Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Ram Mandir: राममय हुआ राजस्थान, राम मंदिर का मॉडल बना सरकार ने की विकास कार्यों की घोषणा

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 22 Jan 2024 07:43 PM (IST)

    अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को राजस्थान में उत्साह का माहौल रहा। पूरा प्रदेश राममय हो गया। राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के बाहर 35 फीट ऊंचा राम मंदिर का मॉडल बनाया गया है। यहां तीन सौ ड्रोन ने आसमान में भगवान राम की आकृति बनाई। शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। हेलीकॉप्टर से शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई।

    Hero Image
    राममय हुआ राजस्थान, राम मंदिर का मॉडल बनाया (फोटो, एक्स)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को राजस्थान में उत्साह का माहौल रहा। पूरा प्रदेश राममय हो गया। राजधानी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल के बाहर 35 फीट ऊंचा राम मंदिर का मॉडल बनाया गया है। यहां तीन सौ ड्रोन ने आसमान में भगवान राम की आकृति बनाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। हेलीकॉप्टर से शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई राजनेता महा आरती में शामिल हुए। प्रदेश के अन्य शहरों में भी शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ हुए।

    बीएसएफ के जवानों ने रामायण पाठ किया

    पाकिस्तान सीमा के निकट जैसलमेर में बीएसएफ के जवानों ने रामायण पाठ किया। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भजनलाल सरकार ने कई घोषणा की है। इनमें प्रदेश के सातों संभागों से रोडवेज बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। साथ ही वरिष्ठ नागरिक योजना के तहत 31 मार्च तक तीन हजार लोगों को अयोध्या ले जाकर राममंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।

    विकास कार्यों की घोषणा

    प्रदेश के पांच जिलों में 6 'श्रीराम-जानकी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। यह औद्योगिक क्षेत्र कुंज बिहारीपुरा, सरासर, बालरिया, जतलाया, रामसर और राजस विकसित किए जाएंगे। सरकार ने घोषणा की है कि सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण्य, प्रतापगढ़ में वनपथ, पुलिया निर्माण तथा पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विकास कार्य करवाए जाएंगे।

    मंदिरों को सजाया गया

    प्रदेश के मंदिरों को रोशनी से सजाया गया। विशेष पूजा अर्चना हुई। संत-महंत एवं पुजारियों का सम्मान किया गया। शाम को पूरे प्रदेश में दीपावली की तरह दीपक जलाने के साथ ही आतिशबाजी की गई।

    सीएम बोले, मैं भी कार सेवा में गया

    सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, मुझे दो बार कार सेवा में जाने का मौका मिला है। हमारी संस्कृति मिटाने के प्रयास किए गए, लेकिन यह भारत की संस्कृति है किसी के मिटाने से नहीं मिटेगी। जिन्होंने इसे मिटाने का प्रयास किया। वो समाप्त होते चले गए।

    ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी, फतेहपुर 1.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा; जानें अन्य शहरों का हाल