विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan News: हिंदू महिला से संबंध बनाकर खींची तस्वीरें, ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Published: Sat, 22 Mar 2025 09:27 PM (IST)

आरोपी ने पीड़िता के साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसके फोटो वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर बुलाता ...और पढ़ें

पीड़िता को फोटो वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर बुलाता रहा आरोपी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पीड़िता को फोटो वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर बुलाता रहा आरोपी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. 9 घंटे चला सर्च ऑपरेशन
  2. जंगल में छिपा था आरोपी
  3. पुलिस कर रही पूछताछ

जेएनएन, अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के किशनगढ़ उपखंड में हिंदू विवाहिता के साथ जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने और उसके अश्लील फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी साजिद को पकड़ लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया। करीब 9 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में साजिद को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली।

पीड़िता ने लगाए थे गंभीर आरोप

आरोपी ग्राम कुचिल और बबाईचा के जंगलों में छुप कर पुलिस को चकमा दे रहा था। आईपीएस अभिषेक के अनुसार मदनगंज थाने में पीड़िता ने लिखित में शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया।

उसके साथ धोखे से शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसके फोटो वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर बुलाता रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

जंगलों में छिपा था आरोपी

  • गांधीनगर थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्राम कुचिल और बबाईचा के जंगलों में छुप कर पुलिस को चकमा दे रहे साजिद नामक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से आगे अनुसंधान कर रही है।
  • इस मामले में क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। लोगों में काफी आक्रोश है। पिछले ही दिनों ब्यावर जिले के बिजयनगर में भी ऐसे ही मामले के उजागर होने के बाद लोगों में भड़का आक्रोश अभी तक शांत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: स्कूल की बच्चियों के साथ रेप-ब्लैकमेल करने वाले आरोपी भेजे गए जेल, फांसी पर चढ़ाने की मांग