विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush को लेकर राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने भी जताई आपत्ति

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar Mishra
Published: Thu, 06 Oct 2022 07:47 PM (IST)

Rajasthan News फिल्म आदिपुरुष को लेकर राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने भी आपत्ति जताई है। इस संबंध में राजस्थान सर्व ...और पढ़ें

फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने भी जताई आपत्ति। फाइल फोटो
फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने भी जताई आपत्ति। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan News: फिल्म ''आदिपुरुष'' को लेकर राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा ने भी आपत्ति जताई है। इससे पहले मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एतराज जता चुके हैं।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक ओम राउत को नोटिस भेजा

राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से फिल्म के निर्माता-निर्देशक ओम राउत को नोटिस भेजकर कहा गया है कि फिल्म में हनुमानजी को जो अंग वस्त्र पहने दिखाया गया है, वह चमड़े के दिखाई दे रहे हैं। इससे हमारी आस्था को चोट पहुंची है। साथ ही, अन्य देवी-देवताओं को भी काल्पनिक ढंग से दिखाया गया है, जोकि सरासर गलत है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

आपत्तिजनक दृश्य को हटाने की मांग

वकील कमलेश शर्मा के माध्यम से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि सभी प्रकार के आपत्तिजनक दृश्य को हटाया जाए, नहीं तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए सात दिन का समय दिया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा कि फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं को अमर्यादित तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में निम्न स्तरीय भाषा का प्रयोग किया गया है, जो धार्मिक भावनाओं को भड़काने और आघात पहुंचाने वाली है।

'आदिपुरुष' में रावण के गलत चित्रण के लिए निर्देशक पर भड़की भाजपा

अभिनेत्री और भाजपा प्रवक्ता मालविका अविनाश ने रामायण की 'गलतबयानी' और आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' के टीजर में रावण आपत्तिजनक चित्रण के लिए फिल्म निर्माता ओम राउत की आलोचना की है। राउत ने यह फिल्म रामायण की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर नए तरीके से लाने के उद्देश्य के साथ बनाई थी, लेकिन प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' का पहला टीजर रविवार को जारी होने के बाद जिस तरह विभिन्न वर्गों से नकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है, उससे फिल्म की सफलता संदिग्ध हो गई है।

भाजपा प्रवक्ता ने जताई चिंता

फिल्म के खराब वीएफएक्स और सैफ के रावण समेत विभिन्न पात्रों के अवास्तविक लुक और वेशभूषा से लोगों को काफी हद तक निराशा हुई है। सैफ को छोटे नुकीले बाल, लंबी दाढ़ी और काजल की आंखों में देखकर फिल्म में अभिनेता के लुक की तुलना रावण के बजाय अलाउद्दीन खिलजी से की है। इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता मालविका ने रावण के चित्रण के साथ अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि मैं इस तथ्य से दुखी हूं कि निर्देशक ने वाल्मीकि रामायण, कम्बन रामायण या तुलसीदास की रामचरित मानस के वर्णन पर कोई ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़ेंः 50 लाख रुपये का बीमा क्लेम लेने के लिए पत्नी ने की पति की हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।