Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paper Leak Case: राजस्थान में पेपर लीक कांड बना सीएम अशोक गहलोत की बड़ी सरदर्दी, विरोधियों को मिला नया हथियार

    By Edited By: Gaurav Tiwari
    Updated: Sun, 01 Jan 2023 10:44 AM (IST)

    राजस्थान में लगातार पेपर लीक मामले सामने आने से अशोक गहलोत की परेशानियां बढ़ती जा रही है। अब पार्टी के नेता ही इस कांड पर सरकार से सवाल उठा रहे हैं। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा की सरकार पेपर माफियाओं को बचा रही है। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    राजस्थान में पेपल लीक कांड ने बढ़ाई अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें।

    जयपुर, एएनआई। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पेपर लीक के बार बार मामले सामने आने से मुश्किलों में फंसती जा रही है। हर बार पेपर लीक के मामले सामने आने से यह कांग्रेस की गले की हड्डी बना हुआ है। इस समस्या ने राज्य की सरकार के खिलाफ विपक्ष को एक हथियार दे दिया है। राज्य में स्थिति अब ऐसी है कि सरकार के अपने ही मंत्रियों ने अब सरकार की परीक्षा को सफलतापूर्वक आयोजित करने में अक्षमता पर सवाल उठाया है। हाल ही में, राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने राज्य में परीक्षा पेपर लीक के लगातार मामलों के संबंध में अपनी ही सरकार का पर्दाफाश किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार 'पेपर माफिया' को बचा रही है- राजेंद्र सिंह गुढ़ा

    गुढ़ा ने कहा कि सरकार 'पेपर माफिया' को बचा रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की शिक्षकों की परीक्षा 24 दिसंबर को कथित तौर पर परीक्षा से कुछ घंटे पहले प्रश्न पत्र लीक होने के बाद रद्द कर दी गई थी। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि यह सरकार की ही असफलता ही है वह सही तरीके से प्रतियोगिता की परिक्षाओं का आयोजन नहीं करा पा रहे हैं। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि पेपर लीक कांड सरकार की विफलता है और स्वतंत्र और निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह हमारी नाकामी ही है जो हम कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों में बार बार पेपर लीक होने से मायूसी है।

    गिरीराज सिंह मलिंगा ने पेपर माफियाओं पर बुलडोजर चलाने की दी सलाह

    कांग्रेस के सांसद गिरीराज सिंह मलिंगा ने भी राज्य में वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परिक्षा में पेपर लीक मामले में सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पेपर लीक गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने घरों पर बुलडोजर चलाने की सलाह दी है। मलिंगा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बुलडोजर चलाने में क्या दिक्कत है। योगी यूपी के मुख्यमंत्री हैं और हमारे यहां भी एक मुख्यमंत्री भी है इसलिए यहां भी ठोस कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ये पेपर लीक की घटनाएं बंद हो सके। उन्होंने पूछा कि जब यूपी में 'पेपर लीक करने वालों' के घरों पर बुलडोजर चल सकता है तो यहां क्या दिक्कत है। मलिंगा ने कहा कि यह बिल्कुल सच है कि पेपर लीक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बारे में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि किसी गरीब के साथ अन्याय न हो। पेपर लीक में जो भी शामिल हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    सीबीआई जांच से राज्य के कई मंत्री होते जेल में- किरोड़ीलाल मीणा

    राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने पेपर लीक की घटनाओं के बारे में बोलते हुए कहा कि राजस्थान में अब तक लीक हुए पेपरों की अगर सीबीआई जांच हो तो कांग्रेस के कई नेता और मंत्री बंगाल में पार्थ चटर्जी की तरह जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि16 में से 10 पेपर रद्द कर दिए गए हैं। वैसे ही 16 में से 16 पेपर लीक हो चुके हैं। राजस्थान में REET एक बड़ा पेपर था जो लीक हो गया था। इसके लिए नागरिकों ने विरोध और प्रदर्शन भी किए थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्दबाजी में आरबीएसई के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त कर दिया था। लेकिन उनको बर्खास्त करने के बाद एसओजी ने आज तक उनसे पूछताछ नहीं की और उन्हें क्लीन चिट दे दी है। जोरौली ने यह बयान दिया था कि इसमें राजनेताओं का हाथ है। मैंने पहले भी कहा था कि राजीव गांधी स्टडी सर्किल के माध्यम से 5 विधायक और 3 मंत्री इस पूरे घटनाक्रम में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस पेपर लीक की सीबीआई जांच नहीं हुई थी। अगर सीबीआई जांच करती तो नेता यहां जेल में होते क्योंकि केंद्रीय एजेंसी ने बंगाल में पार्थ चटर्जी और अन्य को भी पकड़ा था।

    यह भी पढ़े: भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो भारत के विकास और सुरक्षा में मदद कर सकती है: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

    बीजेपी ने राजस्थान सरकार को घेरा

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सत्ता में आने पर जांच के आदेश देंगे। यह एक पाप है क्योंकि कड़ी मेहनत करने के बावजूद युवाओं को नौकरी से वंचित रखा जाता है। राजस्थान के राज्यपाल कालराज मिश्र ने भी पेपर लीक मामलों में गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है जिसमें सीएण गहलोत ने पेपर लीक के संबंध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों पर कहा कि पारदर्शी तरीके से लोक सेवा के लिए कर्मियों का चयन राज्य सरकार की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर तत्काल एक उचित कार्य योजना का सख्त तरीके से अनुपालन करने पर जोर दिया था।

    अशोक गहलोत ने पेपर लीक कांड पर सख्त कार्रवाई का दिया आदेश

    राजस्थान के राज्यपाल कालराज मिश्र ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक लाखों बेरोजगार युवाओं की तैयारी के लिए एक धोखा है। इससे लाखों परीक्षार्थियों का भविष्य जुड़ा हुआ है। उन्होंने पेपर लीक में शामिल कोचिंग संस्थानों के अधिकारियों, संगठित गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता भी जताई थी। पेपर लीक मामले में मिश्र ने गहलोत को अलग से पत्र लिख कर पेपर लीक मामले का जल्द संज्ञान लेने के लिए भी कहा है। हालांकि सीएम गहलोत ने पेपर लीक मामलें में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वरिष्ठ शिक्षकों की परीक्षा के पेपर लीक मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गहलोत ने कहा कि हम इसके लिए और कड़े कानून बनाएंगे। ऐसी घटनाओं को रोकेंगे और जरूरत पड़ने पर संपत्ति कुर्क करने का भी प्रावधान करेंगे।

    यह भी पढ़े: Year Ender 2022: 5जी, डिजिटल रुपए की सौगात, थॉमस कप की खुशी, अग्नि से मिली शक्ति, एयर इंडिया की हुई घर वापसी

    comedy show banner
    comedy show banner