Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक गहलोत ने PM पर साधा निशाना, कहा- प्रधानमंत्री की जिद्द के कारण हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में हारी भाजपा

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 04:47 PM (IST)

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हाल के चुनावों (हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक) में प्रधानमंत्री के जिद्दी स्वभाव के कारण हार का स्वाद चखना पड़ा है। लोकतंत्र में हठ के लिए कोई जगह नहीं है।

    Hero Image
    PM मोदी की जिद्द के कारण हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक को करना पड़ा हार का सामना: गहलोत

    जयपुर, पीटीआई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5 जून (सोमवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'जिद' के कारण भाजपा की हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में हार हुई और पार्टी को अन्य राज्यों में भी हार का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकतंत्र में हठ के लिए कोई जगह नहीं : गहलोत

    इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के प्रथम चरण की शुरुआत के अवसर पर 'राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव' कार्यक्रम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा,

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हाल के चुनावों (हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में) में प्रधानमंत्री के जिद्दी स्वभाव के कारण हार का स्वाद चखना पड़ा है। लोकतंत्र में हठ के लिए कोई जगह नहीं है।

    गहलोत ने क्यों किया पीएम के जिद्दी होने का जिक्र?

    सीएम गहलोत ने राज्‍य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने के अपने फैसले का जिक्र करते हुए कहा क‍ि उनकी सरकार ने इतना बड़ा फैसला मानवीय दृष्टिकोण से पारित किया। गहलोत ने कहा, ''पीएम मोदी को हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना अपनाने की सलाह दी थी, लेकिन वह 'अड़े' रहे।''

    उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा कि आप इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं। प्रधानमंत्री जिद्दी हैं, वह वही करते हैं जो उन्हें अच्छा लगता है। सीएम ने आगे कहा कि लोकतंत्र में किसी का अहंकार काम नहीं करता है। लोकतंत्र में मतदाताओं को झुककर प्रणाम करना पड़ता है। जो जनता का सम्मान करता है वही चुनाव जीतता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में हुए विकास कार्यों के कारण विपक्षी दल के पास सरकार के खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं है।