Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan: कांग्रेस को झटके पर झटका! राजस्थान में ये दिग्गज आदिवासी नेता पार्टी छोड़ थाम सकते हैं भाजपा का दामन

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 15 Feb 2024 11:50 PM (IST)

    राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और बांसवाड़ा लौट आए। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दो-तीन दिन में वह पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

    Hero Image
    राजस्थान में आदिवासी नेता कांग्रेस छोड़ थाम सकते हैं भाजपा का दामन। (फोटो, मेटा)

    संवाद सूत्र, उदयपुर। राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और बांसवाड़ा लौट आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दो-तीन दिन में वह पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 10 साल पहले जब राजस्थान में नरेन्द्र मोदी लहर थी, तब भी आदिवासी अंचल की बागीदौरा विधानसभा सीट पर मालवीय ने जीतकर अपना दम दिखाया था। उनके भाजपा में शामिल होने से वागड़ में कांग्रेस का सफाया होने की आशंका गहरा जाएगी।

    मालवीय का राजनीतिक करियर काफी रोचक

    मालवीय का राजनीतिक करियर बहुत ही रोचक रहा है। वह सरपंच के अलावा दो बार राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। एक बार सांसद भी रहे चुके हैं। पार्टी के जिला प्रमुख भी रहे। इसके अलावा आदिवासी कांग्रेस सेल के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी बांसवाड़ा की जिला प्रमुख हैं ।

    ये भी पढ़ें: Surya Namaskar: राजस्थान में बना सूर्य नमस्कार का व‌र्ल्ड रिकॉर्ड, 88 हजार स्कूलों के इतने करोड़ छात्रों ने लिया भाग