Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान में फंसा अजीब सियासी पेंच, भाजपा ने जिन्हें दिलाई मंत्री पद की शपथ, वही चुनावी दंगल हार बैठे

    भजन लाल शर्मा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधानसभा उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यह देश का यह पहला मामला है जब चुनाव से पहले भाजपा ने किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को उठाते नाराजगी जाहिर की थी। सुरेंद्र पाल सिंर टीटी के चुनाव हार जाने पर राजस्थान कांग्रेस ने तंज कसा है।

    By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 08 Jan 2024 01:48 PM (IST)
    Hero Image
    भजन लाल सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को विधानसभा उप चुनाव में मिली हार।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान में श्रीगंगानजर जिले के करणपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे ने भजन लाल सरकार को करारा झटका दिया है। उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और दस दिन पहले कैबिनेट मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने उन्हें 12570 वोटों से शिकस्त दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस ने जताई थी आपत्ति

    गौरतलब है कि जब चुनाव से पहले भाजपा ने किसी प्रत्याशी को मंत्री बनाया तो कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते नाराजगी जाहिर की थी। जब सुरेंद्र पाल सिंर टीटी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा का अहंकार सातवें आसमान पर है। कांग्रेस ने आगे कहा था कि भाजपा मतदताओं को प्रलोभन दे रही है।

    5 जनवरी को हुई थी वोटिंग

    बता दें कि करणपुर विधानसभा सीट पर 25 नवंबर को मतदान नहीं हुआ था। इस सीट से 75 साल के कांग्रेस नेता गुरमीत सिंह कूनर चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन 15 नवंबर को उनका निधन हो गया था। चुनाव आयोग ने इस सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग करवाई और कांग्रेस ने  रूपिंदर सिंह कूनर को प्रत्याशी बनाया।

    अशोक गहलोत ने जताई खुशी

    कांग्रेस के जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"श्रीकरणपुर में कांग्रेस समिति श्री रुपिंदर सिंह कुन्नर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

    उन्होंने आगे कहा,"यह जीत स्व. अनंत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्य को समर्पित किया गया है। श्रीकृष्णपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच विपक्ष को मंत्री बनी आचार संहिता और अभिलेखों की धज्जियां वाली भाजपा ने जनता को सबक सिखाया है।"

    बीजेपी सरकार बनने के बाद हम कमजोर नहीं हुए: गहलोत 

    अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,"इस चुनाव ने कई संदेश दिए हैं। बीजेपी का अहंकार और जिस तरह से उन्होंने नैतिकता को त्याग दिया है। यह है बीजेपी को जनता के तमाचे की तरह। मैंने पहले कहा था कि हम शानदार जीत दर्ज करेंगे। लोग समझ गए हैं कि (राज्य में बीजेपी की) सरकार बनने के बाद भी हम कमजोर नहीं हुए हैं। इससे फायदा आगामी लोकसभा चुनाव में होगा।"

    राजस्थान कांग्रेस ने कसा तंज 

    सुरेंद्र पाल सिंर टीटी के चुनाव हार जाने पर राजस्थान कांग्रेस ने भी तंज कसा है। राजस्थान कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, सरकार मंत्री बना सकती है, विधायक नहीं।

    यह भी पढ़ें: Karanpur Vidhan Sabha Chunav Result: राजस्थान में भजनलाल सरकार को बड़ा झटका, करणपुर सीट से मंत्री की हार; कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह जीते