विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day: कर्तव्य पथ पर पहली बार शामिल हुआ दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Thu, 26 Jan 2023 02:34 PM (IST)

दिल्ली पुलिस के महिला पाइप बैंड (Delhi Polices women pipe band) ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day parade) ...और पढ़ें

Republic Day: कर्तव्य पथ पर पहली बार शामिल हुआ दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड
Republic Day: कर्तव्य पथ पर पहली बार शामिल हुआ दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड

नई दिल्ली, एजेंसी। BSF Mahila March Republic Day 2023 Parade: 74वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार सीमा सुरक्षा बल (BSF) के ऊंट दस्ते में महिलाएं नजर आईं। बीएसएफ के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार गणतंत्र दिवस परेड में सशस्त्र बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, दिल्ली पुलिस, नेशनल कैडेट कोर और एनएसएस के 16 मार्चिंग दलों के साथ 19 सैन्य पाइप और ड्रम बैंड शामिल हो रहे हैं।

पहली बार दिल्ली पुलिस महिला पाइप बैंड ने लिया भाग

दिल्ली पुलिस के महिला पाइप बैंड (Delhi Police's women pipe band) ने पहली बार गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day parade) में हिस्सा लिया। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस के बैंड ने कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर मार्च किया। साथ ही 'दिल्ली पुलिस सॉन्ग' बजाया। सहायक पुलिस आयुक्त और आईपीएस अधिकारी श्वेता के सुगथन ने इस साल परेड में दिल्ली पुलिस के दल का नेतृत्व किया। बता दें कि दिल्ली पुलिस की इस मार्चिंग टुकड़ी में एक राजपत्रित अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर, 44 हेड कांस्टेबल और 100 कांस्टेबल शामिल हुए।

26 जनवरी, 1950 के बाद से दिल्ली पुलिस के मार्चिंग दस्ते को हर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अनूठा गौरव प्राप्त हुआ है। इसे 15 बार गणतंत्र दिवस परेड की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी घोषित किया गया है। इसका आदर्श वाक्य "शांति, सेवा और न्याय" है। दिल्ली पुलिस के मार्चिंग दस्ते ने 2021 में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल का पुरस्कार भी जीता है।

Republic Day 2023: UP की झांकी में अयोध्या तो हरियाणा में भगवद गीता... Video के जरिए देखें गणतंत्र दिवस

विशेष शाही वर्दी में नजर आई महिला सीमा सुरक्षा बल

रिपोर्ट के मुताबिक, सोनल, निशा, भगवती, अंबिका, कुसुम, प्रियंका, कौशल्या, काजल, भावना और हिना समेत बीएसएफ की ऊंट सवार 12 महिलाओं ने कर्तव्य पथ के पारंपरिक मार्ग से विजय चौक से लाल किले तक मार्च किया। बता दें कि ऊंट दस्ते के लिए 24 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें से महज 12 महिलाओं को ही परेड में शामिल होने के लिए चुना गया।

अलग-अलग शहर से ताल्लुक रखती हैं ये महिलाएं

ऊंटों पर मार्च करने वाली ये महिलाएं गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं। बता दें कि महिला जवानों की विशेष शाही वर्दी डिजाइन की गई है, जिनमें भारत की शिल्प कलाओं को दर्शाया गया है।

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिला सैन्य दल और अग्निवीर हुए शामिल, पढ़ें 10 खास बातें

Republic Day 2023: समुद्री ड्रैगन 'इल्यूशिन आईएल-38एसडी' ने गणतंत्र दिवस परेड में भरी अपनी पहली और आखिरी उड़ान