Rajasthan News: नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम लोकार्पित, CM अशोक गहलोत ने किया जलाभिषेक
Rajasthan News प्रसिद्ध कथावाचक मुरारी बापू के हाथों इसका लोकार्पण हुआ। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे। संत मुरारी बापू ने रामकथा के लिए बनाए गए पांडाल में शिव प्रतिमा की रेप्लिका का अनावरण करते हुए मूल प्रतिमा को लोकार्पित किया।

उदयपुर [सुभाष शर्मा]। Rajasthan News: राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा शहर में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम 'स्टैच्यू ऑफ बिलीफ' को शनिवार 29 अक्टूबर को आम लोगों के लिए समर्पित कर दी गई है। शाम 4 बजे प्रसिद्ध कथावाचक मुरारी बापू के हाथों इसका लोकार्पण किया गया। इस मौके पर बापू के अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, योगगुरु बाबा रामदेव भी मौजूद रहे।
संत मुरारी बापू ने रामकथा के लिए बनाए गए पांडाल में शिव प्रतिमा की रेप्लिका का अनावरण करते हुए मूल प्रतिमा को लोकार्पित किया। प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम नौ दिन तक चलेगा और इस दौरान संत की रामकथा चलेगी। 9 दिनों तक चलने वाले इस लोकार्पण महोत्सव में देश-विदेश से कई भक्त और वीआईपी गेस्ट भी पहुंचेंगे जिनके ठहराने की व्यवस्था तत पदम संस्थान के ट्रस्टी ने की है।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने कहा आज से दस साल पहले संत और मुख्यमंत्री गहलोत ने ही शिवजी की प्रतिमा का शिलान्यास किया था और आज भी वह अवसर आया कि उन्हीं के हाथों प्रतिमा को लोकार्पित किया गया। हालांकि ब कल्पना भी नहीं की थी, ऐसी प्रतिमा हमारे सामने बन के आएगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शीश पर जाकर जलाभिषेक भी किया। इस अवसर पर राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, लाल चंद कटारिया, उदयलाल आंजना, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी सहित कांग्रेस—भाजपा के कई नेता और उदयपुर राजघराने के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ भी मौजूद थे। बाबा रामदेव कपालभाती करके भकतों को दिखाया।
गौरतलब है कि कथावाचक संत मुरारी बापू शुक्रवार रात को विशेष विमान से उदयपुर पहुंचे थे और जहां से सड़क मार्ग के जरिए मूर्ति निर्माता उद्यमी मदन पालीवाल के घर पहुंचे। रात्रि विश्राम करने के बाद वह प्रतिमा स्थल पर लोकार्पण समारोह में आए थे। इधर, कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गणेश टेकरी पर बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे और कार्यक्रम में शिरकत की। उनका हैलीपेड पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया और उदय लाल आंजना ने अगवानी की।
गहलोत बोले—राजस्थान का धार्मिक ट्यूरिज्म बढ़ेगा, राहुल गांधी को बताया शिव भक्त
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा नाथद्वारा में होने से राजस्थान का धार्मिक ट्यूरिज्म बढ़ेगा। नौ दिन तक रामकथा के दौरान हजारों लोग यहां आएंगे। गहलोत ने राहुल गांधी को भी शिव भक्त बताया। उन्होंने कहा कि राहुल के व्यक्तित्व से पहचाना जा सकता है कि वह किस तरह के व्यक्ति हैं।
सीएम बोले संत से— अब मदन पालीवाल से कहें वह गुटखा बनाना बंद करें
शिव प्रतिमा के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत मुरारी बापू से विनती करते हुए कहा कि मदन पालीवाल से कहें कि वह गुटखे का बिजनेस बंद कर दें। उन्होंने कहा कि वह मेरे कहने पर तो नहीं, आपके कहने पर अवश्य मान जाएंगे। वह ।ऐसा करते हैं तो सरकार इसमें उनकी पूरी मदद करेगी।
गहलोत बोले- हम गुजरात में करेंगे सभी 11 वचन पूरे
हेलीपेड पर बातचीत के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने गुजरातवासियों को 11 वचन दिए हैं। हम जीतते हैं तो उन्हें पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा की हालत खराब है, इसलिए हर सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।