Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surya Namaskar: राजस्थान में बना सूर्य नमस्कार का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड, 88 हजार स्कूलों के इतने करोड़ छात्रों ने लिया भाग

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 10:00 PM (IST)

    राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में गुरुवार को सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार के सामृहिक अभ्यास का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बना। प्रदेश के 88 हजार से अधिक स्कूलों में एक करोड़ 14 लाख 69 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। करीब 19 लाख शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी भी आयोजन में शामिल हुए। इसमें एक करोड़ 33 लाख 69 हजार से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार किया।

    Hero Image
    राजस्थान में बना सूर्य नमस्कार का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड। (फोटो, एक्स)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में गुरुवार को सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार के सामृहिक अभ्यास का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड बना। प्रदेश के 88 हजार से अधिक स्कूलों में एक करोड़, 14 लाख, 69 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। करीब 19 लाख शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी भी आयोजन में शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तरह से एक करोड़, 33 लाख, 69 हजार से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार किया। व‌र्ल्ड बुक ऑफ रिकॉ‌र्ड्स-लंदन ने इस रिकॉर्ड की मान्यता प्रदान की है। जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में व‌र्ल्ड बुक आफ रिका‌र्ड्स-लंदन के प्रथम भल्ला ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को इससे संबंधित प्रमाण-पत्र सौंपा है।

    शिक्षा मंत्री ने प्रतिभागियों को बधाई दी

    शिक्षा मंत्री ने इसके लिए सभी प्रतिभागियों व विभाग को बधाई दी है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह साढ़े 10 से 11 बजे की अवधि में एक साथ पूरे प्रदेश में सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। प्रदेश के 66 हजार, 990 सरकारी स्कूलो में 64 लाख, 30 हजार, 277 छात्र-छात्राओं एवं 21 हजार, 984 निजी स्कूलों के 50 लाख, 39 हजार, 637 छात्र-छात्राओ ने सूर्य नमस्कार किया।

    अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष अभ्यास में शामिल हुए

    जयपुर के चौगान स्टेडियम में शिक्षा मंत्री सहित कई नेताओं ने तीन स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ सूर्य नमस्कार किया। अजमेर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार अभ्यास में शामिल हुए।

    शिक्षा मंत्री बोले-सूर्य नमस्कार तो करना होगा

    शिक्षा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी तक हमारे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है कि किसी स्कूल में सूर्य नमस्कार नहीं हुआ है। यदि किसी स्कूल में नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। सरकारी स्कूलों में तो अब अनिवार्य रूप से सूर्य नमस्कार करना होगा।

    मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया

    स्कूलों में सूर्य नमस्कार का कई मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया है। मुस्लिम संगठनों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को गुरुवार को स्कूल नहीं भेजने के लिए कहा था। कई स्कूलों में इसका असर भी नजर आया। मुस्लिम छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंचे। एक मुस्लिम संगठन ने हाई कोर्ट में सूर्य नमस्कार पर रोक लगाने को लेकर याचिका भी दायर की थी। न्यायाधीश ने इसको बुधवार को खारिज कर दिया था।

    ये भी पढ़ें: Gold Mines: सोना उगलेगी राजस्थान की धरती, राज्य में स्वर्ण खदानों की नीलामी की तैयारी, अगले महीने होंगे टेंडर