विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजस्थान में पाक की चॉकलेटी साजिश, उदयपुर में बिक रही थीं बीफ से बनी Made In Pakistan 'चिली-मिली' टॉफियां

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 15 Dec 2022 01:37 PM (IST)Updated: Thu, 15 Dec 2022 02:04 PM (IST)

राजस्थान के उदयपुर में पाकिस्तान में बनी बीफ से चॉकलेट बेचने का मामला सामने आया है। शहर में पुलिस कंट्रोल ...और पढ़ें

अब भारतीयों को 'चिली-मिली' खिलाने की पाकिस्तान रच रहा साचिश, उदयपुर में मिली पाकिस्तान में बीफ से बनी टॉफी
अब भारतीयों को 'चिली-मिली' खिलाने की पाकिस्तान रच रहा साचिश, उदयपुर में मिली पाकिस्तान में बीफ से बनी टॉफी

उदयपुर, संवाद सूत्र: राजस्थान के उदयपुर में पाकिस्तान में बनी बीफ से चॉकलेट बेचने का मामला सामने आया है। शहर में पुलिस कंट्रोल रूम से महज पचास मीटर की दूरी पर ही बीफ जिलेटिन से बनी चॉकलेट बेची जा रही थी। मामले की शिकायत मिलते ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दुकान से बीफ से बनी सभी टॉफी को जब्त कर ली गई। यह टॉफी पाकिस्तान से मंगवाई गई थी। अब विभाग शहर की अन्य दुकानों की जांच में जुटा है।

टॉफी के पैकट पर लिखा है 'मेड इन पाकिस्तान'

जानकारी के मुताबिक, उदयपुर के बाजार में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखी बीफ से बनी टॉफी बिकने की शिकायत चिकित्सा विभाग को मिली तो तत्काल फूड इंस्पेक्टर की टीम जांच के लिए भेजी गई। देहली गेट चौराहे पर चॉकलेट एंड बर्थडे डेकोरेशन आइटम्स की दुकान पर से बीफ से बनी टॉफियों के पैकेज जब्त किए गए। दुकानदार का कहना है कि ये टॉफी वह मुंबई से मंगाता रहा है। इसी दुकान से ये टॉफी अन्य दुकानों पर भी सप्लाई की जाती रही है। इसके पैकेट पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ है।

चिली-मिली की एक पैकट की कीमत 20 रुपए

टॉफी के पैकेट पर एड्रेस के रूप में मैन्युफैक्चर्ड बाई इस्माइल इंडस्ट्री लिमिटेड सी-230, एचआईटीई हब, बलूचिस्तान, पाकिस्तान लिखा है। इसके पैकेट पर उर्दू भाषा में काफी जानकारी दी गई है। पैकेट के ऊपर लगे लाल निशान से साफ है कि यह टॉफी नॉनवेज है। 'चिली-मिली' नाम की यह टॉफी का एक पाउच 20 रुपए का है। आम लोगों ने भी पाकिस्तानी टॉफियां बिकने और उनमें बीफ जिलेटिन होन पर विरोध जताया। साथ ही इनकी बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।

टॉफी के सैम्पल को भेजा गया लेबोरेट्री

चिकित्सा विभाग के फूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता का कहना है कि टॉफी पर बीफ जिलेटिन लिखा हुआ है। सीएमएचओ डॉ. आर.एल बामनिया ने बताया कि एक दिन पहले मुझे एक व्यक्ति ने दफ्तर आकर इसकी शिकायत की थी। उसने मुझे सैम्पल दिखाया था। इस पर मैंने तुरंत फूड इंस्पेक्टर को जांच के लिए रवाना किया। मौके से टॉफी जब्त की और उसका सैम्पल लिया। टॉफी पर मेड इन पाकिस्तान और उसके कंटेट पर बीफ जिलेटिन लिखा था। इसके सैम्पल को लेबोरेट्री में पूरी जांच के लिए भेजा गया है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: 'लेडी डॉन' नाम से कुख्यात रेखा मीणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कारनामे नहीं जानना चाहेंगे आप

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट ने राजस्थान की नहर परियोजना पर केंद्र सरकार को घेरा, कहा- राज्य सरकार कर रही काम, भ्रम न पैदा करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।