Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परेड में आकाश मिसाइल सिस्टम का Lieutenant Chetna Sharma ने किया नेतृत्व, बचपन से सेना में जाने का था सपना

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 07:15 PM (IST)

    Republic Day 2023 गणतंत्र दिवस परेड में लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने मेड इन इंडिया निर्मित आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। राजस्थान के खाटू श्याम गांव की रहने वाली चेतना ने बचपन में ही सेना में अपना करियर बनाने का लक्ष्य रखा था।

    Hero Image
    लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने गणतंत्र दिवस परेड में आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन का नेतृत्व किया।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)

    नई दिल्ली, जेएनएन। 74वें गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर ‘कर्तव्य पथ’ पर भारत की सैन्य ताकत को पूरी दुनिया ने देखा। परेड में महिला शक्ति का भी जौहर दिखा। इस बार परेड में लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा (lieutenant Chetna Sharma) ने मेड इन इंडिया निर्मित आकाश मिसाइल सिस्टम के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। जैसे ही चेतना शर्मा आकाश मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व करते हुए निकली तो पूरा कर्तव्य पथ तालियों से गूंज उठा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वायु रक्षा रेजिमेंट में अधिकारी हैं चेतना शर्मा

    गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा वायु रक्षा रेजिमेंट (Air Defense Regiment) में एक सैन्य अधिकारी हैं। बता दें कि वायु रक्षा रेजिमेंट का लक्ष्य देश की सुरक्षा के लिए आकाश को ड्रोन और दुश्मन के विमानों से बचाना है।

    राजस्थान की रहने वाली हैं चेतना शर्मा

    राजस्थान के खाटू श्याम गांव की रहने वाली चेतना ने बचपन में ही सेना में अपना करियर बनाने का लक्ष्य रखा था। उन्होंने NIT Bhopal से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा का प्रयास किया, जिसमें वह 6 प्रयास करने के बाद सफल हुई।

    असफल होने के बाद भी चेतना ने नहीं मानी हार

    कहते हैं न कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। चेतना ने भी इस बात को सही साबित कर दिया। चेतना सिविल सेवा प्रवेश परीक्षा में 5 बार असफल हुईं, लेकिन वो प्रयास करती रहीं और छठी बार उन्होंने इस परीक्षा को पास कर लिया। लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2023 में डेयरडेविल्स टीम के हिस्से के रूप में मेड-इन-इंडिया आकाश मिसाइल प्रणाली का नेतृत्व करते हुए भी नजर आ चुकी है।

    परेड के लिए जब चेतना शर्मा का सिलेक्शन हुआ था तो उन्होंने कहा था कि गणतंत्र दिवस परेड 2023 में अपनी इकाई का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात है। ये एक सपने के सच होने जैसा है। सोशल मीडिया पर लोग चेतना शर्मा की खूब तारीफ कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Republic Day: कर्तव्य पथ पर पहली बार शामिल हुआ दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश