विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan News: राजस्थान के पाली में मादक पदार्थ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर हुआ ढेर

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Tue, 17 Oct 2023 03:35 PM (IST)

Rajasthan News पुलिस अधिकारियों ने जानाकरी देते हुए कहा कि दो तस्कर एक कार में थे जिनका राजसमंद की एक ...और पढ़ें

राजस्थान के पाली जिले में पुलिस और तस्कर के बीच हुआ मुठभेड़ (प्रतिकात्मक फोटो)
राजस्थान के पाली जिले में पुलिस और तस्कर के बीच हुआ मुठभेड़ (प्रतिकात्मक फोटो)

 पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के पाली जिले में पुलिस कर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर मारा गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार देर रात खिंवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दो तस्कर एक कार में थे जिनका राजसमंद की एक पुलिस टीम पीछा कर रही थी। उन्होंने बताया कि कार पाली के खिंवाड़ा पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक स्थान पर रुकी और तस्करों ने भागते समय पुलिस पर गोलियां चला दीं।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई के दौरान तस्करों में से एक को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मौके से फरार तस्कर की तलाश जारी

खिंवाड़ा के थाना प्रभारी घेवर राम ने कहा कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन कार और कुछ नशीले पदार्थ जब्त कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो भाग गया उसे पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: राजस्थान में BJP को मिलेगा चुनावी फायदा, महाराणा प्रताप के वंशज और भवानी सिंह भाजपा में शामिल

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election: कौन हैं हेमाराम चौधरी, जिन्हें जनता लड़ाना चाहती चुनाव; समर्थकों ने रो-रोकर सामने रख दी पगड़ी