Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RBSE 12th Arts Result 2023 Link: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 25 May 2023 05:00 AM (IST)

    RBSE 12th Arts Result 2023 Download Link राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 25 मई को दोपहर 315 बजे जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी है वह आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर आरबीएसई 12वीं रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

    Hero Image
    RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड

    RBSE 12th Arts Result 2023 Download Link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकंडरी कला वर्ग एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम गुरुवार को दोपहर 3 बज कर 15 मिनट पर घोषित किया जाएगा। बोर्ड सचिव मेधना चौधरी ने बताया कि शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से परिणाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि सीनियर सैकंडरी कला वर्ग में 7 लाख 19 हजार 839 तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 56 हजार 14 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। बोर्ड का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 कहां चेक करें

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आरबीएसई 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2023 25 मई को दोपहर 3:15 बजे जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी है, वह आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 चेक कर सकते हैं।

    आरबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक

    चरण 1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

    चरण 2. होमपजे पर आपको राजस्थान 12वीं आर्ट्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

    चरण 3. आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।

    चरण 4. आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 आर्ट्स स्ट्रीम के लिए आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

    चरण 5. आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिन्ट आउट ले लें।

    आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 मार्कशीट कब और कहां से मिलेगी

    आरबीएसई 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 से पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 18 मई 2023 को राजस्थान कक्षा 12वीं विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। जो छात्र आरबीएसई 12वीं परीक्षा में उपस्थित हुए, वह अपने संबंधित स्कूल से अपनी आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 मार्कशीट जारी होने में कम से कम 15 दिन का समय लगता है।