Heat Wave In Rajasthan: भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान, कई जिलों में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान; पढ़ें IMD का अलर्ट
राजस्थान के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को तेज गर्मी का दौर जारी रहा। प्रदेश के एक दर्जन जिले भट्टी की तरह तपते रहे। प्रदेश के बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में शुक्रवार को 47 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर व चूरू जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को तेज गर्मी का दौर जारी रहा। प्रदेश के एक दर्जन जिले भट्टी की तरह तपते रहे। प्रदेश के बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों में शुक्रवार को 47 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर व चूरू जिलों में 46 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।
कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार
बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर सहित एक दर्जन जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में गुरुवार को 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। बाड़मेर, जैसलमेर सहित कई स्थानीय निकायों ने लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए टैंकरों से सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया गया।
एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत
जयपुर में नगर निगम ने प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को खड़े रहने के लिए छायादार चद्दर लगवाई है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों ने तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है।
इस बीच, शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाने से लोगों को राहत मिली है। हनुमानगढ़ व उदयपुर में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।