Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rajasthan: जयपुर के बीयर बार में चल रहा था युवतियों का अश्लील डांस, पांच लड़की और 10 युवक गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 10:04 PM (IST)

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक बीयर बार पर छापा मारा है। पुलिस ने एक बीयर बार पर दबिश देकर पांच युवतियों और दस युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की दबिश के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोग अश्लील डांस कर रहे थे। वहीं पुलिस उपायुक्त ज्ञानचंद यादव ने बताया कि इन दिनों अवैध बार एवं डांस बार को लेकर शिकायतें मिल रही थी।

    Hero Image
    जयपुर के बीयर बार में चल रहा था युवतियों का अश्लील डांस, पांच लड़की और 10 युवक गिरफ्तार (फोटो प्रतिकात्मक)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस ने एक बीयर बार पर छापा मारा है। पुलिस ने एक बीयर बार पर दबिश देकर पांच युवतियों और दस युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

    अश्लील डांस करते युवक और युवतियां गिरफ्तार

    पुलिस की दबिश के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी लोग अश्लील डांस कर रहे थे। जयपुर के जगतपुरा रोड पर स्थित इस बीयर बार में वॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर अश्लील नृत्य का समय और दिन बताया जाता था। किसी नए व्यक्ति को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बोले पुलिस उपायुक्त ज्ञानचंद यादव

    पुलिस उपायुक्त ज्ञानचंद यादव ने बताया कि इन दिनों अवैध बार एवं डांस बार को लेकर शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों की सत्यता जांच करने के बाद जांच का सिलसिला प्रारंभ किया है। शनिवार देर रात करीब एक बजे जगतपुरा रोड पर स्थित एक बीयर बार में संदिग्ध कार्य चलने की जानकारी मिली थी।

    लड़कियों पर पैसे उड़ा रहे थे लोग

    पुलिस ने रात में दबिश दी तो बार में लड़कियां अभद्र कपड़ों में अश्लील डांस कर रही थीं। गाना बज रहा था। कई लोग वहां बैठकर शराब पी रहे थे। लड़कियों पर पैसे उड़ा रहे थे। इस पर टीम ने पांच युवतियों और दस युवकों को गिरफ्तार किया है। यादव ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।