Rajasthan: 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का होगा लोकार्पण, 20 किमी दूर से होते हैं दर्शन
प्रख्यात संत एवं कथावाचक मोरारी बापू के हाथों लोकार्पित होगी शिव प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम 369 फीट ऊंची है। यह प्रतिमा बीस किलोमीटर पहले से ही सड़क मार्ग से नजर आने लगती है।

उदयपुर, संवाद सूत्र। विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' के लोकार्पण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल होंगे। जिसका लोकार्पण प्रख्यात संत एवं रामकथा वाचक मोरारी बापू के हाथों 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक जारी लोकार्पण महोत्सव के दौरान होगा। इस दौरान मोरारी बापू की रामकथा भी होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रामकथा भी सुनेंगे।
विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का लोकार्पण महोत्सव
मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अशोक गहलोत 29 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे नाथद्वारा पहुंचेंगे। वह नाथद्वारा में दो घंटे रहेंगे। इस बीच वह भगवान श्रीनाथजी के दर्शन करेंगे तथा चार बजे विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' के लोकार्पण महोत्सव में उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कार्यकम प्रख्यात संत एवं रामकथा वाचक मोरारी बापू के सानिध्य में 29 अक्टूबर से होने जा रहा है। विश्वास स्वरूपम परिसर में 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक मोरारी बापू रामकथा करेंगे तथा इसी बीच वह शिव प्रतिमा को भी लोकार्पित करेंगे।
दिवाली के अगले दिन आए थे उप राष्ट्रपति धनखड़
दिवाली के अगले दिन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पत्नी और बेटी के साथ विश्वास स्वरूपम परिसर आए थे। उन्होंने शिव प्रतिमा का अवलोकन किया और कहा कि संत कृपा संस्थान के प्रमुख ट्रस्टी मदन पालीवाल ने जो सपना देखा था उसे वह साकार होता देख पा रहे हैं। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, राज्य के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भी मौजूद थे।
369 फीट ऊंची है शिव प्रतिमा, 20 किलोमीटर दूर से दिखता है
विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' 369 फीट ऊंची है। यह प्रतिमा बीस किलोमीटर पहले से ही सड़क मार्ग से नजर आने लगती है। अल्हड़ मुद्रा में बनाई गई इस प्रतिमा के अंदर आम दर्शक गले तक लिफ्ट के जरिए जा सकेंगे। जहां से वह अरावली की वादियों को ऊंचाई से देख पाएंगे। यहां तक पहुंचने के लिए इसके अंदर चार लिफ्ट लगी हैं
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।