Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Heat Wave Alert: पांच दिनों तक लू की चपेट में रहेगा उत्तर भारत, UP समेत इन राज्यों में 46 के पार पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

    Updated: Fri, 17 May 2024 12:00 AM (IST)

    India weather update भारत मौसम विभाग ( IMD ) को आशंका है कि दिल्ली का तापमान 45 डिग्री से ऊपर तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले पांच दिनों तक लू राजस्थान और गुजरात से होते हुए पूरे उत्तर भारत को चपेट में ले लेगी।

    Hero Image
    पांच दिनों तक लू की चपेट में रहेगा उत्तर भारत। फाइल फोटो।

    अरविंद शर्मा, नई दिल्ली। बलूचिस्तान से चलने वाली शुष्क हवा ने उत्तर भारत में मौसम के मिजाज को भी गर्म कर दिया है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान का एक बड़ा हिस्सा लू (हीट वेव) की चपेट में आने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    45 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है दिल्ली का तापमान

    भारत मौसम विभाग (IMD) को आशंका है कि दिल्ली का तापमान 45 डिग्री से ऊपर तक पहुंच सकता है। सावधानी के तौर पर आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े हिस्से के लिए लू का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। शनिवार से तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। ऐसे में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की आशंका है। किसी क्षेत्र विशेष में सामान्य से चार डिग्री से अधिक तापमान हो जाने पर वहां लू की स्थितियां बनती हैं।

    उत्तर भारत लू चलने की संभावना

    मौसम के लिहाज से पूरा देश अभी दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दक्षिण भारत में अभी तेज बारिश हो रही है तो उत्तरी हिस्से में प्रचंड गर्मी के हालात बन रहे हैं। अगले पांच दिनों तक लू राजस्थान और गुजरात से होते हुए पूरे उत्तर भारत को चपेट में ले लेगी। राजस्थान के गंगानगर में बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री था। अभी और ऊपर चढ़ सकता है।

    कई राज्यों में प्रचंड लू का खतरा

    निजी एजेंसी स्काईमेट का अनुमान है कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्से का अधिकतम तापमान कहीं-कहीं 46-47 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे हवा अधिक शुष्क हो जाएगी। इसमें नमी की मात्रा लगभग नहीं के बराबर होगी। जब यह गर्म हवा दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर आएगी तो कई जिलों में प्रचंड लू चलने का खतरा बढ़ जाएगा। इसी दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

    इन राज्यों में पड़ सकता है गर्म हवा का असर

    राजस्थान एवं गुजरात से आने वाली गर्म हवा का असर उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्से, बिहार, मध्य प्रदेश का उत्तरी भाग, झारखंड एवं ओडिशा तक पड़ सकता है। यहां का तापमान तेजी से ऊपर जा सकता है। मध्य प्रदेश में भी बारिश की स्थिति अब थमने वाली है। अगले दो दिनों में मुरैना, भिंड, टिकमगढ़, सागर, दतिया और ग्वालियर जिले में लू चलने लग सकती है।

    इन राज्यों में पड़ने वाली है प्रचंड गर्मी

    हरियाणा के जिले रेवाड़ी, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी एवं मेवात के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री तक उछाल आ सकता है। पंजाब में दो दिनों तक लू की स्थितियां बनी रहेंगी। इस दौरान फिरोजपुर, फजिल्का, मोगा, मनसा, तरन-तारण, फरीदकोट एवं मोगा जिलों में लू चल सकती है। गुजरात में भी अगले तीन दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है।

    IMD ने यूपी को लेकर जारी किया अपडेट

    मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सामान्य तौर पर मई के मध्य में दो से तीन दिनों तक उत्तर भारत में लू चलती है। किंतु इस बार पांच से छह दिनों तक ऐसी स्थिति रह सकती है। राजस्थान, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की आशंका है। दक्षिणी यूपी भी गर्मी से बेहाल हो सकता है।

    इन राज्यों में हो सकती है बारिश

    बिहार-झारखंड एवं बंगाल में गर्मी का असर तीन-चार दिनों तक ही रहेगा। उसके बाद यहां पूर्व मानसून बारिश का सिलसिला प्रारंभ हो सकता है। इस बीच, पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इससे हिमालय क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। इसके असर से तीन-चार दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल एवं उत्तराखंड में वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ेंः India Myanmar border: भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने के विरोध में मणिपुर, मिजोरम में निकाली गईं रैलियां

    यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की अब खैर नहीं! वायुसेना को जुलाई तक मिलेगा पहला LCA मार्क-1A विमान, HAL और भी ऑर्डर मिलने की उम्मीद

    comedy show banner
    comedy show banner