Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का निधन, राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक

    भाजपा के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का गुरुवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। भाभड़ा 1990 से 1994 तक विधानसभा अध्यक्ष और 1994 से 1998 तक प्रदेश से उप मुख्यमंत्री रहे। पूर्व उप मुख्यमंत्री के निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शोक जताया है।

    By Agency Edited By: Sonu Gupta Updated: Thu, 25 Jan 2024 03:36 PM (IST)
    Hero Image
    पूर्व उप मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का निधन।

    पीटीआई, जयपुर। HariShankar Bhabra passes away: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा का गुरुवार को जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। भाभड़ा 1990 से 1994 तक विधानसभा अध्यक्ष और 1994 से 1998 तक प्रदेश से उप मुख्यमंत्री रहे। पूर्व उप मुख्यमंत्री के निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शोक जताया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    उनका पार्थिव शरीर पार्टी कार्यालय में रखा गया, जहां पार्टी नेताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। हरिशंकर भाभड़ा के निधन पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनको संसदीय परंपराओं में गहरी आस्था थी। वह आम लोगों के प्रति जवाबदेही, शासन व्यवस्था और राजनीति में शुचिता के प्रबल समर्थक थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाबरा सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे।

    भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरि शंकर जी भाभड़ा का निधन प्रदेश की अपूरणीय क्षति है। वह सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता एवं स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति थे। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति! - भजनलाल शर्मा, राजस्थान के मुख्यमंत्री

    यह भी पढ़ेंः  Rajasthan Ram Mandir: राममय हुआ राजस्थान, राम मंदिर का मॉडल बना सरकार ने की विकास कार्यों की घोषणा