Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sorry Babu... पाकिस्तान की गर्लफ्रेंड निकली धोखेबाज! फेसबुक पर UP के लड़के से किया प्यार और फिर हो गया ये कांड

    Updated: Thu, 02 Jan 2025 07:53 PM (IST)

    उत्तर पर्देश के अलीगढ़ जिले के बादल बाबू को पाकिस्तान की एक लड़की से प्यार हो गया। बादल बाबू और समा रानी नामक लड़की के बीच फेसबुक पर बातचीत हुई। बातचीत के जरिए प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद बादल को पता चला कि लड़की पाकिस्तान की है। इसके बाद भी बादल बाबू का प्यार लड़की के लिए कम नहीं हुआ।

    Hero Image
    यूपी के बादल बाबू को पाकिस्तान की समा रानी नामक लड़की से प्यार हो गया।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

    लाहौर, नई दिल्ली। कहते हैं इश्क, युद्ध में सब जायज है। प्रेम की कोई सरहद नहीं होती। हाल ही में कई ऐसी घटनाएं घट चुकी है, जहां प्रेमी या प्रेमिका ने बॉर्डर पार कर शादी रचाई। हालांकि, कभी-कभी एकतरफा प्यार के चक्कर में लोग कुछ अजीबोगरीब और गैर-कानून काम भी कर देते हैं। उत्तर पर्देश के अलीगढ़ जिले के बादल बाबू को पाकिस्तान की एक लड़की से प्यार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाबू ने की समा से शादी की जिद्द

    बादल बाबू और समा रानी नामक, लड़की के बीच फेसबुक पर बातचीत हुई। बातचीत के जरिए प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद बादल को पता चला कि लड़की पाकिस्तान की है। इसके बाद भी बादल बाबू का प्यार लड़की के लिए कम नहीं हुआ। इसी बीच बादल बाबू समा से शादी करने का जिद्द करने लगा। हालांकि, लड़की शादी में दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी।

    पाकिस्तान पुलिस ने मौंग को किया गिरफ्तार

    इसके बाद प्यार में पड़े बादल बाबू ने अवैध रूप से सीमा पार कर लिया। सीमा पार कर वो पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन में सना रानी के गांव मौंग पहुंच गया। इसके बाद पाकिस्तान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने रानी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से बाबू के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछताछ की।

    गिरफ्तारी के बाद बाबू ने पुलिस को अपनी 'प्रेम कहानी' सुनाई। बाबू को पाकिस्तान के विदेशी अधिनियम की धारा 13 और 14 के तहत हिरासत में लिया गया क्योंकि वह बिना किसी कानूनी दस्तावेज के यात्रा कर रहा था। कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    सीमा, अंजुम ने सरहद पार कर हासिल किया अपना प्यार

    इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान या भारत का प्रेमी या प्रमिका सरहद पार कर अपनी शादी रचा चुके हैं। अंजू नाम की एक भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई थी। उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और एक पाकिस्तानी व्यक्ति नसरुल्लाह से शादी कर ली।

    पाकिस्तान की सीमा हैदर नामक महिला ने PUBG गेम के जरिए भारतीय युवक, सचिन से शादी रचाई। सीमा फिलहाल भारत में रह रहीं हैं।

    पिछले साल 19 साल की पाकिस्तानी लड़की इकरा जिवानी ने ऑनलाइन गेम के जरिए 25 साल के भारतीय नागरिक मुलायम सिंह यादव से दोस्ती की। बाद में इकरा और मुलायम ने नेपाल में शादी कर ली।

    यह भी पढ़ें: Darbhanga News: सीमा हैदर और सचिन के नाम पर बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा, चार लोगों ने मिलकर लगाया 100 करोड़ का चूना