विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan News: जयपुर में लावारिस वाहन से बड़ी मात्रा में मिला विस्फोटक, इलाके में मची सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Published: Mon, 12 May 2025 02:00 AM (IST)Updated: Mon, 12 May 2025 05:18 AM (IST)

राजस्थान में जयपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे लावारिस खड़े पिकअप वाहन से पुलिस ने 2075 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद ...और पढ़ें

जयपुर में लावारिस वाहन से मिला 2075 किलो विस्फोटक। (फोटो- सोशल मीडिया)
जयपुर में लावारिस वाहन से मिला 2075 किलो विस्फोटक। (फोटो- सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में जयपुर-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे लावारिस खड़े पिकअप वाहन से पुलिस ने 2075 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने वाहन जब्त कर विस्फोटक की जानकारी पेट्रोलियम व विस्फोटक सुरक्षा संगठन को दी है।

पुलिस ने दी पूरी जानकारी

संगठन ने नमूने लिए हैं। बस्सी थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे गश्त के दौरान दौसा से जयपुर की तरफ आने वाले मार्ग पर वाहन खड़ा था। अंदर चालक भी नहीं था।

वाहन नंबर के आधार पर की गई गाड़ी मालिक की पहचान

गाड़ी में 63 कार्टन और प्लास्टिक के 10 कट्टे रखे थे। कार्टन पर आप्टिस्टार एक्सप्लोसिव और प्लास्टिक के कट्टों पर आमोनियम नाइट्रेट लिखा हुआ था। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान भीलवाड़ा जिला निवासी ईश्वर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ईश्वर सिंह की तलाश कर रही है। विस्फोटक और गाड़ी को सीज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कुछ जगहों पर मिले मिसाइल और ड्रोन के टुकड़े, सेना ने बम को किया डीफ्यूज