Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान में पकड़ा गया पाकिस्तानी यूट्यूबर, नेपाल के रास्ते बिना वीजा भारत में घुसा; कई वीडियो भी अपलोड किए

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 11:36 PM (IST)

    राजस्थान में पुलिस ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को पकड़ा है। पाकिस्तानी युवक नेपाल के रास्ते भारत में घुसा। उसके पास कोई वीजा भी नहीं था। उसकी मदद करने वाले एक भारतीय युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी यूट्यूबर की पहचान विनय कपूर के तौर पर हुई है। भारत में आने के बाद उसने कई वीडियो भी अपलोड किए हैं।

    Hero Image
    जैसलमेर में पकड़ा गया पाकिस्तानी यूट्यूबर। ( सांकेतिक फोटो )

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में पुलिस ने एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। यह पाकिस्तानी युवक बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत आया। उसका नाम विनय कपूर बताया जाता है। उसने पुलिस की पूछताछ में कई बड़े पर्दाफाश किए हैं। उसने भारत आने के बाद कई वीडियो भी पोस्ट किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय नागरिक भी गिरफ्तार

    पुलिस ने उसके साथ सुधीर चौधरी नामक एक भारतीय नागरिक को भी पकड़ा है। सुधीर ने पाकिस्तानी यूट्यूबर को यहां आने पर रहने सहित सभी तरह की मदद की थी। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि विनय कपूर नामक पाकिस्तानी यूट्यूबर जैसलमेर पहुंचा है। उससे पूछताछ में पता चला कि नेपाल के रास्ते वह भारत में घुसा।

    कुछ दिन गाजियाबाद में भी रहा

    पाकिस्तानी यूट्यूबर कुछ समय के लिए गाजियाबाद में रहा और जैसलमेर पहुंचा। इंटरनेट मीडिया पर जैसलमेर के सचिन चौधरी से उसकी दोस्ती हुई थी। यहां उसी ने उसकी मदद की। पुलिस ने विनय और सचिन को दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। 

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में कैसे जीत गई BJP, महाराष्ट्र-हरियाणा वाला फॉर्मूला आया काम या क्या कुछ और है कहानी?

    यह भी पढ़ें: हेलो! कंट्रोल रूम... महाकुंभ में भीड़ बढ़ रही; हालात बिगड़ता देख संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक किया गया बंद