Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अशोक गहलोत लापता' ,सरदारपुरा विधानसभा में लगे पोस्टर; पूर्व CM के खिलाफ क्यों भड़की जनता?

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 08:29 PM (IST)

    सांसी बस्ती निवासियों के अनुसार क्षेत्रवासियों में अशोक गहलोत के प्रति गहरी नाराजगी है। चुनाव के बाद से वे न तो क्षेत्र में लौटे और न ही जनता से संवाद स्थापित किया। उनके विधायक कोष से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है। इसी कारण लोगों ने धीरे-धीरे पोस्टर लगाकर अपनी नाराजगी और विरोध प्रकट करना शुरू किया है।

    Hero Image
    सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के 'लापता विधायक अशोक गहलोत' के पोस्टर लगे।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    जेएनएन, जोधपुर। जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र की सांसी कॉलोनी, रातानाडा बस्ती में दीवारों और खंभों पर 'लापता विधायक अशोक गहलोत' के पोस्टर जगह-जगह नजर आ रहे हैं। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और अशोक गहलोत वर्तमान में सरदारपुरा के विधायक है, जिनके खिलाफ क्षेत्र की जनता का आक्रोश सामने आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'चुनाव के बाद कभी क्षेत्र नहीं लौटे अशोक गहलोत'

    सांसी बस्ती निवासियों के अनुसार क्षेत्रवासियों में अशोक गहलोत के प्रति गहरी नाराजगी है। चुनाव के बाद से वे न तो क्षेत्र में लौटे और न ही जनता से संवाद स्थापित किया। उनके विधायक कोष से किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं हुआ है। इसी कारण लोगों ने धीरे-धीरे पोस्टर लगाकर अपनी नाराजगी और विरोध प्रकट करना शुरू किया है।

    अशोक गहलोत के क्षेत्र में कोई बड़े काम नहीं हुए: अजय सिंह सांसी

    क्षेत्र के ही प्रतिनिधि अजय सिंह सांसी ने कहा, "यह बेहद दुखद है कि अशोक गहलोत जैसे पूर्व मुख्यमंत्री हमारे क्षेत्र के विधायक हैं। वे अपने क्षेत्र की बस्तियों में आज तक कोई बड़ा काम नहीं कर पाए। गहलोत केवल चुनाव के समय आते हैं, झूठे वादे और प्रलोभन देकर चले जाते हैं। पिछले कई वर्षों से उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।"

    बस्ती की सड़कों, पानी की व्यवस्था और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं अब भी खराब स्थिति में हैं। बस्ती के नजदीक से एयरपोर्ट से आते हैं और गुजर जाते हैं परंतु बस्ती की तरफ मुड़कर भी नहीं देखते हैं। बस्ती में स्थित राजकीय विद्यालय, जो बालिकाओं का विद्यालय है, वहां शौचालय तक नहीं था। बालिकाओं को शौच के लिए घर जाना पड़ता था। यह हमारे क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

    लोगों ने अशोक गहलोत को क्या दी चेतावनी?

    सांसी बस्ती के वासियों के अनुसार हम गहलोत को चेतावनी देना चाहते हैं कि वे तुरंत अपने क्षेत्र में लौटें और जनता की समस्याओं का समाधान करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम आने वाले दिनों में उनके खिलाफ बड़े और व्यापक रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। अब जनता उन्हें अपना विधायक मानने को तैयार नहीं है।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह विरोध केवल पोस्टरों तक सीमित नहीं रहेगा। यदि विधायक ने जल्द ही जनता की बात नहीं सुनी तो विरोध प्रदर्शन और अधिक तेज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Sorry Babu... पाकिस्तान की गर्लफ्रेंड निकली धोखेबाज! फेसबुक पर UP के लड़के से किया प्यार और फिर हो गया ये कांड

    comedy show banner
    comedy show banner