विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, RPS के 236 अधिकारियों के हुए तबादले

By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 28 Feb 2024 07:01 PM (IST)

राजस्थान की भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। बुधवार ...और पढ़ें

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (फाइल फोटो)
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंगलवार IAS-IPS के तीन-तीन अधिकारियों का हुआ था तबादला
  2. RAS के 165 अधिकारियों के भी हुए थे तबादले

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान की भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पहले तो मंगलवार देर रात करीब दो बजे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के साथ ही राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 165 अधिकारियों के तबादले किए। इसके बाद बुधवार सुबह राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 236 अधिकारियों के तबादले किए हैं।

आरएएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों के बाद अब प्रदेश के सभी विभागों, जिला प्रशासन एवं उपखंड अधिकारियों को बदल दिया गया है। ये वह अधिकारी थे, जो पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैनात किए गए थे। साथ ही आरपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद सभी पुलिस उप अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। आरएएस और आरपीएस अधिकारियों के तबादलों में विधायकों की सिफारिश को प्राथमिकता दी गई है।

यह भी पढ़ें: जयपुर का वो दरगाह जहां दिखती है विभिन्न धर्मों की एकजुटता, 200 साल है पुराना; इतिहास काफी दिलचस्प

उल्लेखनीय है कि इससे पहले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, सचिव एवं जिला कलक्टर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक बदले गए थे।

यह भी पढ़ें: अजमेर की विशेष न्यायालय में 1993 बम धमाकों को लेकर सुनवाई पूरी, 29 फरवरी को सुनाया जाएगा फैसला