Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Cabinet Expansion: 'डबल इंजन की सरकार करेगी राजस्थान का विकास', अर्जुन राम मेघवाल ने दी मंत्रियों को बधाई

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Sun, 31 Dec 2023 08:04 AM (IST)

    Rajasthan Cabinet Expansion राजस्थान में शनिवार को नई सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनी है और अब तेजी से राज्य का विकास होगा।

    Hero Image
    Rajasthan Cabinet Expansion: अर्जुन राम मेघवाल ने दी मंत्रियों को बधाई (फाइल फोटो)

    पीटीआई, जयपुर। राजस्थान में शनिवार को नई सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई। इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को बधाई दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान में तेजी से होगा विकास- अर्जुन राम मेघवाल

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि मैं उन विधायकों को बधाई देता हूं, जिन्होंने आज मंत्री पद की शपथ ली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनी है और अब तेजी से राज्य का विकास होगा।

    22 मंत्रियों ने ली शपथ

    भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार में 12 कैबिनेट, पांच राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 5 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। बता दें कि राजस्थान की 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान हुआ था, जबकि एक सीट पर प्रत्याशी की मुत्यु हो जाने के कारण मतदान नहीं हो पाया था। इस सीट पर पांच जनवरी को चुनाव होना है।

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: भजनलाल मंत्रिमंडल में वसुंधरा खेमे को नहीं मिली तरजीह, लोकसभा चुनावों को देखते हुए बदल रहे समीकरण

    यह भी पढ़ें- Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान की गर्मायी सियासत, विधायक बनने से पहले ही मंत्री बन गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी

    comedy show banner
    comedy show banner