलोत नहीं गृह लूट सरकार', परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत कर JP Nadda का कांग्रेस पर बड़ा हमला

    गहलोत ने अपनी उपलब्धियां गिनाई और कहा कि राइट टू हेल्थ कानून आज दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण कानून है और हमारी सरकार ने आम लोगों के लिए बहुत कुछ किया है।