विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी घर-घर तक पहुंचाए कांग्रेस की नीतियां: राज्य मंत्री खाचरियावास

By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 16 Feb 2023 02:04 PM (GMT+05:30)

राजस्थान विधानसभा के चुनाव से पहले राज्य के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के पास जाना चाहिए और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए। (फाइल फोटो)

पार्टियों की नीतियों को घर घर पहुंचाए- राज्य मंत्री खाचरियावास
पार्टियों की नीतियों को घर घर पहुंचाए- राज्य मंत्री खाचरियावास

जयपुर, पीटीआई। भारत में इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होंगे तो पूर्वात्तर के मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में चुनाव होने हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी चुनाव होने हैं। वर्तमान में राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार है।

पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए- प्रताप 

राजस्थान के विधानसभा के चुनाव होने में बस कुछ ही समय बचा है। हालांंकि पार्टी की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसी बीच राज्य के राज्य के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों के पास जाना चाहिए और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

8 फरवरी को आया था राजस्थान का बजट

प्रताप सिंह खाचरियावास ने यह भी कहा कि पार्टी के लोगों को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश किए गए बेहतरीन बजट पर भी प्रकाश डालना चाहिए। सीएम के द्वारा पेश किए गए बजट की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहिए। बता दें कि अशोक गहलोत ने 8 फरवरी को वर्तमान विधानसभा का आखिरी बजट पेश किया था।

अशोक गहलोत ने पेश किया उत्कृष्ट बजट

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं और राहत देना केंद्र सरकार का कर्तव्य है लेकिन यह काम राज्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री ने एक उत्कृष्ट बजट पेश किया है। विधानसभा चुनाव में दस-ग्यारह महीने बचे हैं और पार्टी की नीतियों और राज्य के बजट को लोगों के बीच ले जाना हमारा कर्तव्य है।

यह भी पढ़े- CM अशोक गहलोत समर्थक तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर फिर बढ़ा दबाव - सचिन पायलट खेमा हुआ सक्रिय

सचिन पायलट के बयान पर बोलने से बचे प्रताप 

सचिन पायलट ने बीते  दिनों में कहा था कि अगर वैकल्पिक सरकारों की प्रवृत्ति को कम करना है तो राजस्थान में पार्टी के मामलों पर फैसला जल्द ही लिया जाना चाहिए। पायलट के बयान पर पूछे जाने पर प्रताप बचते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इस पर पीसीसी अध्यक्ष को टिप्पणी करनी है। उन्होंने कहा कि किसी बयान पर बयान दिया जाता है तो चर्चा और बढ़ जाती है।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल प्रदेश में चर्चा मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए शानदार बजट की है।

यह भी पढ़े- Bihar Politics: अमित शाह से फोन पर बातचीत, बिहार में फिर कुछ नया करने जा रहे हैं नीतीश?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।