Rajasthan Politics: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- भाजपा नेताओं का चाल और चरित्र बिगड़ चुका
नेहरू के नाम और योगदान को मिटाने का षडयंत्र हो रहा है। दुभार्ग्य है कि पूरे देश के अंदर धर्म के नाम पर एक ढांचा बन गया। धर्म के नाम पर राजनीति करना आसान है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
जयपुर, जागरण संवादाता। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं की चाल और चरित्र बिगड़ चुका है। इनका असली चेहरा सामने आ गया है। ये देश को लूट रहे हैं। भ्रष्टाचार हो रहा है। पेगासस से जासूसी करवाई जा रही है। पेगासस की अब तीन साल बाद सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को विपक्ष से नफरत है। आलोचना करने वालों को ये देशद्रोही करार दे देते हैं। ये आलाचंना को बर्दास्त नहीं करते हैं।
देशवासियों के मुददों को लेकर राहुल यात्रा पर निकले
गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। यात्रा का संदेश हर गांव तक पहुंच रहा है। देशवासियों के मुददों को लेकर राहुल यात्रा पर निकले हैं। गहलोत ने सोमवार को जयपुर के रामनिवास बाग में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर सांकेतिक भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता वीर सावरकर का नाम ले रहे हैं।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ के समारोह से नेहरू का नाम गायब
सावरकर ने नौ बार अंग्रेजों से माफी मांगी थी। जब विश्व युद्ध हुआ तो अंग्रेजों की सेना में भर्ती करवाई थी। भाजपा पर नेहरू की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के समारोह से नेहरू का नाम गायब कर दिया । नेहरू के नाम और योगदान को मिटाने का षडयंत्र हो रहा है। दुभार्ग्य है कि पूरे देश के अंदर धर्म के नाम पर एक ढांचा बन गया। धर्म के नाम पर राजनीति करना आसान है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।