विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharatpur Road Accident: ट्रक और बस के बीच जबरदस्त टक्कर; 11 लोगों की मौत; भावनगर से मथुरा जा रहे थे यात्री

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 13 Sep 2023 08:00 AM (IST)

भरतपुर जिले में एक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। घायलों ...और पढ़ें

भरतपुर जिले में एक हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है।(फोटो सोर्स: जागरण)
भरतपुर जिले में एक हुए सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. यह बस गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी
  2. सड़क हादसे में पांच पुरुषों और छह महिलाओं की मौत
  3. सड़क हादसे में 20 लोग घायल

 भरतपुर, एएनआई। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। भरतपुर के एसपी मृदुल कछावा के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े चार बजे हुए इस सड़क दु्र्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, वहीं सभी शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। यह बस गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी।

भावनगर के रहने वाले सभी मृतक

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे के हन्तरा पुल पर बस में खराबी आ गई। ड्राइवर ने लखनपुर इलाके में अंतरा फ्लाईओवर पर बस को ठीक करने की कोशिश की। इसी बीच बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि पांच पुरुषों और छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

अशोक गहलोत ने जताया दुख

इस सड़क हादसे पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,"भरतपुर में गुजरात से धार्मिक यात्रा आए श्रद्धालुओं की बस और ट्रेक की टक्कर में 11 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। पुलिस-प्रशासन मौके पर है एवं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मैं ईश्वर से सभी दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर सभी घायलों को जल्द स्वस्थ करें।"

इन लोगों की हुई मौत 

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, अंतू, नंदराम, लल्लू, भरत, लालजी, उनकी पत्नी मधुबेन, अंबाबेन, कंबुबेन, रामूबेन, अंजूबेन और अरविंद की पत्नी मधुबेन की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वे गुजरात के भावनगर के दिहोर के रहने वाले थे।

इस हादसे में मारे गए सभी लोग भावनगर के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलने पर लखनपुर, नदबई, हलैना, वैर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।