Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटू श्यामजी धाम का विकास, कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट; दीया कुमारी खोला बजट का पिटारा

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 10:30 PM (IST)

    Rajasthan Budget उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए कई घोषणाएं की। काशी विश्वनाथ की तर्ज पर राजस्थान की भाजपा सरकार सौ करोड़ रुपये की लागत से देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी धाम का विकास करेगी। सरकार पांच साल में चार लाख युवाओं को नौकरियां देगी।

    Hero Image
    उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए कई घोषणाएं की। फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, जयपुर। काशी विश्वनाथ की तर्ज पर राजस्थान की भाजपा सरकार सौ करोड़ रुपये की लागत से देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी धाम का विकास करेगी। साथ ही प्रदेश के छह सौ मंदिरों में विभिन्न उत्सवों पर 13 करोड़ खर्च होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच साल में चार लाख नौकरी का वादा

    सरकार पांच साल में चार लाख युवाओं को नौकरियां देगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक साल लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। पंचायत चुनाव एक साथ करवाए जाएंगे। अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सरकारी कर्मचारियों को सस्ता लोन दिया जाएगा।

    उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पेश की बजट

    उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते हुए कई घोषणाएं की। उन्होंने बताया कि दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर जयपुर में राजस्थान मंडपम बनेगा। राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड बनेगा, जैसलमेर जिले में सोलर पार्क विकसित होंगे। स्वयंसहायता समूह में काम करने वाली महिलाओं को कम ब्याज पर लोन दिया जाएगा।

    15 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी

    सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को मेरिट में आने पर टैबलेट और फ्री इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी। 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सीएनजी फ्यूल पर लगने वाले वैट में दस प्रतिशत की कमी की गई है। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में नौ हजार नए पद सृजित किए जाएंगे। शहीद को मिलने वाले घर व फ्लैट पर पंजीयन शुल्क नहीं लगेगा।

    कोटा में बनेगा ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट

    पाक विस्थापितों को एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। अब विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कुलगुरू कहा जाएगा। कोटा में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनेगा। वन डिस्टि्रक्ट वन प्रोडक्ट के तहत नई नीति लाई जाएगी। नई एमएसएमई नीति, नई आबकारी नीति, नई पर्यटन, टेक्सटाइल नीति बनाने के साथ ही हरियालो राजस्थान अभियान शुरू होगा।

    यह भी पढ़ेंः

    Rajasthan Budget 2024: चार लाख सरकारी नौकरी, 1500 डॉक्टरों और 400 नर्सिंग कर्मियों के नए पदों का एलान; बजट की बड़ी बातें

    Rajasthan Budget 2024: राजस्थान बजट में 4 लाख सरकारी नौकरियां और स्पोर्ट्स कॉलेज समेत क्या है खास? जानिए