RSS Meeting: जोधपुर में संघ की बैठक आज से, 32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि होंगे शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जोधपुर में शुक्रवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें भाजपा विश्व हिंदू परिषद स्वदेशी जागरण मंच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कार भारत सेवा भारती मजदूर संगठन प्रमुख हैं। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में होने वाली बैठक की शुरुआत सुबह नौ बजे होगी।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जोधपुर में शुक्रवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे।
32 संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल होंगे
इनमें भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, स्वदेशी जागरण मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, संस्कार भारत, सेवा भारती, मजदूर संगठन प्रमुख हैं। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक का उद्देश्य परस्पर समन्वय स्थापित करना है। इसमें कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में होने वाली बैठक की शुरुआत सुबह नौ बजे होगी। यह सात सितंबर तक चलेगी।
बैठक में महिला स्वयंसेवकों के लिए अलग से समन्वय पर चर्चा होगी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले संघ की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, आंबेकर ने स्पष्ट किया कि भाजपा अपने नेतृत्व चयन के लिए सक्षम है और यहां इस पर कोई बातचीत नहीं होगी। बैठक में महिला स्वयंसेवकों के लिए अलग से समन्वय पर चर्चा होगी। -
भागवत ने रिटायर होने की अटकलों को खारिज कर दिया
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने 75 साल की उम्र में रिटायर होने की अटकलों को खारिज कर दिया। 'संघ की 100 वर्ष की यात्रा: नए क्षितिज' विषय पर आयोजित कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम दिन सवालों का जवाब देते हुए भागवत ने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी 75 साल की उम्र में रिटायर होने की बात नहीं कही थी। न उनके खुद के लिए न ही किसी और के लिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।