Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Mandir: 'राम मंदिर सबकी आस्था का केंद्र', अशोक गहलोत बोले- सबको साथ लेकर चलते तो अच्छा होता

    Updated: Sat, 13 Jan 2024 08:59 PM (IST)

    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर सबकी आस्था का केंद्र है। जब सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया तो झगड़ा खत्म हो गया तो सभी ने फैसले को स्वीकार किया है। भगवान राम सबके हैं। राम मंदिर सबका है। उन्होंने कहा कि जब यह कार्यक्रम भाजपा और आरएसएस का बन गया तो उसमें मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व अधीर रंजन चौधरी कैसे जाते।

    Hero Image
    Ram Mandir: 'राम मंदिर सबकी आस्था का केंद्र', अशोक गहलोत बोले- सबको साथ लेकर चलते तो अच्छा होता (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राम मंदिर सबकी आस्था का केंद्र है। जब सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया तो झगड़ा खत्म हो गया तो सभी ने फैसले को स्वीकार किया है। भगवान राम सबके हैं। राम मंदिर सबका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेकर चलना चाहिए था- गहलोत

    गहलोत ने कहा कि क्या मंदिर जाने के लिए किसी से पूछना पड़ता है। शनिवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब यह कार्यक्रम भाजपा और आरएसएस का बन गया तो उसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व अधीर रंजन चौधरी कैसे जाते। शुरुआत से ही सभी राजनीतिक पार्टियों को विश्वास में लेकर चलना चाहिए था।

    भाजपा ने राम मंदिर को बनाया मुद्दा- अशोक गहलोत

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है। इसलिए यह समस्या हुई है। अगर भाजपा मुद्दा नहीं बनाती तो कोई समस्या नहीं होती। जब जनता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया तो राम मंदिर निर्माण के लिए बनी समिति और सरकार को भी उसी तरह का व्यवहार करना चाहिए था।

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir: आ रहे हैं भगवान राम... PM मोदी की इस मुहिम से आप भी जुड़ें; तीर्थों को साफ रखने में करें मदद

    यह भी पढ़ें- Ram Mandir: 'कांग्रेस को राम से ज्यादा बाबर पसंद', प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने और क्या कुछ कहा?