विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कुछ जगहों पर मिले मिसाइल और ड्रोन के टुकड़े, सेना ने बम को किया डीफ्यूज

Published: Sat, 10 May 2025 08:27 PM (IST)Updated: Sun, 11 May 2025 05:38 PM (IST)

पाकिस्तान की ओर से शनिवार सुबह भी पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में ड्रोन और मिसाइल दागी गई। हालांकि इसके ...और पढ़ें

सीमावर्ती जिलों में मिले भारतीय सेना के मार गिराए पाक के ड्रोन मिसाइल का मलबा। (फोटो- जेएनएन)
सीमावर्ती जिलों में मिले भारतीय सेना के मार गिराए पाक के ड्रोन मिसाइल का मलबा। (फोटो- जेएनएन)

जेएनएन, जोधपुर। पाकिस्तान की ओर से शनिवार सुबह भी पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में ड्रोन और मिसाइल दागी गई, जिन्हें हवा में नष्ट कर दिया गया। उसके टुकड़े सीमावर्ती इलाकों के गांवों में मिल रहे हैं। रविवार को भारतीय सेना ने जैसलमेर में मिले बम को निष्क्रिय कर दिया।

इसके बाद प्रशासन ने राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया साथी बाड़मेर में हाई रेड अलर्ट और जोधपुर में भी सभी बाजार तत्काल प्रभाव से बंद करवाए गए। सामरिक महत्व के जोधपुर में कल रात ब्लैकआउट की अवधि बढ़ा दी थी। 

कई जिलों में जारी किया गया रेड अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियों और सेना से मिले इनपुट के आधार पर सरहदी जिलों जैसलमेर बाड़मेर जोधपुर बालोतरा बीकानेर गंगानगर में शनिवार को रेड अलर्ट जारी किया। बीती रात हुए हमले के दौरान शनिवार सवेरे जैसलमेर के शकूर खान की ढाणी के पास खेत में धमाके के साथ मिसाइलनुमा लोहे का टुकड़ा गिरा था।

श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर के उत्तराई इलाके में अल सुबह धमाकों के साथ ड्रोन के टुकड़े गिरे है। जबकि, बालोतरा, जैसलमेर और बीकानेर में मिसाइल जैसी नजर आने वाली वस्तु मिली है।

कई जगहों पर पाकिस्तान ने दागे ड्रोन

पाकिस्तान की ओर से आबादी क्षेत्रों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया जा रहा। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने इन हमलों में बैलिस्टिक मिसाइल फतह - 1 का भी इस्तेमाल किया है। जिसे मजबूत भारतीय सुरक्षा तंत्र ने हवा ही ध्वस्त कर दिया। पश्चिमी क्षेत्र में मिली कुछ टुकड़ों को लेकर संभावना है कि यह फतह - 1 के हो सकते है ।

पाकिस्तान की ओर से दिन में भी हमले की आशंका के मध्य नजर आज रेड अलर्ट जारी किया गया। शनिवार तड़के सवेरे 4:45 से लेकर 5:15 तक भी बालोतरा और बाड़मेर के कई इलाकों में तेज धमाके सुनाई दिए थे। बाड़मेर के उत्तराई इलाके में भी धमाके के साथ ड्रोन के टुकड़े गिरे इसके बाद कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से हाई रेड अलर्ट लागू करते हुए सभी को घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की थी।

कई जिलों के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश

जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें आम नागरिकों से घरों में रहने और किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन के आदेश पर सभी बाजार बंद करवा दिए गए और सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी गई।

बाद में दोपहर करीब तीन बजे स्थिति सामान्य होने पर रेड अलर्ट हटाने का आदेश जारी किया गया। इधर जिला कलेक्टर एवं नियंत्रक ( नागरिक सुरक्षा ) गौरव अग्रवाल द्वारा शनिवार भी रात्रि बारह से रविवार सुबह चार बजे तक पूर्ण ब्लैकआउट करने के आदेश दिए हैं।